हाईट भी एक समय के बाद बढ़नी बंद हो जाती है। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी हाईट छोटी रह जाती है या यूं कहें तो वो औरों की अपेक्षा नाटे रह जाते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे समय के साथ वो औरों के सामने खुद को छोटा समझने लगते हैं और अपना मनोबल और आत्मविश्वास भी खोने लगते हैं। इस तरह की चीजों को लगभग हार तीसरा इंसान झेलता है। समय पर ध्यान ना देना और पोषक तत्वों से दूर रहने की वजह से हाईट छोटी रह जाती है या कभी कभी ये समस्या आनुवंशकीय भी होती है। इसके आलवा कई तरह के एनरोनमेंटल कारक भी होते हैं, जिनकी वजह से शरीर और आपकी हाईट पर प्रभाव डालते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप खुद को ऊंचे या लम्बे कद के दिखा सकेंगे। उसके लिए पड़ते रहिये हमारा ये लेख।
1. पोषक तत्व– शजैसे जैसे हमारा शरीर बढ़ता है, वैसे वैसे हमें पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। लेकिन जैसे ही पोषक तत्वों की कमी हो जाती है वैसे ही शरीर भी बढ़ना बंद कर देता है। आप इसके लिए कैल्शियम, विटामिन डी जैसे तत्वों को अपने आहार में शामिल करें। इससे शरीर बेहतर बनने के साथ मजबूत भी बनता है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं, तो वहीं विटामिन डी से मांसपेशियां बढ़ती हैं।
2. धूप में भी बिताएं समय– जैसा की हर किसी को पता है कि धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है। आप मौसम के अनुसार धूप में जरुर समय बिताएं।
3. योगा भी जरूरी– योगा में हर समस्या का हल है। आप हर रोज व्यायाम और खेल के जरिये अपनी लम्बाई को बढ़ा सकते हैं। हालांकि आपकी एक दम से या बहुत ज्यादा लम्बाई नहीं बढ़ेगी, लेकिन निश्चित रूप से आपको एक से दो इंच लम्बाई मिलेगी। आप व्यायाम में स्ट्रेचिंग करें, इससे रीढ़ की हड्डी लम्बी होती है। स्ट्रेचिंग के साथ दिन की शुरुआत करना सबसे अच्छा है।
4. पेट में हो खिंचाव– आप पैर में जितना खिंचाव करेंगे, आपको हाईट बढ़ाने में उतनी ही ज्यादा मदद मिलेगी। इसके लिए आप अपने हाथों से दिवार के बराबर खड़े होने की कोशिश करें। और अपना सारा वजन अपने हाथों पर रखें। जिसके बाद एक पैर धीरे-धीरे दीवार के करीब जाइए। तीस सेकंड तक इसे ऐसे ही रखें आप खुद अपने पैरों में खिंचाव को महसूस करेंगे।
5. पोश्चर हो सही- व्यायाम कोई भी हो। सही मुद्रा में व्यायाम करना सबसे अच्छा होता है। वरना आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। आप जब भी रीढ़ की हड्डी को मोड़ते हैं, तो भी सावधानी की जरूरत होती है। कद बढ़ाने के लिए आप जिस व्यायाम की मदद लेते हैं उससे जुड़ी मुद्रा सीखनी जरूरी है। जिससे आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिले।
6. ना खोएं आत्मविश्वास– अगर आपका कद छोटा है तो इसमें बिलकुल भी अपना आत्मविश्वास खोने की जरूरत नहीं है। अपने मूड को बदलने के लिए हर रोज आप अपना लुक बदल सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास बढ़ाने का ये सबसे अच्छा तरीका है।
7. लें पर्याप्त नींद– हर रोज कम से कम आठ घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। कहा जाता है सोते समय हमारा दिमाग और कद विकसित होता है। अगर आपको अच्छा परिणाम देखना है तो हर रोज पर्याप्त मात्रा में नींद लें और आप इस बात का ख्याल रखें कि आप सीधा सोएं, और बिना तकिया के सोएं।
8. लिफ्ट शूज आएंगे काम– आप हर रोज लंबे होने के दिखने के लिए लिफ्ट शूज पहन सकते हैं। इसे पहनने से आप अपना कद लंबा दिखा सकते हैं।
9. लम्बाई बढ़ाए कपड़े– आपका कद छोटा है और आपकी लंबी दिखने की चाह है तो आप ऐसे कपड़ों का चयन करें जिससे आपका कद लंबा दिखेगा। आप लम्बे दिखने वाले कपड़ों की जगह शार्ट और फिटिंग वाले कपड़े पहनने का विकल्प चुनें।
10. बदलें लाइफस्टाइल– आपकी जीवनशैली या लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए आप स्मोकिंग और शराब पीने की आदत को बदलना होगा। आप इन बुरी आदतों से शरीर का विकास रुक जाता है। जिसका असर हमारा कद रुक जाता है।
तो ये कुछ ख़ास ऐसे टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने छोटे कद को कुछ स्थायी तो कुछ अस्थायी रूप से बढ़ा सकते हैं। आप अगर हाईट बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स को लेना चाहते हैं तो आप किसी विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।
यह भी पढ़ें
स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com
