खाएं और खिलाएं जगमगाती उत्सव की थाली: Recipes for Festival
Recipes for Festival

Recipes for Festival: त्यौहार के मौके पर सभी घर पर मेहमानों को न्यौता देते हैं। ऐसे में उनके लिए उत्सवी थाली बनाना तो बनता है।

मॉकटेल (तनहाई)

सामग्री: 2 बड़े चम्मच स्क्वैश, 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई शक्कर, 1 बड़ा चम्मच वनीला आइसक्रीम, ½ बोतल लिम्का, क्रश की हुई बर्फ।

विधि: एक गिलास में ऑरेंज स्क्वैश, पिसी हुई शक्कर, वनीला आइसक्रीम डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें, अब बर्फ डालें और ऊपर से ठंडा लिम्का डाल कर सर्व करें।

Recipes for Festival
Recipes for Festival-Mocktail

नोट: यदि ड्रिंक को हैवी बनाना है तो ऊपर से 1 बड़ा चम्मच आइसक्रीम और डाल दें।

गोल्डन बेंगल्स

सामग्री: 3 बड़े प्याज (प्याज को गोल रिंग में काट कर अलग-अलग कर लें)।

बेटर बनाने के लिए: मैदा 1 कप, कॉर्न फ्लोर द कप, तेल 2 बड़े चम्मच, बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच, अजीनोमोटो ½ छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि: सबसे पहले प्याज को गोल रिंग में काट लें। मैदा, कॉर्नफ्लोर, तेल बेकिंग पाउडर, अजीनोमोटो, काली मिर्च पाउडर, नमक को मिक्स कर के एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को पहले से बना कर ना रखें। अब प्याज के रिंग्स को घोल में डुबाएं और गर्म तेल में फ्राय कर लें। गोल्डन बेंगल्स का हरी चटनी के साथ सर्व करें।

मसूरी महफिल

Mussoorie Mehfil
Recipes for Festival-Mussoorie Mehfil

सामग्री: मसूर दाल 1 कप, ग्रेट की हुई गाजर ½ कप, बारीक कटी हुई पत्तागोभी ½ कप, बारीक कटी हुई फूलगोभी ½ कप, 1 बड़ा प्याज बारीक कटी हुई, हरी मिर्च का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, अदरक एवं लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, मैदा द कप, कॉर्नफ्लोर द कप, चाट मसाला 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, ऑरेंज रेड फूड कलर 1 टी स्पून (वैकल्पिक)।

विधि: मसूर दाल को 2-3 घंटे भिगो कर रखें। 2 घंटे बाद दाल में से पानी निकालकर मिक्सर में गाढ़ा पीस लें। मिश्रण पतला नहीं होना चाहिए। अब दाल में सभी चीजें मिला कर राउंड, ओवल या आइसक्रीम स्टीक में लगा कर फ्राय कर लें। टमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पनीर बटर मसाला

सामग्री: पनीर 250 ग्राम, प्याज 3 (लंबे कटे हुए), लहसुन 8-10 कली, अदरक 1 इंच, लौंग 4, दालचीनी 2 स्टिक, गरम मसाला 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, खोपरा बूरा 3 छोटे चम्मच, शिमला मिर्च 250 ग्राम, हरी मिर्च 3-4, टमाटर 2।

विधि: कड़ाही में तेल डालें। तेल गर्म होने पर प्याज, लहसुन, अदरक, दालचीनी, लौंग, हरी मिर्च सभी को भून लें। अब नारियल का बूरा डालें और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालें और उसी में कटे हुए टमाटर और सभी सूखे मसाले डालें और जरूरत के अनुसार पानी डालकर पीस लें। अब मसाला तैयार है। पनीर को कट करें और सुनहरा होने तक तल लें। कड़ाही में बटर या तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद ग्रेवी डालें और स्वादानुसार नमक डालें और 1 मिनट भून लें। अब जरूरत के अनुसार पानी डालें फिर ग्रेवी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डालें फिर थोड़ी-सी कसूरी मेथी और फेंटी हुई क्रीम डालें। तैयार है पनीर बटर मसाला। ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

