Overview: हेरा फेरी 3 से पहले परेश रावल ने इस बड़ी फिल्म से किया था इनकार
Paresh Rawal had also rejected film OMG 2: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं, परेश रावल ने एक ऐसा फैलला लिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। बाबू भइया के बिना इस फिल्म की कल्पना करना भी फैंस के लिए काफी मुश्किल हो चुका है। परेश रावल के इस फैलने ने फैंस को काफी दुख पहुंचाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब परेश रावल ने अक्षय कुमार की किसी बड़ी फिल्म को रिजेक्ट किया हो। इससे पहले भी परेश रावल, अक्षय कुमार की एक बड़ी फिल्म के सिक्वेल के लिए इनकार कर चुके हैं।
Paresh Rawal Rejected OMG 2: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं, परेश रावल ने एक ऐसा फैलला लिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। बाबू भइया के बिना इस फिल्म की कल्पना करना भी फैंस के लिए काफी मुश्किल हो चुका है।
परेश रावल के इस फैलने ने फैंस को काफी दुख पहुंचाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब परेश रावल ने अक्षय कुमार की किसी बड़ी फिल्म को रिजेक्ट किया हो। इससे पहले भी परेश रावल, अक्षय कुमार की एक बड़ी फिल्म के सिक्वेल के लिए इनकार कर चुके हैं।
ओएमजी 2 के लिए भी किया था इनकार

इससे पहले परेश रावल ने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से भी किनारा कर लिया था। एक्टर इससे पहले 2012 में रिलीज हुई फिल्म OMG! ओह माय गॉड में शामिल थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी। हालांकि, जब 2023 में फिल्म का सीक्वल OMG 2 रिलीज हुआ, तो परेश रावल उसमें नहीं थे। उनकी जगह पंकज त्रिपाठी ने ले ली थी। बहुत से लोगों को यह बात नहीं पता होगी कि परेश रावल ने फिल्म ओएमजी पार्ट 2 के लिए खुद मना किया था।
ओएमजी 2 के लिए परेश रावल ने क्यों किया था इनकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने स्क्रिप्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण OMG 2 से हाथ खींच लिए थे। एक्टर ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में OMG 2 से अपने बाहर निकलने के बारे में भी बात की थी, जब उन्होंने कहा, “मुझे स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मुझे पहले भाग को भुनाने के लिए सीक्वल बनाना पसंद नहीं है, जैसा कि हमने हेरा फेरी के मामले में किया था।”
फीस को लेकर भी खुश नहीं थे परेश
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि परेश रावल ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए क्योंकि वह अपनी फीस से खुश नहीं थे। पोर्टल द्वारा बताए गए एक सूत्र ने बताया, “परेश निश्चित रूप से ओह माय गॉड! 2 के लिए पहली पसंद थे, वास्तव में मेकर्स ने उनसे बातचीत भी शुरू कर दी थी। वहीं, एक्टर का मानना था कि वह अपनी मार्केट वैल्यू से अधिक पैसे के हकदार थे क्योंकि वह पहले पार्ट में मेन एक्टर थे और इसकी सफलता का एक बड़ा कारण थे। हालांकि, निर्माताओं को लगा कि ज्यादा फीस देने से बजट गड़बड़ा जाएगा।”
हेरा फेरी 3 से भी खींच लिया हाथ

इस बीच, मंगलवार रात को आईएएनएस ने यह भी बताया कि परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ दी है क्योंकि वह मेकर्स से ज्यादा पैसे चाहते थे। न्यूज एजेंसी ने बताया कि रावल ने कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए थे, साइनिंग अमाउंट स्वीकार किया था और कथित तौर पर उन्हें उनकी सामान्य फीस से ज्यादा चार्ज किया गया था। वह मेन प्रोजेक्ट मीटिंग में भी शामिल थे। उन्होंने बाद में ज्यादा फीस की मांग की जिससे उन्हें फिल्म से ही बाहर कर दिया गया।
