Shani Sade Sati and Dhaiya Zodiac
Shani Sade Sati and Dhaiya Zodiac

Overview: नवंबर में किस दिन मार्गी होंगे शनि

शनि देव जल्द ही मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। इससे कई राशियों को राहत मिलेगी, रुके काम पूरे होंगे और जीवन में स्थिरता व प्रगति के योग बनेंगे।

Shani Margi 2025 Zodiac Effects: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सभी ग्रहों में सबसे क्रूर कहा जाता है। साथ ही यह दंडाधिकारी भी कहलाते हैं। लेकिन इसी के साथ शनिदेव कर्मफलदाता भी हैं। यानी वे अपने भक्तों को अच्छे कर्मों का अच्छा और पूरे कर्मों का बुरा फल भी देते हैं। फिलहाल शनि देव वक्री यानी उल्टी अवस्था में चल रहे हैं, जिस कारण कई राशियों को कष्ट झेलना पड़ रहा है। क्योंकि ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि शनि देव जब वक्री अवस्था में होते हैं तो वह थोड़े प्रतिकूल हो जाते हैं। लेकिन इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि नवंबर 2025 में शनि देव वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होने वाले हैं। मार्गी होकर शनि सीधी चाल चलने लगेंगे और सीधी गति में आते ही कई राशियों को शुभ फल भी देंगे। आइए जानते हैं शनि देव कब होंगे मार्गी और मार्गी होते है किन राशियों का करेंगे उद्धार।

शनि कब होंगे मार्गी

Shani Margi 2025 Date
Shani Margi 2025 Date

बता दें कि शनी को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। क्योंकि शनि ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। 30 साल बाद शनि गुरु की राशि मीन में आए हैं और इस राशि में वे 2027 तक रहने वाले हैं। इस दौरान शनि की गति में कई बार बदलाव होंगे, जिसका प्रभाव देश दुनिया के साथ ही राशियों पर भी पड़ेगा। जुलाई महीने में शनि मीन राशि में वक्री हुए थे और अब इसी राशि में रहते हुए शनि मार्गी होंगे। शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

शनि मार्गी का राशियों पर प्रभाव

Shani Margi 2025 Zodiac Effects
Shani Margi 2025 Zodiac Effects
  1. मिथुन राशि:- शनि का मार्गी होना मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा, क्योंकि शनि आपके भाग्य भाव में मार्गी होकर रुके हुए कार्यों को गति देंगे। इस समय मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट मिल सकती है। कार्य व्यापार में तेजी से सफलता हाथ लगेगी। साथ ही निवेश का भी लाभ होगा। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी।
  2. वृषभ राशि:- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए भी शनि का मार्गी की होना अत्यंत ही शुभ साबित होगा। शनि आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होकर वेतन वृद्धि या आय वृद्धि का अच्छा योग बना रहे हैं। इस समय आय के कई मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी व्यापार से जुड़े जातकों को खासा लाभ होने की संभावना बन सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल बनेगा और साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
  3. कुंभ राशि:- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि सीधी चाल चलते हुए बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होंगे। शनि आपकी राशि के स्वामी है और दूसरे भाव में मार्गी होकर आकस्मिक धन लाभ का योग बनाएंगे। इस समय आपके कारोबार में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में भी वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है या कोई बड़ा पोस्ट मिल सकता है। घर पर भी आपको जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं खबर इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे लाइफस्टाइल,...