क्या आप जानते हैं सस्टेनेबल फैशन क्या है और यह क्यों जरूरी होता है?: Sustainable Fashion
Sustainable Fashion

सस्टेनेबल फैशन क्या है और यह क्यों जरूरी होता है 

अगर कोई रोज नए कपड़े पहन कर ऑफिस जाता है तो उसकी जमकर तारीफ की जाती है। ऐसे में दूसरा व्यक्ति भी सस्ते में जमकर कपड़े खरीद लेते हैं।

Sustainable Fashion: आज के समय में अगर देखा जाए तो हमारे जीवन में कपड़ों की अहमियत बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि अक्सर लोगों को उनके ड्रेसिंग सेंस देखकर ही जज किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार अपने कपड़ों को रिपीट करता है तो उसके लिए हमेशा यही कहा जाता है कि इसके पास तो कपड़े ही नहीं है। अगर कोई रोज नए कपड़े पहन कर ऑफिस जाता है तो उसकी जमकर तारीफ की जाती है। ऐसे में दूसरा व्यक्ति भी सस्ते में जमकर कपड़े खरीद लेते हैं। आपकी इस आदत ने पैसों के मायने में फैशन इंडस्ट्री को बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचाया है, परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका गहरा असर प्रकृति पर नकारात्मक रूप से पड़ता है।

आप मार्केट से ₹100 में एक शर्ट लेकर उसे 4 बार पहन कर फेंक देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इससे पर्यावरण पर क्या असर पड़ता होगा। यह कपड़ा कहां जाता होगा और इसे बनाने में कितनी लागत लगती है, इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि हमेशा अच्छी और ब्रांडेड कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि यह हमेशा लंबे समय तक चलते हैं और पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक कम होते हैं। क्या आपने सस्टेनेबल फैशन के बारे में सुना है आजकल इस शब्द का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा किया जाता है। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Also read : चिकनकारी एंब्रॉयडरी की ऐसे करें पहचान

Sustainable Fashion
Sustainable Fashion Meaning

सस्टेनेबल फैशन से मतलब उन ब्रांड से होता है जो नेचुरल फाइबर की मदद से कपड़े बनाते हैं और जिनका एनवायरमेंट पर नकारात्मक प्रभाव बहुत ही कम पड़ता है। इसी के साथ कार्बन न्यूट्रल फैशन इंडस्ट्री बनाना है सस्टेनेबल फैशन में कपड़ों की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दिया जाता है, और उसकी क्वांटिटी पर कम ध्यान दिया जाता है। जब कपड़ों की क्वालिटी बेहतर होती है तब इनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाता है।

फैशन इंडस्ट्री धीरे-धीरे प्रकृति के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होती जा रही है। ग्लोबल इंडस्ट्रियल वॉटर पॉल्यूशन में लगभग 20% योगदान इसी का है। इतना ही नहीं फैशन इंडस्ट्री में 75% प्लास्टिक का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कपड़े को बनाने के लिए केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड और ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन होता है। दुनिया में 23% केमिकल का उपयोग केवल फैशन इंडस्ट्री में ही किया जाता है। इसी वजह से सस्टेनेबल फैशन बहुत जरूरी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फैशन इंडस्ट्री में साइकिलिंग करना बहुत ही जरूरी है। अन्यथा बड़े पैमाने पर नए कपड़ों का उत्पादन किया जाएगा। अपसाइकिलिंग का मतलब होता है पुराने या खराब मटेरियल से कोई नई चीज बनाना बगैर उसकी क्वालिटी के कॉम्प्रोमाइज करना।

Fashion Industry
Fashion Industry

केवल टेक्सटाइल और प्रोडक्ट पर काम करके सस्टेनेबल फैशन पूरा नहीं होता है। इसके लिए हमें प्रोडक्ट की लाइफ साइकिल को भी देखना होता है। जिसमें कपड़ों का प्रोडक्शन कंजूमर और लैंडफिल में इसका डिस्पोज भी शामिल होता है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी। अब कपड़ों की बजाय आपको प्रकृति पर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। तभी इस समस्या से समाधान मिल पाएगा और आने वाली पीढ़ी भी सही सलामत रह पाएगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...