सब्जे शाही

Sabje Shahi
Recipes for Festival-Sabje Shahi

सामग्री: ऌगाजर बारीक कटी हुई 1 कप, फ्रेंच बींस बारीक कटी हुई 1 कप, मटर ½ कप, फूलगोभी (मीडियम साइज) ½ कप, शिमला मिर्च (चौकोर टुकड़े) 1 कप, आलू (क्यूब में कटे हुए) 2, पनीर फ्राय किया हुआ 100 ग्राम, टमाटर पल्प 1 कप, फ्रेश क्रीम ½ कप, ठंडा दूध द कप, टमैटो केचअप द कप, प्याज ग्रेट की हुई 2, कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच, तेल 4 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि: सभी सब्जियों को क्यूब में काट लें और 5 मिनट उबाल कर छान लें। अब गर्म तेल में तल लें। फ्राय की हुई सब्जी में दूध, टमैटो केचअप, फ्रेश क्रीम डाल कर मिक्स कर दें।

पेस्ट के लिए: धनिया पाउडर हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, खसखस, कश्मिरी लाल मिर्च, जीरा, लौंग, दालचीनी इत्यादि को आधा घंटा भिगो दें और फाइन पेस्ट बना लें।

विधि: तेल गर्म कर प्याज भून लें, फिर टमैटो प्यूरी डालें। अब मसालों का पेस्ट डालें। अब मेरिनेट की हुई सब्जियों को डालें और ऊपर से कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट पका लें। ऊपर से हरा धनियां डालें और सर्व करें।

नवाबी रायता

सामग्री: ताजा फैंटा हुआ दही 2 कप, किसी हुई गाजर द कप, किशमिश 1 बड़ा चम्मच, अखरोट के छोटे टुकड़े 2 बड़े चम्मच, केसर के धागे (1 बड़ा चम्मच गर्म पानी में भिगोएं), चाट मसाला ½ छोटा चम्मच, ताजा पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए 2 बड़े चम्मच, सेवफल बारीक कटा हुआ द कप, अनार द कप, अंगूर 8-10, काजू 8-10, फ्रेश क्रीम ½ कप, जीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच, काला नमक ½ छोटा चम्मच, सफेद नमक ½ छोटा चम्मच, हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच।

विधि: दही को अच्छे से फेंट लेंगे। अब दही में गाजर, किशमिश, अखरोट, काजू, केसर, सेवफल, अंगूर, फ्रेश क्रीम, शक्कर, काला नमक, सफेद नमक, जीरा पाउडर, पुदीने के पत्ते डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब ऊपर से अनार के दाने और हरे धनिये से सजाएंगें और सर्व करने से पहले फ्रिज में जरूर रखें।

रबड़ी मालपुआ

Rabdi Malpua
Rabdi Malpua

सामग्री: मैदा 100 ग्राम, दूध 1½ लीटर।
चाशनी के लिए: 250 ग्राम शक्कर, 250 ग्राम पानी, ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर।

विधि: दूध को उबाल कर आधा कर लें। दूध के गाढ़ा होने के बाद रबड़ी में 2 छोटे चम्मच शक्कर डालें और ठंडा कर लें। एक बर्तन में इलायची पाउडर डालकर एक तार की चाशनी बना लें। रबड़ी ठंडी होने के बाद ½ कप रबड़ी अलग निकाल लें। बची हुई रबड़ी को एक बर्तन में निकालें और रबड़ी में धीरे-धीरे मैदा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। कड़ाही में घी गर्म करें और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डाल कर छोटी-छोटी पूरी बना लें। अब मालपुए को चाशनी में डाल कर निकाल लें। ऊपर से बची हुई रबड़ी और पिस्ता डाल कर सर्व करें।