कुर्ती के साथ दुपट्टा ऐसे कैरी करें और दिखें सबसे अलग: Kurti Dupatta Tips
Kurti Dupatta Tips

इन टिप्स के जरिए कांबिनेशन करके कुर्ती के साथ दुपट्टा कर वियर और दिखे सबसे अलग

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं और व्हाइट कुर्ती के साथ दुपट्टे को कैरी कर सकते हैं।

Kurti Dupatta Tips: कई बार ऐसा मौका आता है जब हमें व्हाइट कलर के कपड़े पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में हम आउटफिट तो पहले से ही खरीद लेते हैं। कई लोग वाइट साड़ी भी पहनते हैं लेकिन अधिकतर लोग सूट पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों को हमेशा यही कन्फ्यूजन हो जाता है कि कुर्ती के साथ किस तरह के कांबिनेशन का दुपट्टा अच्छा लगता है। जिसके जरिए वह सुंदर लग सके। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं और व्हाइट कुर्ती के साथ दुपट्टे को कैरी कर सकते हैं।

Also read : अनारकली कुर्ती के साथ ट्राई करें ये इयररिंग्स, लुक में लग जाएंगे चार-चांद

पैंट सूट के साथ पहने दुपट्टा

Kurti Dupatta Tips
dupatta with kurta pant set

अगर आप स्ट्रेट कुर्ती पैंट के साथ वियर करते हैं तो यह कॉन्बिनेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके साथ आप ग्रीन या फिर व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो ऑरेंज टच वाले दुपट्टे को भी वियर कर सकते हैं। इसमें आप ड्राई प्रिंट के दुपट्टे या फिर लहरिया प्रिंट वाले दुपट्टे को कॉन्बिनेशन भी कर सकते हैं। यह भी कांबिनेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। यह काफी सुंदर भी दिखाई देता है। इस तरीके के दुपट्टे आपको लगभग ढाई सौ रुपए से लेकर ₹300 तक आसानी से मिल जाते हैं।

ऑरेंज कुर्ती के साथ करें दुपट्टा कैरी

Dupatta with orange kurti
Dupatta with orange kurti

अगर आप ऑरेंज कलर की कुर्ती पहनना चाहते हैं तो इसके साथ आप ब्लैक प्रिंट वाली दुपट्टे को भी पहन सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इस तरह के दुपट्टे कॉटन फैब्रिक के होते हैं इसीलिए और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। अगर आप इस तरीके के दुपट्टे पहनते हैं तो यह आपको 250 रुपए से लेकर 300 रुपये तक आसानी से मिल जाते हैं।

अनारकली सूट के साथ लगाएं ऐसा दुपट्टा

anarkali suit
dupatta with white anarkali suit

अगर आप अनारकली सूट को स्टाइल करते हैं तो इसके साथ मैचिंग दुपट्टा नही लेना चाहिए। इसके साथ आप बंधनी प्रिंट वाली चुन्नी ले सकते हैं। यह दिखने में और पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसमें आप पिंक ऑरेंज और ग्रीन या फिर ग्रीन और वाइट कलर कांबिनेशन का दुपट्टा पहने। इस तरीके की कुर्ती के साथ दुपट्टे बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरह का कॉम्बिनेशन एक बार जरूर ट्राई करें  अगर आप चाहे तो बड़ा बांधनी प्रिंट भी ले सकते हैं। यह भी काफी अच्छा लगता है। इस तरीके के दुपट्टे ₹200 से लेकर ₹250 तक आसानी से मिल जाते हैं।

प्रिंटेड कुर्ती के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा

printed kurti
floral print dupatta with printed kurti

अगर आप स्ट्रेट कुर्ती के साथ प्लाजो पहनते हैं तो यह कॉन्बिनेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके साथ आप फ्लोरल प्रिंट का दुपट्टा पहन सकते हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश लगता है। अगर आप चाहे तो इसके साथ और ऑर्गेंजा फैब्रिक वाले दुपट्टे भी ले सकते हैं। इस तरह का कंबीनेशन भी खूबसूरत लगता है।

अगर आप इस तरह के दुपट्टे कैरी करते हैं तो यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और आप अपने आप को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। अगर आप भी अपने स्टाइल में चार-चांद लगाना चाहते हैं तो इन हैक्स को एक बार जरूर ट्राई करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...