Back Hand Design
Back Hand Mehndi Design

Back Hand Design: कोई खास अवसर हो और मेहंदी ना लगाई जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, जब महिलाएं मेहंदी लगाती हैं तो वह फ्रंट हैंड के डिजाइन पर ही अधिक फोकस करती हैं। लेकिन बैक हैंड के डिजाइन पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। जब आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं तो आगे से ज्यादा पीछे के हाथ अधिक विजिबल होते हैं। ऐसे में आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बैक हैंड पर कई अलग-अलग तरह के डिजाइन्स बनाएं।

हालांकि, अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप बैक हैंड पर किस मेहंदी डिजाइन को बनाएं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बैक हैंड के लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

बनाएं डॉटेड बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Dotted Mehndi Designs

यह एक ऐसा बैक हैंड मेहंदी डिजाइन है, जो देखने में बेहद ही एलीगेंट लगता है। अगर आप अपने बैक हैंड को भी एक हैवी लुक देना चाहती हैं, लेकिन बैक हैंड पर एक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन नहीं बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में यह मेहंदी डिजाइन बेहद ही अच्छा लगेगा। इस बैक हैंड मेहंदी की एक खास बात यह है कि इसे बनाने के बाद आपको हाथफूल जैसी हैंड एक्सेसरीज को कैरी करने की आवश्यकता महसूस नहीं होगी, क्योंकि यह काफी हद तक ऐसा ही नजर आता है।

बनाएं फ्लोरल थम्ब स्टेटमेंट बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Floral Thumb Design

अमूमन महिलाएं एक सॉफ्ट लुक पाने के लिए फ्लोरल डिजाइन को अपने लुक का हिस्सा बनाती हैं, फिर चाहे बात कपड़ों की हो या फिर मेहंदी डिजाइन की। लेकिन अगर आप मेहंदी डिजाइन में मिनिमल लेकिन एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरह से फ्लोरल थम्ब बैक हैंड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। एक डिफरेंट लुक पाने के लिए आप केवल अपने अंगूठे पर ही फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बनाएं।

बनाएं फिंगर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Finger Design

यह एक ऐसा मेहंदी डिजाइन है, जो यंग गर्ल्स पर बेहद ही अच्छा लगता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन में चारों उंगलियों व अंगूठे पर मेहंदी के अलग-अलग पैटर्न को बनाएं। इतना ही नहीं, आपके हाथ अजीब व खाली ना लगें, इसके लिए आप लास्ट दो फिंगर के मेहंदी डिजाइन को थोड़ा एक्सटेंड करते हुए नीचे तक ले जाएं। इससे आपका मेहंदी डिजाइन कंप्लीट लगेगा और आपके हाथों को एक अट्रैक्टिव लुक देगा।

बनाएं लॉन्ग बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Long Back Mehndi Design

कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें मेहंदी के डिजाइन से हाथों को भरना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप सिर्फ अपनी कलाई तक ही नहीं, बल्कि आगे तक बैक हैंड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन में आप डॉट से लेकर फ्लोरल डिजाइन तक को बना सकती हैं। मिनिमल में भी यह बैक हैंड मेहंदी डिजाइन आपको हैवी लुक देता है।

बनाएं रिपीटेड सिंगल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Repeated Single Back Design

यह मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें मेहंदी के डिफरेंट स्टाइल बनाना नहीं आता है। इस तरह के बैक हैंड मेहंदी डिजाइन बनाते समय आप किसी सिंगल डिजाइन को रिपीट करते हुए एक डिफरेंट बैक हैंड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। बैक हैंड रिपीटेड सिंगल डिजाइन में आप फ्लोरल पैटर्न से लेकर हार्ट तक के ऑप्शन को सलेक्ट कर सकती हैं।

बनाएं सर्कल स्टाइल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Circle Style Mehndi Design

अगर आप रेग्युलर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन बनाकर बोर हो गई हैं और एक डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में सर्कल स्टाइल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को बनाया जा सकता है। यह एक ऐसा मेहंदी डिजाइन है, जिसे आमतौर पर लड़कियों के हाथों पर देखा नहीं जाता है। आप भी किसी खास मौके से लेकर केजुअल्स में सर्कल को डॉट स्टाइल में बना सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं।

बनाएं टैटू स्टाइल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Tattoo Style Mehndi Design

इन दिनों टैटू का क्रेज काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में अगर आप चाहें तो टैटू स्टाइल में भी मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं। खासतौर से, अगर आप बैक हैंड के लिए किसी खास डिजाइन की तलाश में हैं, जिसे आप रेग्युलर में भी बना सकें तो ऐसे में आप इस तरह से टैटू स्टाइल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। टैटू स्टाइल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन में केवल एक ही फिंगर में कोई खास पैटर्न बनाया जाता है।

फिंगर स्किप बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Finger Skip Mehndi Design

अमूमन जब भी मेहंदी डिजाइन बनाया जाता है तो महिलाएं अपनी फिंगर्स पर तरह-तरह के पैटर्न को बनाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप इस बार लीक से हटकर कुछ करना चाहती हैं तो ऐसे में बैक हैंड मेहंदी डिजाइन में फिंगर को स्किप भी कर सकती हैं। बस आप अपनी हथेली के पिछले हिस्से पर फूलों से लेकर लीफ पैटर्न को बतौर मेहंदी डिजाइन लगाएं। यह डिजाइन देखने में बेहद ही अलग व खूबसूरत नजर आता है।

बनाएं ब्रेसलेट स्टाइल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Back Hand Design
Bracelet Style Design

अगर आप बैक हैंड पर एक ऐसा मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं, जो देखने में तो खूबसूरत लगे ही, साथ ही साथ इसे बनाने के बाद आपको अलग से ब्रेसलेट आदि पहनने की जरूरत महसूस ना हो, तो ऐसे में आप इस तरह के बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को बनाएं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन में फिंगर को मिनिमल लुक दिया जाता है और केवल कलाई पर ही मेहंदी डिजाइन को बनाया जाता है।

तो अब आप अपने बैक हैंड पर किस मेहंदी डिजाइन को बनाना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपके पास कोई बैक हैंड मेहंदी डिजाइन हो तो उसे भी अवश्य शेयर कीजिएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment