Mango Ice Cream Recipe: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई आम खाना शुरू कर देता है। इस मौसम में मार्केट में कई तरह के आम मिलते हैं, जो खाने में बेहद ही लजीज होते हैं। यूं तो इन्हें ऐसे ही खाने में भी काफी मजा आता है, लेकिन कुछ लोग आम को नए-नए अंदाज में खाना पसंद करते हैं। इसलिए, वे आम से डिफरेंट रेसिपी ट्राई करते हैं। हालांकि, अगर आम से बनने वाली समर रेसिपी की बात हो तो उसमें आइसक्रीम का नाम सबसे पहले लिया जाता है। चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को आइसक्रीम खाना काफी अच्छा लगता है। तो क्यों ना इस बार आम की मदद से एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग आइसक्रीम बनाकर हर किसी का दिल जीत लें-
मैंगो चॉकलेट आइसक्रीम

इस आइसक्रीम को आम और चॉकलेट दोनों की मदद से तैयार किया जाता है। जिसके कारण यह बच्चों को बेहद ही पसंद आती है। आप शाम के समय परिवार के साथ बैठकर मैंगो चॉकलेट आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 3-4 पके हुए अल्फांसो आम
- एक कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
- वनीला आइसक्रीम स्कूप
आइसक्रीम बनाने का तरीका-
- मैंगो चॉकलेट आइसक्रीम बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको बेहद ही कम सामग्री की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले कटी हुई चॉकलेट लें और उसे डबल बॉयलर की मदद से पिघलाएं।
- जब तक चॉकलेट पिघलती है, तब तक आप आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- हालांकि, यह ध्यान रखें कि स्लाइस के ऊपर थोड़ी सी जगह छोड़ दें। फिर आप अपनी उंगलियों की मदद से स्लाइस को हल्का सा पुश करें।
- आप देखेंगे कि आम की स्लाइस एक फैन की तरह नजर आएगी।
- अब आपइसे एक ट्रे पर सिलिकॉन शीट रखें और उस पर आम के सभी स्लाइस रखें।
- अब आप स्लाइस के ऊपर कुछ पिघली हुई चॉकलेट डालें।
- ट्रे को एक बार धीरे से टैप करें और चॉकलेट सेट होने तक ट्रे को फ्रिज में रख दें।
- जब यह अच्छी तरह जम जाए तो आम के स्लाइस को एक सर्विंग प्लैटर पर रखें।
- अब उनके ऊपर वैनिला आइसक्रीम के 2-3 स्कूप रखें और तुरंत सर्व करें।
- इस तरह की आइसक्रीम देखने में भी अच्छी लगती है और खाने में भी उतनी ही टेस्टी होती है।
वीगन मैंगो आइसक्रीम

अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं या फिर इन दिनों वीगन डाइट ले रहे हैं तो ऐसे में आप घर पर ही वीगन मैंगो आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।
आवश्यक सामग्री-
- 400 मिलीलीटर कैन्ड नारियल क्रीम
- 400 मिलीलीटर कैन्ड नारियल का दूध
- 100 ग्राम या आधा कप सफेद दानेदार चीनी
- 60 मिली मेपल सिरप
- 400 ग्राम ताजा आम प्यूरी किए हुए
वीगन मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका-
- वीगन मैंगो आइसक्रीम बनाने से पहले आपको थोड़ी तैयारी करनी होगी। मसलन, जिस दिन आप आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, उससे पहले अपने आइसक्रीम मेकर के बाउल को फ्रीजर में रख दें ताकि यह जम जाए और तैयार हो जाए।
- अब आप नारियल का दूध, नारियल क्रीम, चीनी और सिरप को एक सॉस पैन में रखें और उबाल लें।
- उबाल आने पर आंच से उतार लें और इसमें आम की प्यूरी डाल दें।
- एक ब्लेंडर का उपयोग करके कम से कम 30 सेकंड के लिए ब्लेंड करें।
- इस मिश्रण को एक कंटेनर में डालें, ढक्कन के साथ कवर करें और रात भर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
मैंगो कुल्फी

अगर आपको कुल्फी खाने का शौक है तो ऐसे में आप घर पर ही मैंगो कुल्फी भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है, और यह खाने में बेहद ही डिलिशियस होती है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 कप होल मिल्क
- 200 ग्राम कंडेस्ड मिल्क
- आधा कप क्रीम
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप कटा हुआ आम
- केसर के धागे
मैंगो कुल्फी बनाने का तरीका-
- क्रीम, इलायची पाउडर और केसर को छोड़कर सभी चीजों को एक ब्लेंडर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें क्रीम, इलायची पाउडर और केसर डालें।
- इसे आप तब तक ब्लेंड करें जब तक कि क्रीम मिक्स न हो जाए और मिश्रण थोड़ा लाइट न हो जाए।
- एक बार टेस्ट चेक कर लें। आप चाहें तो अपने टेस्ट के अनुसार कंडेंस्ड मिल्क की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- अब एक बार फिर से ब्लेंड करें।
- अब आप तैयार मिश्रण को कुल्फी के सांचे या छोटी कटोरियों में डालें।
- ढक्कन के साथ कसकर कवर करें या एल्यूमीनियम पन्नी के साथ सील करें।
- कुल्फी को जमने के लिये 6 से 8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये।
- सेट होने के बाद आम की कुल्फी को सर्व करें।
मैंगो रास्पबेरी आइसक्रीम

घर पर मैंगो आइसक्रीम तैयार करते समय आप उसमें कई एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं। मसलन, आम और रास्पबेरी का कॉम्बिनेशन बेहद ही टेस्टी लगता है। इसलिए, आप आम और रसभरी की मदद से एक डिलिशियस आइसक्रीम बनाएं।
आवश्यक सामग्री-
- 2 कप बहुत अधिक पके आम
- 400 मिली कंडेस्ड मिल्क
- 2 कप हैवी क्रीम
- 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
- 2 कप ताजा रसभरी
आइसक्रीम बनाने का तरीका-
- आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक फूड प्रोसेसर या ब्लेंडर में आम और कंडेस्ड मिल्क डालकर प्यूरी बनाएं।
- अब इसमें हैवी क्रीम डालें और 2-3 मिनट के लिए हाई स्पीड पर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- इस मिश्रण को एक बाउल में डालें। साथ ही इसमें फ्रेश रसभरी डालें।
- आइसक्रीम के ऊपर प्लास्टिक रैप लगाकर उसे सील करें।
- अब इसे सेट होने तक फ्रीज करें।
- आपकी डिलिशियस मैंगो रास्पबेरी आइसक्रीम बनकर तैयार है।
