Summer Ice Cream Cake Recipes बनाकर घरवालों को खिलाएं
केक और आइसक्रीम का एक साथ स्वाद लें इन रेसिपीज़ से।
Ice Cream Cake: केक हर बच्चे की पसंद है लेकिन अगर गर्मी के मौसम में केक के साथ आइसक्रीम भी मिल जाए तो क्या कहने। जी हाँ, आप इस गर्मी में आइसक्रीम केक का स्वाद ले सकते हैं। आप घर पर ही तरह-तरह के फ्लेवर के आइसक्रीम केक बना सकते हैं। यहां 5 आइसक्रीम केक की रेसिपी दी गई है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
मैंगो आइसक्रीम केक

सामग्री
- 2 कप आम का रस
- 20 रस्क
- 2 कप वनीला आइसक्रीम
- 1 कप आम टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 कप मैंगो आइसक्रीम
- ब्लू बैरीज़
- स्ट्रॉबेरीज
- पैशनफ्रूट प्यूरी
विधि
- 6 इंच का स्प्रिंगफॉर्म पैन तैयार करें। एक बोल में, थोड़ा आम का रस डालें। रस्क लें और उन्हें अलग-अलग आम के रस में भिगो दें।
- भिगोने के बाद, उन्हें स्प्रिंगफॉर्म पैन में अरेंज करें। एक समान लेयर पाने के लिए खाली जगहों को भीगे हुए रस्क के छोटे टुकड़ों के साथ पैक करें।
- एक अलग बोल में, वेनिला आइसक्रीम लें और इसे एक स्पैटुला का इस्तेमाल करके नरम करें। आम के कटे हुए टुकड़ों को सॉफ्ट वेनिला आइसक्रीम में थोड़ा घुमाएं।
- स्पैटुला का इस्तेमाल करके, इस आइसक्रीम को रस्क बेस के ऊपर एक समान लेयर में फैलाएं।
- कुछ और भीगे हुए रस्क लें और उन्हें इस वेनिला आइसक्रीम की लेयर के ऊपर समान रूप से रखें।
- फाइनल लेयर के लिए, एक बोल में कुछ मैंगो आइसक्रीम को सॉफ्ट करें।
- स्पैटुला से सॉफ्ट मैंगो आइसक्रीम को दूसरे रस्क बेस के ऊपर की एक समान लेयर में फैलाएं।
- मैंगो आइसक्रीम केक को रात भर के लिए फ्रीज कर दें। केक को डिमोल्ड करें और ताजे आम, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और पैशनफ्रूट प्यूरी से गार्निश करें।
बटर स्कॉच आइसक्रीम केक

सामग्री
- 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- 2 कप हैवी क्रीम
- 20 चॉकलेट ओरियो के टुकड़े
- 20 हॉबनोब कुकीज के टुकड़े
- 1 कप काजू कटे और भूने हुए
- 1 कप बटरस्कॉच चिप्स
- 3/4 कप चॉकलेट चिप्स
- 1 टीस्पून वेनिला एसेंस
चॉकलेट गनाश के लिए
- 150 ग्राम चॉकलेट कटी हुई
- 200 ग्राम हैवी क्रीम
- क्रश किए हुए बटरस्कॉच चिप्स गार्निशिंग के लिए
विधि
- पार्चमेंट या फॉइल के साथ 7 इंच के स्प्रिंगफॉर्म पैन को लाइन करें। एक बड़े बोल में कंडेंस्ड मिल्क और हैवी क्रीम को तब तक मिलाएं जब तक वह अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। वेनिला एसेंस डालें।
- कुटे हुए हॉबनोब्स, ओरियो, काजू, बटरस्कॉच चिप्स और चॉकलेट चिप्स डालें। उन्हें धीरे से मिलाएँ।
- इसे तैयार पैन में डालें। रात भर ढककर फ्रीज करें।
- केक को पैन से बाहर निकाल कर ट्रे या सर्विंग प्लेट पर रखें। फ्रोजन केक के ऊपर चॉकलेट गनाश डालें (150 ग्राम कटी हुई चॉकलेट के ऊपर 200 ग्राम हॉट क्रीम डालकर गनाश तैयार कर सकते हैं।)
- अब गनाश के ऊपर क्रश किए हुए बटरस्कॉच चिप्स डालें। अब सर्व करने से पहले इसे फ्रिजर में रखें।
ब्लैक फॉरेस्ट आइसक्रीम केक

