छोटे कद की लड़कियां जींस पर ट्राई करें इस तरह की कुर्ती के डिज़ाइन : kurti design for short height
आज के आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे डिजाइन जिसे कम हाइट वाली लड़कियां ट्राई कर सकती हैं।
Kurti Designs: आज के समय में जींस के पर कुर्ती पहनना लड़कियों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है और इसका बहुत ही ज्यादा ट्रेंड भी चल रहा है। सबसे ज्यादा समस्या उन लड़कियों को आती है जिनकी हाइट छोटी होती है क्योंकि उन्हें यह बिल्कुल भी समझ नहीं आता है कि वह किस तरह के कपड़े पहने या किसी तरह की डिजाइन वाली कुर्ती को पहनें जिससे उनकी हाइट लंबी दिख सके। ऐसे में वह गलत कपड़े पहन लेती हैं और इससे उनकी हाइट और भी ज्यादा छोटी दिखाई देने लगती है। ऐसे में अक्सर आप भी यही गलती करते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे डिजाइन जिसे कम हाइट वाली लड़कियां ट्राई कर सकती हैं। इन डिजाइन के जरिए आप अपनी लंबाई को खूबसूरती से दिखा सकती हैं और इनको पहन कर खुद को स्टाइलिश और सुंदर भी बना सकती हैं।
Also read : क्या आप जानते हैं सस्टेनेबल फैशन क्या है और यह क्यों जरूरी होता है?
फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती

अगर आपकी हाइट कम है और आप अपने आप को लंबा दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए फ्लोरल प्रिंट कुर्ती पहन सकते हैं। इसमें आप अंगरखा स्टाइल वाली कुर्ती डिजाइन भी खरीद सकते हैं। यह काफी ज्यादा चलन में है और यह जींस के ऊपर बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगती है। इसमें आप छोटे फ्लोरल प्रिंट से लेकर बड़े फ्लोरल प्रिंट ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत सारे कलर ऑप्शन भी मिल जाते हैं। इन्हें आप केवल ₹200 से लेकर ₹500 तक आराम से खरीद सकते हैं। इस तरह की कुर्ती ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीदी जा सकती है। कुर्ती को आप अपनी पसंद की नेक लाइन के हिसाब से भी खरीद सकते हैं।
बड़े प्रिंट वाली कुर्ती
अगर आपको कुर्ती पहनना पसंद है स्पेशल जींस के साथ तो आप बड़े प्रिंट वाली कुर्ती पहन सकते हैं। यह डिजाइन पहनने से आप खुद को अलग बना सकते हैं। इससे आपकी हाइट भी लंबी दिखाई देती है परंतु यह प्रिंट ज्यादा पास पास नहीं होने चाहिए ऐसा होने से कुर्ता भरा हुआ नजर आता है और आपकी हाइट छोटी दिखाई देने लगती है। इसी के साथ-साथ आपको कलर का भी खास ध्यान रखना होता है। इसमें आपको बहुत सारे कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। इस तरीके की कुर्ती आप ₹300 से लेकर ₹600 तक आराम से खरीद सकते हैं। यह आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाएगी। जितना हो सके आप लाइट शेड कुर्ती डिजाइन को ही पहने।
थ्रेड वर्क वाली कुर्ती

आप इस तरीके की थ्रेड वर्क कुर्ती भी पहन सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगती है। अधिकतर छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन साबित होता है। इसमें आपकी हाइट लंबी दिखाई देती है। इस तरह की कुर्ती में आपको फ्रंट पर थ्रेड वर्क मिल जाता है। इसमें आपका नेकलाइन और भी ज्यादा अच्छा दिखाई देने लगता है। अगर कुर्ती थोड़ी लूज होगी तो हाइट लंबी नजर आती है। इस तरीके की कुर्ती आपको ₹200 से लेकर 250 रुपए तक आसानी से मिल जाती है। आप इसे ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ आप ब्लू और ब्लैक जींस पहन सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा क्लासी लुक देती है।
अगर आपकी हाइट भी है छोटी और अपनी हाइट को आप लंबी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इस तरह की कुर्ती के डिजाइन पहन सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरीके की कुर्ती ऑफिस कॉलेज या कहीं घूमने जाए तब इस्तेमाल कर सकते हैं।
