5 Yoga for Height Increase : लंबा होने की चाहत भला किसे नहीं रहती है लेकिन लंबाई जीन्स पर निर्भर करती है। हालांकि, कुछ योग की मदद से हाइट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कोबरा पोज, चाइल्ड पोज, हस्तपदासन जैसे योग से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हाइट बढ़ाने में मदद भी। कई बार पोस्चर सही होने से भी हाइट अपने आप बढ़ जाती है। आज इस लेख में जानेंगे हाइट बढ़ाने के लिए योग के बारे में।
हाइट बढ़ाने के लिए योग
योग करने के कई लाभ होते हैं। यह न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है बल्कि वजन मेंटेन करने में भी मददगार है। कुछ योग की मदद से हाइट बढ़ने में भी मदद मिलती है। आइए विस्तार से हाइट बढ़ाने के लिए योग के बारे में जानते हैं।
बालासन

इसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को स्ट्रेच करने में मदद करता है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसे ऐसे किया जा सकता है –
- जमीन पर बैठकर हिप्स को एड़ी के पास रखना है।
- दोनों हाथ को थाइज के पास रखकर आगे झुकना है और हाथ को जमीन पर सामने की ओर फैलाना है।
- जमीन पर माथे को रखना है, इस समय शरीर रिलैक्स होना चाहिए।
ताड़ासन

इसे माउंटेन पोज भी कहा जाता है, जो पोस्चर में सुधार लाने के साथ शरीर के ऊपरी हिस्से से तनाव को बाहर निकालता है और हाइट बढ़ाने में सहायक है। इसे ऐसे किया जा सकता है –
- जमीन पर सीधे खड़े होकर पैरों को साथ लाना है।
- कंधों को कान तक लाकर पीछे की ओर घुमाना है।
- इस समय सिर छत की ओर सीधा और ठोड़ी सामने की ओर होनी चाहिए।
- इस पोजीशन पर 5 से 10 बार सांस लेकर इसे दोहराना है।
भुजंगासन

इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है, जो पूरे शरीर को स्ट्रेच करने में मददगार है। इससे मांसपेशियां सुदृढ़ होती हैं और स्ट्रेचिंग की वजह से हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसे इस तरह से किया जा सकता है –
- जमीन पर पैरों को स्ट्रेच करते हुए लेट जाना है।
- गहरी सांस लेते हुए चेस्ट और पेट को ऊपर की ओर उठाना है।
- इस समय शरीर का पूरा वजन हथेली पर होना चाहिए।
- इस पोजीशन पर 30 सेकेंड तक रहने के बाद सांस छोड़ना है।
हस्तपदासन

इस योग को स्टैन्डिंग फॉरवर्ड बेन्ड पोज भी कहा जाता है। यह योग शरीर से तनाव को रिलीज करके रीढ़ को सीधी करने में मददगार है। इसे ऐसे किया जा सकता है –
- पैरों को हिप्स के बराबर अलग करके खड़े होना है।
- इस समय दोनों हाथ हिप्स पर होने चाहिए।
- अब हिप्स को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकना है।
- इस समय घुटने हल्के मुड़े होने चाहिए।
- हाथ को जमीन पर रखते हुए उन्हें आराम देना है।
- ठोड़ी चेस्ट से लगी होनी चाहिए।
- सिर और गर्दन को जमीन से स्पर्श कराना है।
- इस स्थिति में 1 मिनट तक रहने के बाद वापस पुरानी पोजीशन पर लौट आना है।
अर्द्ध मत्स्येंद्रासन

यह योगासन हिप्स, ग्लूट्स और पीठ को स्ट्रेच प्रदान करता है। इससे शरीर में मोबिलिटी आती है, साथ ही पेट, कंधे और गर्दन भी स्ट्रेच होते हैं। इसे इस तरह से किया जा सकता है –
- जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाना है।
- अब बाएं घुटने को मोड़कर दाहिने थाइज के बाहर की ओर रखना है।
- बाएं थाइज के बाहरी ओर दाहिने हाथ को रखना है।
- सपोर्ट के लिए बाएं हाथ को पीछे कर लेना है।
- अब रीढ़ के नीचे से बाएं ओर मुड़ना है।
- इस पोजीशन पर 1 मिनट तक रहना है।
- दूसरी ओर भी ऐसे ही दोहराना है।
अधो मुख श्वानासन

इस योगासन को आसानी से किया जा सकता है। यह कंधों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूती प्रदान करता है और रीढ़ को एक सीध में लाने में सहायक है। इस तरह से यह योगासन हाइट बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इसे इस तरह से किया जा सकता है –
- दोनों पैरों को करीब लाकर नीचे की ओर मुड़ना है।
- हिप्स को मोड़ कर 90 डिग्री का एंगल बनाना है।
- अब चेहरा भी नीचे की ओर जमीन पर होना चाहिए।
- इस समय पीठ बिल्कुल फ्लैट और सीधी होनी चाहिए और हाथ सामने की ओर।
- इस स्ट्रेच में कुछ सेकेंड तक रहना है।
- अब पैर को आगे लाते हुए शुरुआती पोजीशन में लौट आना है।
सारांश
हाइट बढ़ाने के लिए हस्तपदासन, बालासन, भुजंगासन और अधोमुख श्वानासन जैसे योग मददगार हो सकते हैं। ये योग पोस्चर में सुधार लाने के साथ मांसपेशियों को मजबूत करते हैं, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। बेहतर तो यह होगा कि हाइट बढ़ाने के लिए इन योग को प्यूबर्टी तक पहुंचने से पहले ही शुरू कर लिया जाए, फिर चाहे वह लड़की हो या लड़का।
यह जरूरी नहीं है कि इन योग का असर सब पर समान रूप से पड़े। कई बार कुछ बीमारी की वजह से कुछ खास तरह के योग नहीं करने चाहिए। इसलिए किसी भी योग को करने से पहले योग विशेषज्ञ की मदद जरूर लेनी चाहिए क्योंकि वही सही तौर पर आपके लिए सही योगासन के बारे में बता सकता है।
