नेम प्लेट लगाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु टिप्स, वरना हो सकता है नुकसान: Name Plate Vastu Tips
तो आइए जानते हैं कि नेम प्लेट लगाने से पहले और बाद में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Name Plate Vastu Tips: आपने अक्सर देखा होगा कि हर घर के बाहर एक नेम प्लेट लगी होती है, जो यह बताती है कि उस घर में कौन रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेम प्लेट लगाने से पहले कुछ वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है? अगर इन बातों की अनदेखी की जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार नेम प्लेट लगाने से पहले और बाद में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बना रहे और नकारात्मकता दूर रहे। तो आइए जानते हैं कि नेम प्लेट लगाने से पहले और बाद में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नेम प्लेट की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार नेम प्लेट को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इन दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में प्रवेश करता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। दक्षिण या पश्चिम दिशा में नेम प्लेट लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है, जिससे मानसिक अशांति या आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है।
नेम प्लेट की सामग्री का भी रखें ध्यान

नेम प्लेट किस सामग्री की है, यह भी बहुत मायने रखता है। अगर आपका मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में है तो लकड़ी की नेम प्लेट लगाना शुभ होता है। वहीं अगर मुख्य द्वार दक्षिण या पश्चिम दिशा में है, तो धातु जैसे पीतल, कांसा या स्टील की नेम प्लेट अधिक शुभ मानी जाती है। प्लास्टिक की नेम प्लेट का प्रयोग वास्तु में अशुभ माना गया है, इसलिए इससे बचना चाहिए।
साफ नाम और डिज़ाइन

नेम प्लेट पर नाम साफ और स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से पढ़ सके। नेम प्लेट पर टूटा-फूटा या धुंधला नाम लिखना अशुभ होता है। इससे घर या व्यवसाय में गलत ऊर्जा का संचार होता है। नेम प्लेट का डिज़ाइन भी सादा, सुंदर होना चाहिए, जिससे यह सकारात्मक प्रभाव डाले।
नेम प्लेट की ऊंचाई
नेम प्लेट को दरवाजे के पास ऐसी ऊंचाई पर लगाना चाहिए जो आंखों के बराबर लेवल पर हो। बहुत ऊंची या बहुत नीची नेम प्लेट लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है या सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। उचित ऊंचाई पर नेम प्लेट लगाना वास्तु के अनुसार ऊर्जा संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए बराबर लेवल पर नेम प्लेट रखें।
नेम प्लेट की सफाई का ध्यान रखना

नेम प्लेट को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए। सप्ताह में कम से कम एक बार नेम प्लेट को कपड़े से साफ जरूर करें ताकि उस पर धूल-मिट्टी जमा न हो। गंदी या जर्जर नेम प्लेट वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है, जिससे परिवार में तनाव और परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा नेम प्लेट की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
