Jennifer Lawrence rocks Cannes 2025 in a simple braided bun
Jennifer Lawrence rocks Cannes 2025 in a simple braided bun

Overview: जेनिफर लॉरेंस का कान्स 2025 में सादगी भरा अंदाज

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने 78वें वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। नो हार्ड फीलिंग्स की एक्ट्रेस रॉबर्ट पैटिंसन के साथ जेनिफर भी इस इवेंट में मौजूद थीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि जेनिफर की एंट्री से फ्रेंच रिवेरा में बहार आ गई थी। जेनिफर ने दूर से ही अपनी स्टार पावर बिखेर दी थी। 

Jennifer Lawrence at Cannes: इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी धूम मची हुई है। हर तरफ कान्स की ही चर्चा हो रही है। इस फेस्टिवल में कई बड़ी हस्तियों ने अपने अंदाज और आउटफिट्स के साथ रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। इसी बीच हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने अपने सादगी भरे अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने सिंपल बन और मिनिमल मेकअप से सभी को हैरान कर दिया। 

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने 78वें वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। नो हार्ड फीलिंग्स की एक्ट्रेस रॉबर्ट पैटिंसन के साथ जेनिफर भी इस इवेंट में मौजूद थीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि जेनिफर की एंट्री से फ्रेंच रिवेरा में बहार आ गई थी। जेनिफर ने दूर से ही अपनी स्टार पावर बिखेर दी थी। 

अकॉर्डियन स्टाइल गाउन में दिखाया जलवा

जेनिफर लॉरेंस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए। 34 वर्षीय एक्ट्रेस हॉलीवुड की किसी डीवा की तरह दिख रही थीं। उन्होंने बिना कंधे वाली सफेद अकॉर्डियन स्टाइल की गाउन पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने क्रॉस-स्ट्रैप्स वाली ओपन टो ब्लैक हील्स पहनी हुई थी। उनका ये ग्लैमरस अवतार कमाल का था। 

मिनिमल मेकअप में दिखीं कमाल

जेनिफर एक खूबसूरत अवतार में किसी हुस्नपरी जैसी दिख रही थीं, जिसमें स्किन टिंट और ग्लो ड्रॉप्स के कॉम्बिनेशन के साथ उन्होंने अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया था। उन्होंने अपने चेहरे को फ्रेम करने वाली आइब्रोज के साथ इसे और भी खूबसूरत बना दिया। ग्लॉसी पिंक आईशैडो, ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा कोटेड लैशेज ने उनकी आंखों में एक अलग ही चमक एड कर दी थी। 

गुलाबी गालों ने खींचा ध्यान

उन्होंने अपने चीक बोन को बहुत ही खूबसूरती से निखारा हुआ था। एक्ट्रेस की ग्लॉस स्किन दूर से ही चमक रही थी। अपने ग्लॉसी फेस पर उन्होंने पिंक हाइलाइट का इस्तेमाल किया था, जो उनके फीचर्स को और भी हाईलाइट कर रहा था। बॉर्म ब्रोंजर और पिंक ब्लश के साथ उवका फेस और भी प्यारा लग रहा था। 

लिप्स पर लगाया ग्लॉसी लिप कलर

एक्ट्रेस ने मेकअप को कंप्लीट करने के लिए बेरी ग्लॉसी लिप कलर यूज किया था। इससे उनका फेस और भी परफेक्ट लग रहा था। बेरी ग्लॉसी लिप कलर से उनका मेकअप और सिंपल लुक और भी क्लासी लग रहा था। 

सिंपल बन से जीता दिल

जेनिफर के गोल्डन बाल उनके ग्लैमर गेम से मेल खाते हुए, एक चिकने ब्रेडेड टॉप नॉट बन में स्टाइल किए गए थे, जिससे उनके मेकअप गेम को लाइमलाइट की चमक में चार चांद लग गए। उनके इस सिंपल बन हेयरस्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा। इस तरह से स्टाइल से साथ एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल इवेंट में सभी को हैरान कर दिया। जेनिफर लॉरेंस का कान्स में ग्लैमरस अंदाज उनकी ग्लॉसी स्किन और शाइनी लिप्स के साथ सभी के लिए यादगार बन गया। इस सादगी से कोई इतने बड़े इवेंट में जलवा दिखा सकता है, इसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...