वास्तु के अनुसार लगाएं घर की डोर बेल: Door Bell Vastu Tips
Door Bell Vastu Tips

वास्तु के अनुसार लगाएं घर की डोर बेल : Vastu Tips For Door bell  

वास्तु अनुसार मधुर संगीत और मंत्र उच्चारण वाले डोर बेल के सकारात्मक परिणाम होते हैं I वहीं कर्कश साउन्ड वाले डोर बेल से नेगटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है I दूसरी तरफ अगर घर में डोर बेल ना होने पर दरवाजा खटखटाने से भी नेगेटिव एनर्जी घर में आती है, जिससे व्यक्ति के मन मस्तिष्क पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं I

Door Bell Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में डोर बेल को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है I डोर बेल रहने की वजह से घर में आने वाले आगंतुकों का पता चल पाता हैI ज्यादातर लोग सुरीली आवाज वाले डोर बेल लगाना पसंद करते हैंI वास्तु की माने तो घर से जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज का वास्तु से संबंध होता हैI डोर बेल ऐसी होनी चाहिए जिससे घर पर कोई नकारात्मक असर ना पड़ेI

ध्वनि का जीवन में बहुत ही प्रभाव पड़ता है I कुछ लोग अजीबोगरीब ध्वनि वाली डोर बेल लगा लेते हैं, तो कोई डोर बेल ही नहीं लगातेI कुछ लोग मंत्र उच्चारण वाले भी डोर बेल लगाते हैं I

वास्तु अनुसार मधुर संगीत और मंत्र उच्चारण वाले डोर बेल के सकारात्मक परिणाम होते हैं I वहीं कर्कश आवाज़ वाले डोर बेल से नेगटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती हैI दूसरी तरफ अगर घर में डोर बेल ना होने पर दरवाजा खटखटाने से भी नेगेटिव एनर्जी घर में आती है, जिससे व्यक्ति के मन मस्तिष्क पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं I

चलिये आज हम जानते हैं कि वास्तु अनुसार हम घर में किस तरह की डोर बेल लगाएं।

इस दिशा में न लगाएं

Door Bell Vastu Tips
Door Bell Direction

डोर बेल को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए I इस दिशा में डोर बेल का होना शुभ नहीं माना गया है I आध्यात्मिक या मंत्र वाली डोर बेल को दक्षिणी पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए I चिड़ियों की साउन्ड वाली डोर बेल की घंटी घर के उत्तर-पश्चिमी दीवार पर लगानी चाहिए I डोर बेल की घंटी ऐसे स्थान या घर के केंद्र में होनी चाहिए जहां पर से उसकी आवाज घर के सभी लोगों को सुनाई दे I

ऊंचाई का ध्यान रखें

Door Bell Height
door bell

घर के डोर बेल को 5 फीट की ऊंचाई पर ही लगानी चाहिए I इससे ना ज्यादा ऊंचा और ना नीचा लगाना चाहिए I वास्तु अनुसार डोर बेल को नेम प्लेट से नीचे ही लगाने की सलाह दी जाती है I घर के नेम प्लेट और डोर बेल में अगर वास्तु दोष है तो इससे घर के मुखिया और घर में रह रहे सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है I ऐसी स्थिति में जो लोग घर आते हैं उनसे भी नकारात्मकता फैलने की आशंका रहती है I इसलिए नेम प्लेट को हमेशा डोर बेल के ऊपर लगाने से शुभता बनी रहती है I

चिड़चिड़ाहट न हो

डोर बेल ऐसी लगानी चाहिए जिससे मन को शांति मिलेI कभी भी घर में ऐसी डोर बेल ना लगाएं जिससे चिड़चिड़ाहट पैदा हो I खराब शोर वाले डोर बेल से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और घर में अशान्ति का वातावरण बन जाता हैI डोर बेल ऐसी लगाएं जिससे पॉज़िटिविटी आएI आध्यात्मिक या मीठे संगीत वाले डोर बेल से मन को शांति मिलती है और घर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है I

घर से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन करने से आप अपने घर में सुख समृद्धि ला सकते हैंI डोर बेल जरूर लगाएं ताकि कोई दरवाजा ना खटखटाए क्योंकि दरवाजे की खटखट से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और लक्ष्मी नाराज हो जाती है I

Leave a comment