Overview: वक्री होकर गुरु बरसाएंगे इन राशियों पर कृपा
11 नवंबर 2025 से गुरु कर्क राशि में वक्री होंगे। इस अवधि में कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और कामयाबी हासिल होगी।
Guru Vakri 2025: देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह 11 नवंबर 2025, मंगलवार से वक्री गति में चलेंगे। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि, जब कोई ग्रह अपनी चाल धीमी कर पृथ्वी से उल्टी दिशा में चलता हुआ प्रतीत होता है, तो उसे वक्री कहा जाता है. आमतौर पर ग्रहों का वक्री होना शुभ नहीं माना जाता है। गुरु का वक्री होना भी शुभ-अशुभ दोनों ही तरह के परिणाम देता है। बता दें कि गुरु 11 नवंबर 2025 को रात 10:11 पर कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे. पूरे 12 साल बाद गुरु कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं। आइये जानते हैं इस दौरान किन राशियों पर बरसेगी गुरु की कृपा।
कैसी होती है वक्री गुरु की चाल

बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु कहा गया है। जोकि ज्ञान, विवेक, धन, धर्म आदि के कारक ग्रह हैं। ऐसा माना जाता है कि, जब कोई ग्रह वक्री होता है या उल्टी चाल चलता है तो इससे अशुभ फल ही मिलते हैं। लेकिन ज्योतिषीय मान्यता अनुसार, गुरु का वक्री होना हमेशा नकारात्मक ही नहीं होता। बल्कि इस दौरान कुछ राशियों को अप्रत्याशित लाभ भी मिलते हैं। गुरु जब वक्री होते हैं, तो व्यक्ति को आत्मचिंतन का अवसर मिलता है। वक्री गुरु अधूरे कामों को पूरा करने, पुराने संबंधों को सुधारने और भाग्य वृद्धि के योग भी बनाते हैं। हालांकि राशियों के अनुसार गुरु की चाल का प्रभाव भी अलग-अलग रूप से पड़ता है।
इन राशियों पर बरसेगी वक्री गुरु की कृपा

- वृषभ राशि:- गुरु का वक्री होना आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। गुरु की कृपा से आर्थिक स्थिति को मजबूती निलेगी और आय के नए साधन बनेंगे। इस दौरान रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है और व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी-पेशा वाले लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान सुख मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन मुश्किलों से आप बीत कुछ समय से परेशान चल रहे थे, धीरे-धीरे उनमें भी सुधार होने लगेगा और इस प्रकार आपकी समस्याओं का निपटारा होगा।
- कन्या राशि:- गुरु का वक्री होना कन्या राशि वाले जातकों के लिए भी फलदायी साबित होने वाला है। 11 नवंबर के बाद से आपको कार्य में उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आप ऊंचा पद प्राप्त करेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा और आप अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र से कोई बड़ा अवसर भी मिल सकता है।
- मकर राशि:- वक्री गुरु आपको कार्यस्थल पर उन्नति और मान-सम्मान दिला सकते हैं। आपको पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों को व्यापार में नई डील या अनुबंध से फायदा होगा। साझेदारी में बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा होगा। गुरु वक्री होकर धन और यश दोनों में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर उस पर कार्य करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो बात आगे बढ़ सकती है और आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
