jennifer lopez kissing
jennifer lopez kissing

Overview:

जेनिफर लोपेज एक शानदार सिंगर हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड 2025 में परफॉर्मेंस ​दी। लॉस वेगास में अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड 2025 के दौरान स्टेज पर की गई जेनिफर की हरकत अब जमकर वायरल हो रही है।

Jennifer Lopez News: सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अक्सर अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के साथ ही कारनामों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से 55 साल की जेनिफर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सब हैरान रह गए हैं। या यूं कहें कि पानी-पानी हो गए। लॉस वेगास में अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड 2025 के दौरान स्टेज पर की गई जेनिफर की हरकत अब जमकर वायरल हो रही है।

और वो किया जो सोचा न था

जेनिफर लोपेज एक शानदार सिंगर हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड 2025 में परफॉर्मेंस ​दी। इस दौरान लोपेज ने बैकस्टेज डांसर्स को एक के बाद एक लिप किस करना शुरू कर दिया। जेनिफर की यह हरकत देखकर हर कोई दंग रह गया। जैसे ही सिंगर ने डांसर्स के होंठों को चूमा लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

ऐसे की डांस की शुरुआत

26 मई की रात यानी सोमवार को जेनिफर ने एक डांस मेडली के साथ अवार्ड नाइट की शुरुआत की। इस डांस की कोरियोग्राफी में ही एक के बाद एक कई बैकअप डांसर्स के साथ लिप किस करना शामिल था। हालांकि इसकी जानकारी पहले किसी को भी नहीं थी। इस दौरान जेनिफर ने फीमेल डांसर्स के साथ ही मेल डांसर्स को भी किस किया। इस किस-ऑफ की शुरुआत टेडी स्विम्स के लूज कंट्रोल पर डांस करने से हुई। जेनिफर ने डांस की शुरुआत अपने हिट सॉन्ग ‘अगेन’ के साथ की। अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में यह जेनिफर की दसवीं परफॉर्मेंस थी।

क्या इसका रिएक्शन था ये

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से जेनिफर और एक्टर बेन एफ्लेक ने अलग होने की अटकलें चल रही थीं। जिसके बाद कपल ने खुलकर दूरियों की बातें स्वीकार की। इसके तुरंत बाद जेनिफर का स्टेज पर ऐसा करना ​सुर्खियों में छा गया है। एफ्लेक और लोपेज ने इसी साल फरवरी में अलग होने की घोषणा की थी। जुलाई 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल ने अगस्त 2024 में तलाक लेने का फैसला किया था। पिछले दिनों अप्रैल में ही दोनों ने अलग होने की तारीख अपने फैंस को बताई थी।

जेनिफर ने निभाई दो जिम्मेदारी

म्यूजिक अवार्ड नाइट के दौरान जेनिफर ने दोहरी जिम्मेदारी निभाई। स्टेज पर परफॉर्मेंस देने के साथ ही सिंगर ने इस अवार्ड नाइट को होस्ट भी किया। जेनिफर ने स्टेज होस्ट करने के दौरान भी सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवार्ड शो में से एक है। जिसमें फैंस खुद विजेताओं का फैसला करते हैं।

नोरा फतेही भी पहुंची अवार्ड नाइट में

अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स 2025 इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के लिए भी खास रहा। नोरा अवार्ड नाइट में हिस्सा लेने लास वेगास पहुंचीं। खास बात ये थी कि नोरा ने भी यहां अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस बॉडीकॉन गाउन में अवार्ड अटेंड करने पहुंचीं। इस ब्लैक वन पीस ड्रेस में नोरा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ड्रेस पर पर्ल और मिरर वर्क हो रहा था। लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ नोरा ने अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान पैपराजी नोरा के फोटोज ​लेती दिखी।

हिट हुआ ‘स्नेक’

आपको बता दें कि नोरा फतेही का गाना ‘स्नेक’ दर्शकों को काफी पसंद आया है। इसमें नोरा के साथ अमेरिकन सिंगर और डांसर जेसन डेरुलो भी हैं। इस सॉन्ग को 130 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी के साथ यह बीबीसी एशियन म्यूजिक चार्ट में भी टॉप पर रहा है। जिसके बाद नोरा को इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान मिली है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...