Karwa Chauth Mehndi: करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्यौहार माना जाता है। इस दिन व्रत, सोलह श्रृंगार और हाथों में सजी मेहंदी का महत्व सबसे अधिक होता है।
मंडला डिजाइन
हथेली के बीच में सबसे पहले एक छोटा गोला बनाएं। इसके चारों ओर पंखुड़ियों की परतें बनाते जाएं और बाहर की ओर इसे धीरे-धीरे बड़ा करते जाएं। मंडला पैटर्न जितना गोल और समान आकार का होना चाहिए।
फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन

उंगलियों के सिरों से शुरू करें और हर उंगली पर अलग-अलग पैटर्न बनाएं। अंगूठे पर छोटे-छोटे डॉट्स की लाइन, पत्तियों की बेल और बीच की उंगलियों पर आधे फूल या गोल घेरे बना सकती हैं।
अरबी बेल डिजाइन

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हथेली पूरी भरना नहीं चाहतीं। हथेली के किसी
एक कोने से शुरू करें और तिरछी बेल बनाते हुए इसे कलाई तक ले जाएं। बेल के बीच बड़े-बड़े
फूल और चौड़ी पत्तियां बनाएं।
हाफ हैंड डिजाइन

इस डिजाइन में पूरा हाथ भरने की बजाय केवल हथेली का आधा हिस्सा सजाया जाता है। हथेली के
निचले हिस्से या अंगूठे की ओर बेलपत्तियों का डिजाइन बनाएं और बाकी हिस्सा खाली छोड़ दें।
नेट पैटर्न डिजाइन

हथेली पर जाली जैसा पैटर्न बनाने के लिए पहले सीधी लाइनों का क्रॉस बनाएं। अब इसके अंदर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां या डॉट्स डालें। आप चाहें तो पूरी हथेली पर जाली बना सकती हैं या सिर्फ
बीच के हिस्से पर।
फ्लोरल ट्रेल डिजाइन

यह डिजाइन बेहद सिंपल और हमेशा ट्रेंड में रहता है। उंगली के सिरे से शुरू करके फूलों की बेल
को नीचे कलाई तक खींचें। हर फूल के बीच-बीच में पत्तियां और डॉट्स लगाएं।
ब्रेसलेट स्टाइल डिजाइन

अगर आप गहने जैसा लुक चाहती हैं तो यह डिजाइन सबसे अच्छा है। कलाई के चारों ओर
ब्रेसलेट जैसी मोटी लाइन बनाएं और उसके ऊपर छोटे-छोटे फूल या पत्तियां जोड़ दें।
रिंग फिंगर डिजाइन

यह मिनिमल और स्टाइलिश डिजाइन है। इसमें सिर्फ रिंग फिंगर पर गोल आकृति या फूल बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स या पत्तियां जोड़ दें। यह डिजाइन देखने में ऐसा लगेगा जैसे आपने उंगली में मेहंदी की अंगूठी पहनी हो।
