हाथों पर लगाएं ड्यूल शेड मेहंदी डिज़ाइन, हर किसी की टिकी रहेगी नजर: Dual Pattern Mehndi Designs
Dual Pattern Mehndi Designs : ड्यूल शेड मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी लोग पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ खास तरह के मेहंदी डिजाइन्स-
Dual Pattern Mehndi Designs: शादी के सीजन में अगर आप कुछ अलग तरह के डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ड्यूल शेड मेहंदी डिजाइन परफेक्ट हो सकती है। ड्यूल शेड मेहंदी डिज़ाइन एक आकर्षक और अनोखी मेहंदी कला है, जिसमें दो अलग-अलग रंगों का उपयोग किया जाता है। यह डिज़ाइन पारंपरिक मेहंदी के साथ आधुनिक टच को जोड़ता है और इसे खास मौकों पर आप अपने हाथों में सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ अनोखे से मेहंदी डिजाइन-
Also read: डेटिंग में बढ़ रहा है थ्रोनिंग का ट्रेंड, शुरू में जन्नत लगने वाले इस चलन के हैं कई नुकसान
फ्लोरल पैटर्न

इस सीजन में आप अपने हाथों पर फ्लोरल पैटर्न के ड्यूल मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। इस तरह के डिजाइन में फूलों के डिज़ाइन में दो अलग-अलग शेड्स का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही अंदरूनी हिस्सा हल्के शेड में और बाहरी किनारे गहरे शेड में बनाए जाते हैं।
पत्ती और बेलें

पत्ती और बेलें के मेहंदी डिजाइन आपको अपने हाथों पर लगाना पसंद है, तो पत्ती और बेलें से भी ड्यूल मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। इसके लिए हाथों पर बेलों और पत्तियों को गहरे रंग में उकेरा जाता है, जबकि बैकग्राउंड हल्का शेड होता है। यह डिज़ाइन हाथ और पैरों दोनों पर खूबसूरत दिखता है।
अरबी और इंडो-अरेबिक

अरबी मेहंदी में हल्के और गहरे शेड्स का उपयोग करके डिज़ाइन को और निखारा जाता है। साथ ही इसके कंट्रास्ट शेड्स इस तरह के मेहंदी डिजाइन को खास और यूनिक बनाते हैं। इस शादी सीजन में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के फंक्शन में इस तरह के मेहंदी डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
जाल पैटर्न

जाल या ग्रिड के डिज़ाइन में दो रंगों का प्रयोग किया जाता है। ड्यूल शेड में में आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को सुन सकते हैं। मुख्य रूप से सगाई और शादी जैसे खास मौकों पर इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
मॉडर्न मोटिफ्स

मॉर्डन मोटिफ्स मेहंदी डिजाइन इन लोगों काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इसमें दिल, पंख और अन्य आधुनिक डिज़ाइनों को हल्के और गहरे शेड्स से सजाया जाता है।
