हमारे शास्त्रों में जहां एक और मन की सुंदरता की बात कही गयी है वहीँ दूसरी और तन के सौन्दर्य तथा उसकी देखभाल का भी विस्तृत वर्णन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग अलग राशि के जातको के लिए अलग अलग तरह के उपटन , तेल , तथा ओषधि स्नान का वर्णन मिलता है। जिन के प्रयोग से हम अपने रूप को नया निखार दे सकते हैं साथ ही साथ हम अपने ग्रहो को भी अनुकूल बना कर ग्रहजनित समस्यायों का समाधान भी कर सकते हैं। आइये नाम राशि एवं चंद्र राशि से जानते हैं की कैसे हम अपने रूप को और निखार सकते हैं।
मेष राशि: इस राशि के जातको को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए प्रयोग करना चाहिए। हल्दी और बादाम को मिलकर बना उपटन मेष राशि वालो के लिए बेहद लाभदायक माना गया है। स्नान करते समय पानी में गुलाब का फूल और थोड़ा सा केसर डाल के नहाने से न केवल रूप निखरता है बल्कि ग्रहों को भी मजबूती मिलती है। भगवन लक्ष्मी नारायण के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें बहुत शुभकारी रहेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के जातक को चन्दन के तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। चन्दन पाउडर , गुलाब जल और दही से बना उपटन प्रयोग करें।
मिथुन राशि: इस राशि के जातक को आंवला तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। मेहंदी , तुलसी और चन्दन के पाउडर से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
कर्क राशि: इस राशि के जातक को सफ़ेद मक्खन या मलाई का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। लाल चन्दन का पाउडर , बादाम तेल और देसी घी से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
सिंह राशि: इस राशि के जातक को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। लाल चन्दन का पाउडर , बादाम तेल, और केसर से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
कन्या राशि: इस राशि के जातक को चमेली का तेल प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। दही, तुलसी और चन्दन के पाउडर से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए । स्ना
तुला राशि: इस राशि के जातक को चन्दन के तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। मेहंदी , गुलाब जल और दही से बना उपटन प्रयोग करें। स्ना
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातको को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए प्रयोग करना चाहिए। केसर और बादाम को मिलकर बना उपटन वृश्चिक राशि वालो के लिए बेहद लाभदायक माना गया है।
धनु राशि: इस राशि के जातक को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। हल्दी का पाउडर , बादाम तेल, और केसर से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
मकर राशि : इस राशि के जातक को सरसो का तेल अपनी त्वचा पर प्रयोग करना चाहिए। चमेली का तेल, चंदन पाउडर , और मेंहदी से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
कुम्भ राशि : इस राशि के जातक को सरसो का तेल एवं दही साथ मिला कर अपनी त्वचा पर मालिश करनी चाहिए। चमेली का तेल , चंदन पाउडर , और मेंहदी से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
मीन राशि: इस राशि के जातक को बादाम तेल का प्रयोग अपनी त्वचा पर करना चाहिए। हल्दी का पाउडर , अख़रोट का तेल, और केसर से बना उपटन प्रयोग करना चाहिए ।
इस प्रकार राशि के अनुसार विशेष वस्तुओं के प्रयोग से सौंदर्य वृद्धि के साथ साथ भाग्य वृद्धि भी प्राप्त की जा सकती है फिर भी जातक की निजी कुण्डली का अवलोकन करने पर ही पूर्ण रूप से शुभाशुभ फल कथन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें –
चाहती हैं सौंदर्य और रंग-रूप तो इन उपायों के जरिए शुक्रदेव को करें प्रसन्न
गालों से जाने महिलाओं की पसर्नालिटी
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
