11 बार इंटरनेशनल सेलेब्स ने इन भारतीय डिजाइनरों के पहने कपड़े: Indian Fashion Designers
Indian Fashion Designers

भारतीय डिजाइनरों के आउटफिट्स पसंद आए इन इंटरनेशनल सेलेब्स को

भारतीय फैशन आजकल विश्व में लोकप्रिय बन चुका है। ऐसे में कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज है, जिन्होंने भारतीय डिजाइनरों के कपड़े पहने हैं और उनकी काफी तारीफ भी हुई हैं।

Indian Fashion Designers: फैशन अपनी परंपरा को आधुनिक तरीके से पेश करने के बारे में हैं। डिजाइनर्स की एक बड़ी समस्या होती है कि वह अपनी परंपरा को फैशन के रूप में किस तरह से दुनिया के सामने पेश करें। भारतीय फैशन आजकल विश्व में लोकप्रिय बन चुका है। ऐसे में कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज है, जिन्होंने भारतीय डिजाइनरों के कपड़े पहने हैं और उनकी काफी तारीफ भी हुई हैं। आज हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर भारतीय डिजाइनर्स के द्वारा बनाए गए कपड़े पहने थे।

जेनिफर लोपेज

Indian Fashion Designers
jennifer lopez

जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा है, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। जेनिफर का नाम उन हस्तियों में शामिल होता है, जिन्हें भारतीय डिजाइनर्स के कपड़े काफी पसंद है। जेनिफर ने साल 2013 में एक कॉन्सर्ट में भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया बॉडीसूट पहना था। इसके साथ ही जेनिफर ने एक एल्बम शूट के दौरान अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा बनाए गए कपड़े भी पहने थे।

कैटी पेरी

Katy Perry
Katy Perry

ग्लोबल म्यूजिक आईकॉन कैटी पेरी भी भारतीय डिजाइनर्स के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष अरोड़ा द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट्स कई बार अपने कॉन्सर्ट और इवेंट्स में पहने हैं।

मिशेल ओबामा

Michelle Obama
Michelle Obama

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने भी भारतीय अमेरिकी-डिज़ाइनर नईम खान द्वारा डिजाइन की गई गाउन साल 2016 में पहनी थी। नईम खान ने मिशेल ओबामा के लिए सुंदर स्ट्रेपलेस हाथ से पेंट की हुई सोने की पत्ती और काले रंग की ट्यून बॉल गाउन बनाई थी, जिसे मिशेल ने बहुत ही अच्छी तरीके से कैरी किया था।

रिहाना

Rihanna
Rihanna

इंटरनेशनल पॉपस्टार और फैशन आइकन रिहाना भी अपने स्टाइलिंग के लिए काफी मशहूर है। रिहाना ने साल 2009 में मनीष अरोड़ा द्वारा डिजाइन किए गए ब्लैक कलर के बॉडीसूट ड्रेस को पहना था। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटिश भारतीय डिज़ाइनर सुप्रिया लेले द्वारा डिजाइन किए गए एक आउटफिट को भी पहना हैं।

पेरिस हिल्टन

Paris Hilton

इंटरनेशनल स्टार पेरिस हिल्टन ने भी साल 2013 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के एक इवेंट में भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा बनाई गई गाउन पहनी थी, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थी।

निकी मिनाज

Nicki Minaj
Nicki Minaj

इंटरनेशनल रैपर निकी मिनाज ने भी मशहूर भारतीय डिजाइनर मनीष अरोड़ा द्वारा डिजाइन की गई स्प्रिंग 3डी रिब-केज मिनी ड्रेस एक इवेंट में पहना था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थी।

केट मिडलटन

Kate Middleton
Kate Middleton

साल 2016 में भारत की यात्रा पर आई वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने भी भारतीय डिजाइनर अनिता डोंगरे द्वारा बनाए गए एक सुंदर ट्यूनिक ड्रेस को पहना था। उन्होंने खुद तस्वीरें शेयर की थी।

जेनिफर एनिस्टन ने लहंगे में दिखाया जलवा

फर्गी

fergi
fergi

अमेरिकी सिंगर फर्गी ने साल 2010 में एक म्यूजिक इवेंट में फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा बनाई गई नीले और काले रंग की मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इसके अलावा भी वो कई बार फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस पहन चुकी हैं।

डेमी लोवेटो

Demi Lovato
Demi Lovato

सिंगर डेमी ने कैलिफोर्निया में हुए एक इवेंट में भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा बनाई गई स्प्रिंग मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की थी।

बेयोंसे

Beyonce
Beyonce

इंटरनेशनल सुपरस्टार बेयोंसे अपने फैशन के लिए हर जगह मशहूर हैं। ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की प्री-वेडिंग पार्टी में बेयोंसे ने भारतीय डिजाइनर के कपड़े पहनकर सभी को हैरान कर दिया था। बेयोंसे ने इन इवेंट्स में भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा बनाई गई एक गोल्डन गाउन पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे इवेंट के लिए अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा बनाई गई एक सिंपल ड्रेस भी पहनी थी।

जेनिफर एनिस्टन

Jennifer Aniston
Jennifer Aniston

हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर एनिस्टन की एक फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में कई बार देखा गया है कि जेनिफर ने एक लहंगा पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। जेनिफर के इस लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया हैं।

इंटरनेशनल स्टार्स भारतीय डिजाइनर्स के कपड़े हमेशा से पसंद करते आ रहे हैं। उन्होंने कई इवेंट्स में इन कपड़ों को पहना भी है। अब हॉलीवुड फिल्मों में भी इंडियन डिजाइनर्स के कपड़े दिखाई देते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment