Best Bridal Mehandi
Best Bridal Mehandi
Best Mehndi Designs: मेहंदी कहें या हिना…लड़कियों की जिंदगी में इससे जुड़ी यादें और इसके डिजाइन बड़ी अहमियत रखते हैं। आपणी शादी हो तो दुल्हन की मेहंदी को भला कौन नजरअंदाज कर पाता है। वहीं दोस्त या रिश्तेदार की शादी हो तो भी लड़कियां बस मेहंदी लगाने का बहाना ही ढूंढती हैं। जब मेहंदी की जिंदगी में इतनी अहमियत है तो फिर इसके बेहतरीन डिजाइन भी समय-समय पर देखते रहने चाहिए ताकि जब खुद मेहंदी लगाने की बारी आए तो आपकी डिजाइन सबसे अच्छी हो। कुछ ऐसी ही बेहतरीन डिजाइन हम भी ले आए हैं। इन मेहंदी डिजाइन को देखकर आप भी खुद को ‘वाह’ कहने से रोक नहीं पाएंगी। इन डिजाइन पर एक नजर डालते हैं-

बर्ड के साथ जाली लुक-

इस मेहंदी डिजाइन में जाली लुक दिया गया है। जबकि जाली के साथ भी प्यारा सा पतला डिजाइन है। इतना ही नहीं इस डिजाइन की हाईलाइट बर्ड भी है। जो इसको बिलकुल हटकर लुक देती है। 

चेन डिजाइन है कमाल-

chain design
इस मेहंदी में हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई गई है, जिसमें चेन डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। साथ में इसमें ज्योमेट्रिक डिजाइन भी हैं। 

दुल्हन न होते हुए भी

without being a bride design
ये एक ऐसी डिजाइन है, जो आपको दुल्हन न होते हुए भी आपको दुल्हन वाला फील देगी। ये मेहंदी बहुत नीचे तक नहीं लगाई गई है लेकिन फिर भी इसमें डिटेलिंग खूब है। .

सिर्फ गोल डिजाइन

round design
मेहंदी के इस लुक में गोल डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है। जो इसे भरी-भरी वाला फील नहीं देता है लेकिन फिर भी आपके हाथ बिलकुल हटकर दिखेंगे, ये बात पक्की है। 

कमल के फूल हैं डिजाइन

lotus flower design
इस मेहंदी की डिजाइन में कमल के फूल बनाए गए हैं और उनको ही फोकस में रखा गया है। उंगलियों पर बनी पत्तियां भी इस डिजाइन को खास बनाती हैं। 

तिरछी डिजाइन का अनोखा अंदाज

slant design
इस मेहंदी में डिजाइन तिरछी स्टाइल में इस्तेमाल की गई है। जो दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट है। 

मेहंदी मानो नक्काशी

Mehndi Mano Carving design
इस मेहंदी डिजाइन में डिजाइन ऐसी है कि मानो नक्काशी की गई हो। इसमें शेड भी दो दिख रहे हैं। डिजाइन बहुत ऊंचाई तक नहीं लगाई गई है। 

सिम्पल मगर एलिगेंट-

Simple but elegant design
ये मेहंदी पहली नजर में बेहद मामूली लगती है लेकिन ये है बिलकुल नहीं। इसमें आपको बेहद खास पटटेनर देखने को मिलेंगे। 

परिवार की शादी वाली मेहंदी-

family wedding mehndi
जी हां, डिजाइन इतना सिम्पल और सोबर है कि इसे परिवार की शादी में ही लगाया जाना चाहिए। ये सिम्पल होने के बाद भी आपके हाथों की खूब रौनक बढ़ाएगी। 

पैर दिखें बिलकुल अनोखे-

feet look unique design
पैरों की ये डिजाइन बिलकुल अलहदा है और आपके पैरों को बहुत सुंदर भी दिखाती है। आपकी शादी होने वाली है तो ये डिजाइन आप पर बहुत अच्छी लगेगी। आपके पैर बिना नेल पेंट के भी अच्छे दिखेंगे।