What is Digital Arrest
What is Digital Arrest

Overview: साइबर ठंगों से खुद को कैसे बचाएं?

Cyber safety for women: दुनिया लगातार डिजिटल हो रही है। इसके साथ ही कई तरह के खतरे भी बढ़ रहे हैं। डिजिटल वर्ल्ड के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। बहुत सी महिलाएं साइबर अपराधों का शिकार बन रही हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं। 18-24 वर्ष की युवा महिलाएं, अनुपातहीन रूप से उच्च स्तर पर कुछ गंभीर प्रकार के उत्पीड़न का अनुभव करती हैं। इनमें से 26% युवा महिलाओं का ऑनलाइन पीछा किया गया है, और 25% ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का लक्ष्य थीं।

Cyber Safety for Women: दुनिया लगातार डिजिटल हो रही है। इसके साथ ही कई तरह के खतरे भी बढ़ रहे हैं। डिजिटल वर्ल्ड के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। बहुत सी महिलाएं साइबर अपराधों का शिकार बन रही हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं। 18-24 वर्ष की युवा महिलाएं, अनुपातहीन रूप से उच्च स्तर पर कुछ गंभीर प्रकार के उत्पीड़न का अनुभव करती हैं। इनमें से 26% युवा महिलाओं का ऑनलाइन पीछा किया गया है, और 25% ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का लक्ष्य थीं।

इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और मोबाइल एप्लीकेशन्स से जरिए डाटा लीक होने से महिलाओं को लेकर साइबर क्राइम का जोखिम बढ़ रहा है, इसलिए खतरों के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है। अगर आप भी साइबर क्राइम का शिकार हो चुकी हैं और इससे बचाव के तरीके जानना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कैसे साइबर क्राइम से खुद को बचाया जा सकता है?

Also read: I’m a Celebrity स्टार तुलिसा कॉन्टोस्टावलोस ने किया अपनी सेक्सुअलिटी का खुलासा, जानें Demisexuality क्या है?: What is Demisexuality

पासवर्ड शेयर ना करें

Cyber Safety for Women-Strong Password
Do not share password

तीन में से दो लोगों का मानना ​​है कि अपने ईमेल पासवर्ड को किसी दोस्त के साथ शेयर करना जोखिम भरा है। यह डर वाजिब है। दोस्त जानबूझकर आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते, वे गलती से या किसी दुश्मनी में आकर आपका पासवर्ड किसी को बता सकते हैं। भूल से भी अपने किसी भी पासवर्ड को किसी के भी साथ शेयर ना करें। ये आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

वेबकैम कनेक्टेड न छोड़ें

ऐसे बहुत से ऐप हैं जो आपके कैमरे को चालू कर सकते हैं और आपकी जानकारी के बिना आपकी हरकतों को चुपके से रिकॉर्ड कर सकते हैं। सावधानी के तौर पर कैमरे के एक्सेस को disabled करें और जब इस्तेमाल न हो तो अपने कैमरे के लेंस को बंद या ढका हुआ रखें।

Also read: गूगल पिक्सल 9 के धांसू ऐड मी फीचर से होगा जादू, बिना किसी मदद के ले सकते हैं पार्टनर के साथ खूबसूरत तस्वीरें, जानें स्टेप्स: Google Pixel 9 Feature

ऑनलाइन फ्रेंड्स से कभी अकेले ना मिलें

Take professional help
Never meet online friends alone

अक्सर लोगो को ऑनलाइन प्यार हो जाता है और कई बार बहुत गहरी दोस्ती भी। आजकल इस तरह से क्राइम करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसी से ऑनलाइन दोस्ती होने पर हमेशा अपने दोस्तों और परिवार को बताएं कि आप कहां जा रहे हैं और किससे मिल रहे हैं। किसी भीड़ भरे कॉफी शॉप या मॉल में उस व्यक्ति से मिलें।

अपनी पर्सनल जानकारी ओपन ना रखें

सोशल मीडिया साइट्स पर बहुत से दुष्ट लोग हैं, जो अनजान महिलाओं से दोस्ती करने की कोशिश करते हैं। अपने ठिकाने और लाइफस्टाइल के बारे में पोस्ट करने में सावधानी बरतें। स्टॉकर एक साधारण तस्वीर या स्टेटस अपडेट के जरिए आप तक पहुंचने के तरीके ढूंढ़ सकते हैं। अपने कैमरे में जियोटैगिंग को disabled करें। किसी भी डिवाइस में ‘लोकेशन सर्विस’ Able होने से किसी भी समय आपकी लोकेशन के लीक होने का जोखिम होता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें

अपने सिस्टम में समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट और पैच अपडेट करते रहें। ये खतरों को दूर रखते हैं। चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, उन्हें हमेशा इंस्टॉल करें।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...