दांत बताते हैं आपके भाग्यशाली होने का राज, जानें क्या कहता है समुद्र शास्त्र: Samudrika Shastra
Samudrika Shastra for Teeth

Samudrika Shastra: हथेली की रेखाओं के अलावा व्यक्ति के शारीरिक अंग भी उसके चरित्र, हाव भाव व भविष्य के बारे में बताते हैं। समुद्र शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शारीरिक अंगों का विश्लेषण किया गया है। जिसके अनुसार, व्यक्ति की आंख, नाक, कान, हाथ व पैर की उंगलियां समेत अन्य अंग उसके स्वभाव, आचरण के बारे में दर्शाते हैं। इसी तरह दांत भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज बताते हैं। व्यक्ति की मुस्कान उसके खुश होने का प्रमाण होती है। सुंदर दांत किसी व्यक्ति के चेहरे को आकर्षक बनाते हैं। जबकि, टेढ़े मेढ़े दांतों वाले व्यक्ति को हंसने में भी झिझक महसूस होती है। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के दांतों की बनावट और दांतों के रंग से भी किसी व्यक्ति के भाग्य, धन और जीवन से जुड़े कई तथ्यों का पता चलता है।

Samudrika Shastra: सामने के दो दांतों में जगह

Samudrika Shastra
Samudrika Shastra Tips

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन व्यक्तियों के सामने के दो दांतों के बीच जगह होती है, वो बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान होने के साथ बहुत ही खुशनुमा जीवन जीने वाले होते हैं। ये अपने साथ रहने वाले सभी लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भर देते हैं। लेकिन, ऐसे व्यक्ति बहुत बातूनी भी होते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोग के ऊपर के सभी दांतों के बीच थोड़ी-थोड़ी जगह होती है, ऐसे लोग खाने पीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ऐसे लोग बहुत ही रचनात्मक और समझदार भी होते हैं।

इनका होता है संघर्षशील जीवन

Samudrika Shastra Tips
Tooth Astrology

माना जाता है कि दांतों का उबड़ खाबड़ होना अच्छा नहीं होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। अगर स्त्रियों के दांत ऐसे हो तो उन्हें वैवाहिक जीवन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिन महिलाओं के सामने के दांत बाहर की ओर निकले रहते हैं, ऐसी महिलाएं दूसरों से चालाकी से अपना काम करवाती हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार, सीधे और एक समान दांत वाले व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। इन्हें अपने सभी काम में सफलता मिलती है। साथ ही समाज में भी इनका रूतबा होता है। ऐसे व्यक्ति आर्थिक मामलों में बहुत मजबूत होते हैं, परंतु सफलता के लिए इनका संघर्ष करना पड़ता है।

सफेद, चमकदार व पतले दांत

Samudrika Vastu Shastra
Samudrika Shastra About Teeth

जिन व्यक्तियों के दांत साफ-सुथरे सफेद और चमकदार होते हैं, ऐसे व्यक्ति भी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग पारिवारिक सुख भोगते हैं और इनकी उम्र भी लंबी होती है। लेकिन, ऐसे लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिसके कारण इन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। इसी तरह जिन लोगों के दांत बहुत अधिक पतले होते हैं, ऐसे लोग बहुत मतलबी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने फायदे का काम करते हैं। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। इसी तरह जिनके 30 दांत होते हैं, उनके जीवन में सफलता और संघर्ष का मिलाजुला असर होता है। वहीं, 32 दांत होने पर व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठित जीवन जीते हैं।

यह भी पढ़ें: स्वभाव, स्वास्थ्य एवं भाग्य को दर्शाते हैं नाखून