Astro Tips for Beauty: शास्त्र से निखारे सौन्दर्य
shaastr se nikhaare saundary

Astro Tips for Beauty: जिन के प्रयोग से हम अपने रूप को नया निखार दे सकते है, साथ ही साथ हम अपने ग्रहो को भी अनुकूल बना कर ग्रहजनित समस्यायों का समाधान भी कर सकते हैं।

हमारे शास्त्रों में जहां एक और मन की सुंदरता की बात कही गई है वहीं दूसरी ओर तन के सौंदर्य तथा उसकी देखभाल का भी विस्तृत वर्णन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग तरह के उबटन, तेल तथा औषधि स्नान का वर्णन मिलता है। जिन के प्रयोग से हम अपने रूप को नया निखार दे सकते है, साथ ही साथ हम अपने ग्रहो को भी अनुकूल बना कर ग्रहजनित समस्यायों का समाधान भी कर सकते हैं। आइये नाम राशि एवं चंद्र राशि से जानते हैं की कैसे हम अपने रूप को और निखार सकते हैं।

Also read: दांत बताते हैं आपके भाग्यशाली होने का राज, जानें क्या कहता है समुद्र शास्त्र: Samudrika Shastra

मेष राशि:

इस राशि के जातको को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए प्रयोग करना चाहिए। हल्दी और बादाम को मिलाकर बना उबटन मेष राशि वालो के लिए बेहद लाभदायक माना गया है। स्नान करते समय पानी में गुलाब का फूल और थोड़ा सा केसर डाल के नहाने से न केवल रूप निखरता है बल्कि ग्रहों को भी मजबूती मिलती है। भगवान लक्ष्मी नारायण के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

वृषभ राशि:

इस राशि के जातक को चन्दन के तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। चन्दन पाउडर, गुलाब जल और दही से बना उबटन प्रयोग करें। स्नान करते समय पानी में चमेली का फूल और थोड़ा सा कच्चा दूध डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रहों को भी मजबूती मिलती है। माता लक्ष्मी के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें बहुत शुभकारी रहेगा।

मिथुन राशि:

इस राशि के जातक को आंवला तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। मेहंदी, तुलसी और चन्दन के पाउडर से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में पलाश का फूल और थोड़ा सरसो का तेल डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ भाग्य में वृद्धि भी की जा सकती है। भगवान गणेश के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

कर्क राशि:

इस राशि के जातक को स$फेद मक्खन या मलाई का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। लाल चन्दन का पाउडर, बादाम तेल और देसी घी से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में चमेली का फूल और थोड़ा कच्चा दूध डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रहो को बल दिया जा सकता है। भगवान शिव के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

सिंह राशि:

इस राशि के जातक को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। लाल चन्दन का पाउडर, बादाम तेल और केसर से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा केसर, गुलाब जल या गुड़हल का फूल डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ सौभाग्य में वृद्धि की जा सकती है। प्रात: काल सूर्य नमन बहुत शुभकारी रहेगा। भगवान लक्ष्मी नारायण के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें।

कन्या राशि:

इस राशि के जातक को चमेली का तेल प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। दही, तुलसी और चन्दन के पाउडर से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में चमेली का फूल और थोड़ा सरसो का तेल डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ भाग्य में वृद्धि भी की जा सकती है। भगवान शिव के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

तुला राशि:

इस राशि के जातक को चन्दन के तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। मेहंदी, गुलाब जल और दही से बना उबटन प्रयोग करें। स्नान करते समय पानी में चमेली का फूल और थोड़ा सा कच्चा दूध डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रहों को भी मजबूती मिलती है। भगवान शिव के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि:

इस राशि के जातको को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए प्रयोग करना चाहिए। केसर और बादाम को मिलाकर बना उबटन वृश्चिक राशि वालो के लिए बेहद लाभदायक माना गया है। स्नान करते समय पानी में गुलाब का फूल और थोड़ा सा केसर डाल के नहाने से न केवल रूप निखरता है बल्कि ग्रहों को भी मजबूती मिलती है। भगवान लक्ष्मी नारायण के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

धनु राशि:

इस राशि के जातक को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। हल्दी का पाउडर, बादाम तेल और केसर से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा केसर, गुलाब जल और कनेर का फूल डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ साथ सौभाग्य में वृद्धि की जा सकती है। सूर्य को प्रात काल नमन करना बहुत शुभकारी रहेगा। भगवान लक्ष्मी नारायण के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

मकर राशि:

इस राशि के जातक को सरसो का तेल अपनी त्वचा पर प्रयोग करना चाहिए। चमेली का तेल, चंदन पाउडर और मेंहदी से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा दही का पानी और कनेर का फूल डाल कर स्नान करने से रूप निखारने के साथ ग्रहो को भी मजबूती मिलती है। माता लक्ष्मी के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

कुम्भ राशि:

इस राशि के जातक को सरसो का तेल एवं दही साथ मिला कर अपनी त्वचा पर मालिश करनी चाहिए। चमेली का तेल, चंदन पाउडर और मेंहदी से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा दही का पानी और पलाश का फूल डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ सौभाग्य में वृद्धि की जा सकती है। भगवान गणेश के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।

मीन राशि:

इस राशि के जातक को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। हल्दी का पाउडर, अखरोट का तेल और केसर से बना उबटन प्रयोग करना चाहिए। स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा केसर, गुलाब जल और कनेर का फूल डाल कर स्नान करने से सौन्दर्य की सुरक्षा के साथ-साथ सौभाग्य में वृद्धि की जा सकती है। सूर्य देव के प्रतिदिन दर्शन करें एवं नमन करें, बहुत शुभकारी रहेगा।


इस प्रकार नवग्रहों के अनुसार विशेष वस्तुओं के प्रयोग से सौंदर्य वृद्धि के साथ-साथ भाग्य वृद्धि भी प्राप्त की जा सकती है, फिर भी जातक की निजी कुण्डली का अवलोकन करने पर ही पूर्ण रूप से शुभाशुभ फल कथन किया जा सकता है।
श्वस्ति मङ्गलं भूयात् आचार्य अजेय तपसी जी।
आचार्य जी के लेख अक्सर लोकप्रिय पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी, क्रिकेटर्स और राजनेता उनसे मार्गदर्शन लेने आते हैं। आचार्य जी को कई पुरस्कारों और प्रशंसाओं से सम्मानित किया जा चुका है।