ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फिट रहने के लिए करती हैं योग: International Yoga Day 2024
International Yoga Day 2024

ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फिट रहने के लिए करती हैं योग: International Yoga Day 2024

शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट ने पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद योग के माध्यम से ही अपना काफी वजन घटाया था। इसके अलावा अभिनेत्री का यह भी मानना है योग के सहारे इंसान बड़ी से बड़ी बीमारियों को दूर भगा सकता है।

International Yoga Day 2024: बॉलीवुड की कई अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए योगा का सहारा लेती है। अक्सर वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई पोस्ट करती है, जिसमें वह योग करते हुए दिखाई देती है। शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट ने पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद योग के माध्यम से ही अपना काफी वजन घटाया था। इसके अलावा अभिनेत्री का यह भी मानना है योग के सहारे इंसान बड़ी से बड़ी बीमारियों को दूर भगा सकता है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की कौन-कौन सी अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए योग करती हैं।

Also read: खर्राटों के कारण अब नहीं होगी शर्मिंदगी, ये योगासन आएंगे आपके काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी योग के प्रति खासा लगाव रखती हैं। तभी तो वो अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए वीरभद्रासन, मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए भुजंगासन, योगासन करती हैं।

मलाइका अरोड़ा दिन में 15 से 20 योगासन एकसाथ करती हैं। वो खुद को अनिद्रा एवं थकान से दूर रखने के लिए कपालभाति और सूर्य नमस्कार करती हैं।

दीया मिर्जा भी बचपन से ही अपनी मानसिक शांति और शारीरिक समस्‍याओं से बचने के लिए योग का अभ्‍यास करती हैं। उनके फेवरेट आसनों में चक्रासन, नौकासन, पद्मासन और शीर्षासन शामिल हैं।

करीना कपूर की भी योग में बहुत दिलचस्पी है। अपने प्रेगनेंसी के बाद बॉडी को शेप में लाने के लिए उन्होंने पावर योगा किया था। अभी हाल में ही करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था,जिसमें वह चक्रासन करते हुए नजर आ रही थी।

आलिया भट्ट भी योग करने के फायदों के बारे में जानती हैं और खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए योग करती हैं। राहा के जन्म के बाद एक्‍ट्रेस ने योग के सहारे अपना काफी वजन कम करने में कामयाबी हासिल कर ली है।

करिश्मा कपूर के खूबसूरती का राज योग है। उनके दिन की शुरुआत योग से होती है। उनके मुताबिक योग न सिर्फ बॉडी को सेहतमंद रखने बल्कि मन की शांति के लिए भी बहुत अच्छा है।


जाह्नवी ने वो अपनी बॉडी को लचीला बनाए रखने के लिए चक्रासन करती हैं। वो पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए नौकासन, शरीर को रिलैक्स करने के लिए पद्मासन और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए शीर्षासन करती हैं।

अनन्या पांडे भी योग में बहुत यकीन करती हैं। उनके मुताबिक योग से एकाग्रता बढ़ती है। वो दिन में सूर्य नमस्कार के 10 चक्र पूरे करती हैं। इसके अलावा मर्जारिआसन, वीरभद्रासन और प्राणायाम करती हैं।

सारा अली खान शरीर में लचीलापन बनाए रखने एवं मसल्स को रिलैक्स बनाए रखने के लिए योग करती है। उन्हें एरियल योगा भी काफी पसंद है। उनका मानना है कि इससे बॉडी का मेटाबोलिज्म बढ़ता है।

परिणीति चोपड़ा के मुताबिक योग क्रिया आपको अपने भीतर के व्यक्ति को पहचानने में मदद करता है। इसलिए वो अपने दिन की शुरुआत योगासन से करती हैं। आसनों के साथ वो प्राणायाम एवं अनुलोम—विलोम भी करना पसंद करती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...