Healthy Ice Creams Recipes: गर्मियों में ठंडी-मीठी आइसक्रीम का मज़ा कौन नहीं लेना चाहता? लेकिन बाज़ार में मिलने वाली आइसक्रीम में ढेर सारी शुगर और प्रिज़रवेटिव्स होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। तो क्यों न इस बार घर पर ही हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम बनाई जाए? वो भी बिना किसी एडेड शुगर और केमिकल्स के! तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आज हम आपको 6 बेहद आसान, हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम रेसिपीज़ बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना जितना आसान है, उतना ही स्वादिष्ट भी!
पीनट बटर चॉकलेट चंक आइसक्रीम
अगर आपको चॉकलेट और पीनट बटर का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो ये आइसक्रीम आपकी फेवरेट बन सकती है। अब जब भी चॉकलेट खाने का मन करे, इस हेल्दी आइसक्रीम का मज़ा उठाएं, वह भी बिना किसी गिल्ट के।
ऐसे बनाएं-
2 पके हुए केले लें और इन्हें अच्छे से ब्लेंड कर लें।
इसमें 2 बड़े चम्मच क्रीमी पीनट बटर मिलाएं।
ऊपर से थोड़ी सी डार्क चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
इस मिक्स को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर 4-5 घंटे के लिए फ्रीज़ करें।
मैंगो डिलाइट
गर्मियों में आम नहीं खाया, तो क्या खाया! ये मैंगो आइसक्रीम बेहद स्वादिष्ट और फ्रेश है। ये आइसक्रीम बच्चों और बड़ों सभी की फेवरेट बन जाएगी।
ऐसे बनाएं-
सबसे पहले एक पका हुआ आम लें और उसका गूदा निकालकर प्यूरी बना लें।
इसमें 2 चम्मच मिल्क पाउडर, 3 चम्मच फ्रेश क्रीम और 1 चम्मच गुड़ डालें।
अब इसे अच्छे से ब्लेंड करें और ज़रूरत लगे तो थोड़ा ठंडा दूध डालें।
इस मिक्स को आम के खाली छिलके में डालें, क्लिंग रैप से कवर करें और रातभर फ्रीज़ करें।
अगली सुबह, छिलका निकालकर स्लाइसेस में काट लें और ड्राय फ्रूट्स या रास्पबेरी सिरप के साथ सर्व करें।
स्ट्रॉबेरी योगर्ट ब्लिस
अगर आप हेल्दी और लाइट आइसक्रीम चाहते हैं, तो ये परफेक्ट है। ये आइसक्रीम न सिर्फ टेस्टी है बल्कि प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर भी है यानी टेस्टी भी, हेल्दी भी।
ऐसे बनाएं-
1 कप फ्रेश स्ट्रॉबेरी लें और इन्हें मैश या ब्लेंड कर लें।
इसमें 1 कप ग्रीक योगर्ट और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
इस मिक्स को आइसक्रीम मोल्ड्स या कंटेनर में डालें और 4-5 घंटे तक फ्रीज़ करें।

कोकोनट आमंड डिलाइट
अगर आप डेयरी से परहेज करते हैं, तो ये कोकोनट बेस्ड आइसक्रीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह लैक्टोज-फ्री और पूरी तरह से नेचुरल मिठास वाली आइसक्रीम है, जो सेहत और स्वाद दोनों में बेहतरीन है।
ऐसे बनाएं-
1 कप कोकोनट मिल्क लें और उसमें 4-5 भीगे हुए खजूर डालकर ब्लेंड करें।
इसमें 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और थोड़े क्रश किए हुए बादाम डालें।
इस मिक्स को फ्रीज़ करें और 5-6 घंटे बाद ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मज़ा लें!
बनाना वॉलनट हनी
केला और अखरोट का कॉम्बिनेशन किसी भी डेज़र्ट को हेल्दी बना सकता है। यह आइसक्रीम न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि दिमाग और दिल दोनों के लिए हेल्दी भी है।
ऐसे बनाएं-
2 पके हुए केले लें और इन्हें अच्छे से मैश कर लें।
इसमें 1 कप दही, 1 चम्मच शहद और थोड़े कटे हुए अखरोट डालें।
इसे मिक्स कर एक कंटेनर में डालें और 4-5 घंटे तक फ्रीज़ करें।
तो अब जब भी कुछ ठंडा-मीठा खाने का मन करे, इन हेल्दी होममेड आइसक्रीम्स को ट्राई करें। ये न सिर्फ आपको ताज़गी देंगी, बल्कि सेहत का भी पूरा ध्यान रखेंगी।
