Chakrasana by Bollywood
Chakrasana by Bollywood

Chakrasana by Bollywood: बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि फिटनेस के मामले में भी लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुकी हैं। चाहे बात जिम वर्कआउट की हो या योगासन की, ये स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं। योगा में भी कई कठिन आसन हैं, जिनमें से एक है चक्रासन (Wheel Pose)। यह आसन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है।

अब सवाल उठता है कि बॉलीवुड की कौन-सी अभिनेत्री चक्रासन में सबसे आगे है? करीना कपूर, दीपिका पादुकोण से लेकर अनन्या पांडे, अलाया एफ तक, कई एक्ट्रेसेस इस योगासन को बेहद खूबसूरती से करती हैं। चलिए, जानते हैं इस पावरफुल आसन के फायदे, इसे करने की सही विधि और बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों का योगा स्टाइल!

चक्रासन एक बैकबेंडिंग पोज़ है, जिसे ‘Wheel Pose’ भी कहा जाता है। इस आसन में शरीर पहिए की तरह मुड़ जाता है, जिससे शरीर की रीढ़ मजबूत होती है, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और मांसपेशियों में मजबूती आती है।

करीना कपूर योगा लवर्स के लिए एक आइकन हैं। उनकी फिटनेस का राज ही योगा है। इंस्टाग्राम पर उनकी चक्रासन करते हुए तस्वीरें खूब वायरल होती हैं, जिसमें उनकी कमाल की फ्लेक्सिबिलिटी दिखती है।

कंगना का यह वीडियो दिखाता हैं कि योग उनके जीवन का अहम हिस्सा है। हिमाचल की वादियों में योग करते हुए उनका यह पोज़ बेहद खूबसूरत लगता है।

दीपिका का लंबा और टोंड शरीर चक्रासन के लिए एकदम परफेक्ट लगता है। उनके योगा ट्रेनिंग के वीडियो और तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि वह इसे कितनी सहजता से कर सकती हैं।

अनुष्का का चक्रासन करते हुए उनकी बॉडी पॉश्चर और बैलेंस शानदार नजर आता है। फिट टू टोन्ड बॉडी ट्रांसफॉर्मेश योगा की ही देन है।

Kiara chakrasan
Kiara chakrasan

कियारा आडवाणी अपनी टोन्ड बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी चक्रासन तस्वीरें देखकर कोई भी इंस्पायर हो सकता है।

अलाया एफ नई पीढ़ी की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो योग को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके चक्रासन करने का अंदाज और बॉडी कंट्रोल यह दिखाता है कि वे कितनी मेहनत करती हैं।

हुमा का चक्रासन करने का तरीका दिखाता है कि फिटनेस का कोई एक तय सांचा नहीं होता – हर बॉडी टाइप में फिट रहना संभव है।

पूजा हेगड़े को वर्कआउट और योग का जबरदस्त शौक है। उनकी चक्रासन पोज़ को देखकर आप भी इसे ट्राई करने की सोच सकते हैं!

कृति सेनन की लंबी और लचीली बॉडी चक्रासन के लिए एकदम सही लगती है। उनका योग में शानदार कंट्रोल उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है।

अनन्या पांडे भले ही नई पीढ़ी की स्टार हैं, लेकिन उनकी योगा प्रैक्टिस देखने लायक है। उनका चक्रासन करने का अंदाज यंग ऑडियंस को भी इंस्पायर करता है।

अगर आप भी बॉलीवुड दीवाज़ की तरह इस योगासन को ट्राई करना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से करें:

सबसे पहले पीठ के बल ज़मीन पर लेट जाएं।

अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को हिप्स के पास लाएं।

हथेलियों को कंधों के पास रखें, उंगलियाँ पैरों की ओर रहें।

अब धीरे-धीरे अपने कमर और छाती को ऊपर उठाएं, सिर को हल्का पीछे करें।

हाथों और पैरों के सहारे शरीर को पहिए जैसा मोड़ें।

20-30 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

अभ्यास के बाद कुछ देर शवासन में लेटकर रिलैक्स करें।

रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। फ्लेक्सिबिलिटी और बॉडी पोस्चर में सुधार करता है। शरीर में ऊर्जा और रक्त संचार को बढ़ाता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाकर सांस लेने की शक्ति में सुधार करता है। तनाव कम करता है और मानसिक शांति देता है।

 हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इससे बचना चाहिए। गर्दन, रीढ़ या कमर की चोट वाले लोगों को इसे करने से बचना चाहिए। माइग्रेन या वर्टिगो की समस्या वाले लोग इसे सावधानी से करें। प्रेग्नेंट महिलाओं को यह योगासन नहीं करना चाहिए।

बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियाँ इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना चुकी हैं और हमें भी प्रेरित करती हैं कि हम अपनी सेहत के लिए योग को अपनाएं।

अब यह तय करना मुश्किल है कि इनमें से सबसे बेहतरीन चक्रासन किसने किया, क्योंकि हर किसी की अपनी अलग योग स्टाइल और फ्लेक्सिबिलिटी है। लेकिन एक बात तय है – ये सभी हमें हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं!

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...