Mango Ice Cream
Mango Ice Cream

Mango Ice Cream: गर्मी का मौसम हो और आम का सेवन ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अमूमन हम सभी गर्मी के मौसम में तरह-तरह की आम की रेसिपी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपका कुछ ठंडा और डिलिशियस खाने का मन कर रहा है तो ऐसे में आप मैंगो की मदद से आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं। आम की मदद से बनने वाली आइसक्रीम का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। यूं तो आपको बाजार में मैंगो आइसक्रीम मिल जाएगी। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाने का एक फायदा यह है कि आप इसमें अपनी पसंद व टेस्ट के अनुसार कस्टमाइज कर सकती हैं।

आम की मदद से बनने वाली आइसक्रीम आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। और जब ये खुद अपने हाथों से बनाई हो, तो उसकी खुशी ही कुछ और होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में आम की मदद से अलग-अलग आइसक्रीम बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

Classic Mango Ice Cream
Classic Mango Ice Cream

यह एक क्लासिक क्रीमी मैंगो आइसक्रीम है, जिसे लोग खाना काफी पसंद करते हैं। इस आइसक्रीम को खाते समय ऐसा ही लगता है, मानो आप आम ही खा रही हों।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 पके हुए आम
  • 1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम
  • आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
  • आधा चम्मच वनीला एसेंस

मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका-

  • मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम छीलकर काट लें और मिक्सी में स्मूद प्यूरी बना लें।
  • एक बड़े बाउल में ठंडी क्रीम को फेंटें जब तक हल्की व फ्लफी टेक्सचर आ जाए।
  • अब उसमें आम की प्यूरी और कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीरे-धीरे मिलाएं।
  • अगर कम मीठा लग रहा हो तो आप इसमें थोड़ी पिसी चीनी भी मिला सकते हैं।
  • इस मिक्सचर को एयरटाइट डिब्बे में डालें और उसके ऊपर क्लिंग फिल्म लगाएं।
  • इसे कम से कम 7-8 घंटे या रातभर फ्रीज़र में रखें।
  • फिर स्कूप करें और आम की इस क्रीमी व टेस्टी आइसक्रीम का लुत्फ उठाएं।
Mango Kulfi Ice Cream
Mango Kulfi Ice Cream

अगर गर्मी के मौसम में आपको कुल्फी खाना अच्छा लगता है तो आप देसी अंदाज़ में मैंगो कुल्फी आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप फुल क्रीम दूध
  • आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 2 आम (प्यूरी बनाए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच चीनी 
  • चुटकी भर इलायची पाउडर
  • कटे हुए पिस्ता या बादाम (ऑप्शनल)

मैंगो कुल्फी आइसक्रीम कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले दूध को उबालें और धीमी आंच पर आधा होने तक पकाएं।
  • अब उसमें चीनी और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और ठंडा होने दें।
  • आम की प्यूरी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या छोटे कटोरों में भरें। ऊपर से फॉइल लगाकर स्टिक लगाएं।
  • इसे 7-8 घंटे के लिए फ्रीज़र में रखें।
  • निकालते समय मोल्ड को हल्के गरम पानी में डुबाएं ताकि आसानी से निकल जाए।
  • ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें और देसी फ्लेवर वाली मैंगो कुल्फी परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय करें। 

अगर आप वीगन डाइट पर हैं और डेयरी फ्री मैंगो आइसक्रीम एन्जॉय करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मैंगो कोकोनट आइसक्रीम को एक बार जरूर ट्राई करें।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप आम की प्यूरी
  • 1 कप गाढ़ा नारियल दूध (या कोकोनट क्रीम)
  • एक चौथाई कप मेपल सिरप या चीनी
  • कुछ बूंदें वनीला एसेंस (ऑप्शनल)

मैंगो कोकोनट आइसक्रीम कैसे बनाएं-

  • आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सारी सामग्री मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को किसी कंटेनर में डालें और 6-8 घंटे के लिए फ्रीज़ करें।
  • हर 2 घंटे में हिलाएं ताकि टेक्सचर क्रीमी रहे।
  • आपकी ट्रॉपिकल फ्लेवर वाली कोकोनट-मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है।
  • इसमें नारियल और आम के कॉम्बिनेशन का टेस्ट यकीनन लाजवाब लगता है।
Spicy Mango Ice Cream
Spicy Mango Ice Cream

आइसक्रीम सुनकर हमेशा एक मिठास का अहसास होता है, लेकिन अगर आप आइसक्रीम को एक अलग अंदाज में खाना चाहते हैं तो आम की मदद से मसालेदास आइसक्रीम बनाकर देखें। इसमें आपको तीखा व मीठा स्वाद एकसाथ महसूस होगा। 

आवश्यक सामग्री-

  • डेढ़ कप आम की प्यूरी
  • 1 कप क्रीम
  • आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
  • एक चुटकी काला नमक
  • एक चौथाई टीस्पून लाल मिर्च पाउडर या पाप्रिका
  • 1-2 टीस्पून नींबू का रस

मसालेदार आम आइसक्रीम कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले आम की प्यूरी बनाकर तैयार करें।
  • अब इसमें मिर्च पाउडर, नींबू रस और काला नमक मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • अलग से क्रीम को फेंट लें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क और आम वाला मिक्स मिलाएं।
  • इस मिक्सचर को एयरटाइट डिब्बे में डालकर फ्रीज करें।
  • जम जाने के बाद हर स्कूप में मिलेगा आपको मीठा, खट्टा और हल्का सा तीखा स्वाद। यह एक ऐसी आइसक्रीम है, जिसे अगर आपने एक बार बना लिया तो यकीनन बार-बार खाने का मन करेगा।
Mango Malai Ice Cream
Mango Malai Ice Cream

यह एक राजसी स्वाद वाली बेहद ही टेस्टी आइसक्रीम है, जो यकीनन आपके मुंह में पानी ले आएगी। इसे खाकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आम वाली रबड़ी को फ्रीज़ कर दिया हो। एकदम गाढ़ा, मलाईदार और एकदम देसी फील आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाएगा।

आवश्यक सामग्री-

  • डेढ़ कप फुल क्रीम दूध
  • आधा कप मलाई
  • आधा कप आम की प्यूरी
  • एक चौथाई कप चीनी
  • इलायची पाउडर
  • केसर के कुछ रेशे (ऑप्शनल)

मैंगो मलाई आइसक्रीम कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर केसर और इलायची के साथ उबालें जब तक वो गाढ़ा न हो जाए।
  • अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने पर उसमें मलाई, आम की प्यूरी और चीनी मिलाएं।
  • इसे अच्छे से फेंट लें।
  • आप इसे छोटे कटोरों या माटी के कुल्हड़ों में डाल दें।
  • इसे 7-8 घंटे या रातभर के लिए तब तक फ्रीज़ करें जब तक जम न जाए।
  • आपकी टेस्टी-टेस्टी मैंगो मलाई आइसक्रीम बनकर तैयार है।
  • गर्मी की दोपहर में इसका आनंद लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...