सामग्री
केक स्पंज के लिए
- 1 1/4 कप मैदा
- 1 कप पिसी चीनी
- 5 टेबलस्पून तेल
- 1 कप दूध
- 1 1/4 कप नीबू का रस
- 2 1/2 टेबल स्पून कोका पाउडर
- 1 1/2 टीस्पून कॉर्नफ्लोर
- 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
आइसक्रीम के लिए
- 1 1/4 कप व्हिपिंग क्रीम
- 3/4 कप दूध
- 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1/2 कप पिसी चीनी
- कुछ बूँदें वेनिला एसेंस
अन्य सामग्री
- 1 कप व्हीप्ड क्रीम
- 25 ग्राम डार्क चॉकलेट
- 1/2 कप व्हाइट चॉकलेट गनाश
केक के लिए
- अपने ओवन को 180 C पर प्रीहीट करें। एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक दूसरे बाउल में तेल, दूध, इंस्टेंट कॉफी, वैनिला एसेंस, नीबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- सूखे में गीला मिश्रण डालें और फेंट लें। अब इसे केक टिन में ट्रांसफर करें और प्री-हीट ओवन में 30-35 मिनट के लिए बेक करें।
आइसक्रीम के लिए
- एक बोल में क्रीम डालें और अच्छे से फेंटे। अब इसमें कन्डेंस्ड मिल्क डालिये और अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमें पिसी चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- दूध और वेनिला डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर इसे 5 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
- केक को टिन से बाहर निकालें और इसे 3 लेयर में काट लें और इसके टॉप लेयर को भी समतल करें।
- टिन के निचले भाग में कुछ क्लिंग रैप या एल्युमिनियम फॉयल रखें। अब केक की पहली स्लाइस रखें, फिर सेमी फ्रोजन आइसक्रीम का 1/3 भाग रखें, फिर चेरी। अब दूसरी लेयर रखें और प्रक्रिया को दोहराएं। फिर तीसरी लेयर बनाएं।
- तीसरी लेयर के बाद बची हुई आइसक्रीम डालें और इसे वापस फ्रीजर में कम से कम 6 घंटे के लिए रख दें। आइसक्रीम केक के जमने के बाद टिन से नाइफ की मदद से केक को ढीला करके टर्न टेबल या प्लेट में निकाल लें।
- अब व्हीप्ड क्रीम पूरे केक पर फैलाएं। चोको शेविंग्स स्प्रिंकल करें।
- आधे घंटे के लिए फ्रीजर में वापस रखें। फिर इसे बाहर निकालें और चॉकलेट शेविंग्स को कवर करने के लिए और क्रीम फैलाएं।
- एक बटर पेपर लें और उसे केक टिन के किनारों के उपयुक्त आकार में काट लें। अब पिघली हुई चॉकलेट से उस पर कोई भी डिजाइन बनाएं।
- अब बटर पेपर को हटा लें। 2-3 घंटे के लिए फ्रीज करें।
फ्रूट आइसक्रीम केक

सामग्री
- 2 पका केला
- 2 पके आम का पल्प
- 250 मिलीलीटर गाढा दूध
- 2 टेबलस्पून चीनी
- 4-5 बादाम बारीक कटे हुए
- 4-5 पिस्ता कटा हुआ
- 1/2 टेबलस्पून ट्रूटी फ्रूटी
- 1 गोल स्लाइस मे कटा तरबूज
- ¼ कप अंगूर
- 8-10 जामुन
- 1/2 सेब स्लाइस में कटा
- ¼ कप छोटे टुकड़ों में कटे आम
- पसंदीदा फ्लेवर की आइसक्रीम
विधि
- आम, केला, दूध और चीनी को ग्राइन्डर में डालकर ग्राइंड कर लें। कटे बादाम, पिस्ता और आधा ट्रूटी फ्रूटी मिलाकर किसी एयर टाइट डिब्बे में रखें। तैयार मिश्रण को दो घंटे के लिये फ्रिजर मे रख दें।
- दो घंटे बाद फ्रिजर से निकालें। मिश्रण आधा जम गया होगा। उसे फिर से ग्राइन्डर में डालकर चला लें। स्लाइस मे कटे तरबूज से छिलका और बीज अलग कर लें। अब एक गोलाकार ढक्कन वाला बर्तन लें। उसमें थोडा़ आइसक्रीम मिश्रण डाले।
- उसके ऊपर स्लाइस मे कटा तरबूज रखें। अब कुछ अंगूर और अनार के दाने डालें। उसके ऊपर फिर आइसक्रीम डालकर फैलाएं। उसके ऊपर कुछ कटे आम, सेब, तरबूज, अनार और ट्रूटी फ्रूटी डालें।
- डब्बे को बंद करके 8 घंटे के लिए फ्रिजर मे रखें। आइसक्रीम केक को फ्रिजर से निकालें। प्लेट मे कुछ कटे सेब स्लाइस तरबूज और आम से गार्निश करें।
- फ्रूटी आइसक्रीम केक को प्लेट में निकालें। तैयार फ्रूटी आइसक्रीम केक को काटें और सर्व करें।
ओरियो आइसक्रीम केक

सामग्री
- 12 ओरियो
- 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम
- 2 टीस्पून कोकोआ पावडर
- 100 ग्राम बटर
- 2 टीस्पून चीनी पाउडर
- 30 ग्लूकोज बिस्किट्स
- 1/2 कप दूध
विधि
- एक बोल में बटर, कोकोआ पाउडर को चीनी के साथ अच्छे से मिला लें। बिस्किट्स को दूध में डुबाकर इसे एक प्लेट में रख लें। 12 ओरियो का एक स्क्वेयर बनाकर उस पर कोकोआ मिश्रण डाल दें।
- ऐसे ही एक और लेयर तैयार करें और फिर कोकोआ मिश्रण को डाल दें। इसी तरह की 3 लेयर बनाने के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे टुकड़ों में काटकर टुकड़ों को वनीला आइसक्रीम के स्कूप में रख दें। इसे ओरियो कुकीज के साथ गार्निश कर लें। इसको फलों और नट्स का इस्तेमाल करके भी गार्निश कर सकते हैं। होममेड ओरियो आइसक्रीम केक तैयार है।
