Vastu Tips: वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। हमारे घर और हम से जुड़ी प्रत्येक वस्तु का हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में रखी हुई सभी वस्तुएं अगर सही जगह और सही दिशा में न हो तो वास्तुदोष उत्पन्न होता है जिसके कारण व्यक्ति का मन अशांत रहता है। कई व्यक्ति इस बात को गंभीरता से नहीं लेते और वास्तु नियमों की अनदेखी करते रहते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ पशु पक्षियों की तस्वीर घर में रखने से वास्तुदोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
पशु पक्षियों की इन तस्वीरों को लगाने से घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष पशु पक्षियों की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। पशु पक्षियों की तस्वीर के रूप में हम घर में तोते की तस्वीर लगा सकते हैं। तोते के हरे और रंग बिरंगे पंखों को पंचतत्वों का प्रतीक माना गया है। आज इस लेख के द्वारा हम जानेंगे कि घर में तोते की तस्वीर किस दिशा में लगाना कितना फायदेमंद होता है।
घर में तोते की तस्वीर लगाने के फायदे

पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति सेहत संबंधी समस्या से परेशान है तो उसे अपने कमरे में तोते की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से उसका मन शांत रहेगा और सेहत भी सुधरेगी। पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए और आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए कमरे में रंग बिरंगे पंखों वाले तोते की तस्वीर रखनी चाहिए। तोते के रंग बिरंगे पंखों वाली तस्वीर की सकारात्मक ऊर्जा से पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक समस्याओं और धन की हानि को रोकने के लिए घर की बैठक में तोते की बड़ी तस्वीर लगाएं। तोते की तस्वीर को आर्थिक संपदा में वृद्धि के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। रंग बिरंगे पंखों वाले तोते की तस्वीर घर में रखने से हमारे जीवन में संतुलन बना रहता है।
बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि वास्तुदोष का असर घर के मुख्य सदस्यों के साथ साथ घर के बच्चों पर भी होता है। वास्तु दोष के कारण बच्चो का मन पढ़ाई में नहीं लगता। बच्चों को हमेशा घबराहट होती रहती है और मन बेचैन रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए और उनका मन शांत करने के लिए उनके कमरे की उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते की एक बड़ी तस्वीर लगाएं। उत्तर दिशा बुध ग्रह की दिशा होती है और बुद्ध ग्रह को हमारे व्यवहार, आचरण स्वभाव आदि का कारक माना जाता है। बुध ग्रह को हरा रंग बहुत पसंद होता है। बच्चे जब भी हरे रंग के तोते की तस्वीर को देखेंगे तो उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। इसके साथ ही उत्तर दिशा का दोष खत्म होने से बच्चों की बुद्धि भी तीव्र होती है।
यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार लगाएं घर की डोर बेल: Door Bell Vastu Tips
