Two hands with mehndi—one with floral and paisley palm design, the other with linear backhand patterns and circular motifs.
Two hands with mehndi—one with floral and paisley palm design, the other with linear backhand patterns and circular motifs.

summary : करवा चौथ 2025 के लिए टॉप 5 मेहंदी डिज़ाइन्स जो आपके लुक को बनाएंगे खास ✨ 2-Line Summary: इस करवा चौथ पर ट्राई करें मोर, मंडला, अरबी और पति के नाम वाली मेहंदी डिज़ाइन्स जो पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल हैं। त्यौहार की रौनक बढ़ाने के लिए ये डिज़ाइन्स आपके हाथों को देंगे एक आकर्षक और रोमांटिक टच। अगर चाहें तो मैं Instagram या Pinterest के लिए कैप्शन भी बना सकती हूँ!

इस करवा चौथ पर ट्राई करें मोर, मंडला, अरबी और पति के नाम वाली मेहंदी डिज़ाइन्स जो पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल हैं।
त्यौहार की रौनक बढ़ाने के लिए ये डिज़ाइन्स आपके हाथों को देंगे एक आकर्षक और रोमांटिक टच।
अगर चाहें तो मैं Instagram या Pinterest के लिए कैप्शन भी बना सकती हूँ!

Mehndi Design for Karwa Chauth: करवा चौथ का त्यौहार आते ही सभी महिलाओं के मन में यह एक सवाल उठता है कि इस बार करवा चौथ पर सजने-संवरने का अंदाज़ कैसा होना चाहिए? मैं तो इस बार इस रंग की साड़ी लुंगी या सूट पहनूंगी। यही सब दिमाग में चलता रहता है। मेहंदी डिज़ाइन्स को  लेकर महिलाएं बेहद एक्ससिटेड रहती हैं।

करवा चौथ पर सजने-संवरने का ट्रेडिशन है लेकिन सबसे अहम स्थान मेहंदी का ही होता है। कई महिलाएं तो पूरे साल इस पल का इंतज़ार करती हैं, ताकि करवा चौथ पर अपने हाथों को मेहंदी लगवाए।  मेहंदी सिर्फ़ श्रृंगार का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। चलिए, जानते हैं कुछ बेहतरीन मेहंदी डिज़ाइन्स जिन्हें आप इस करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं।

मोर डिज़ाइन वाली फ्रंट हैंड मेहंदी

Two pairs of hands with symmetrical mehndi designs featuring peacocks, domes, and traditional Indian motifs.
mehndi designs for karwachauth

अगर आप अपने हाथों के सामने वाले हिस्से पर मोर डिज़ाइन की मेहंदी लगाते हैं तो ये बहुत ही प्यारी लगती है।  आप इसमें झरोखे पर बैठे मोर की डिज़ाइन बनाये और आसपास जालीदार पैटर्न जोड़ें तो यह आपकी मेहँदी डिज़ाइन को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। मोर डिज़ाइन वाली भरी हुई मेहँदी लगाकर आप अपने हाथों को रॉयल लुक दे सकते हैं।

पति के नाम वाली मेहंदी

Two hands with detailed mehndi designs—one featuring names and bold fingertips, the other with symmetrical floral and paisley patterns
mehndi designs for karwachauth

करवा चौथ पर पति का नाम मेहंदी से लिखना काफी रोमांटिक और प्यारी सी परंपरा मानी जाती है। आप चाहें तो हार्ट के आकार में, फूलों के बीच या चूड़ियों के पैटर्न के साथ अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। यह डिज़ाइन न सिर्फ़ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि यह आपके रिश्ते की गहराई और प्यार को भी दिखाता है।  इसके लिए जरुरी है कि आप एक अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट को चूज करें तो आपके हाथों में आपकी पसंद की मेहँदी लगाए।

मंडला आर्ट मेहंदी डिज़ाइन

Two pairs of hands with mehndi—one with dense geometric and floral patterns, the other with elegant mandala designs centered on the palms.
mehndi designs for karwachauth

अगर आप मिनिमल और अच्छी दिखने वाली मेहँदी डिज़ाइन चाहती हैं, तो आपके लिए मंडला आर्ट एक अच्छा ऑप्शन है। यह आर्ट कई सालों से मेहंदी डिज़ाइन्स का हिस्सा रहा है और आज भी इसकी सुंदरता बरकरार है। इसमें ज्यामितीय आर्ट का यूज होता है, जो हाथों पर बहुत अट्रैक्टिव लगती है। आप इसे हथेली के बीच से शुरू करके उंगलियों तक फैला सकती हैं। ये काफी बारीक़ डिज़ाइन होती है जो रचने के बाद बहुत ही प्यारी लगती है।

करवा चौथ स्पेशल डिज़ाइन्स

Two hands with mehndi—one with a floral arch design and simple finger patterns, the other with dense mandala and geometric motifs.
mehndi designs for karwachauth

अगर आपको कुछ नया और हटकर करने का मन हो, तो आप स्पेशल डिज़ाइन्स चूज कर सकते हैं, जिसमें आप ट्रेडिशनल बेल-बूटों, फूलों और पत्तियों के साथ-साथ मॉडर्न पैटर्न अपनी मेहँदी में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो चूड़ियों जैसे डिज़ाइन या चांद को निहारती महिला का डिज़ाइन भी हाथों पर बनवा सकती हैं। अगर आपको भरी हुई डिज़ाइन पसंद है, तो सबसे अच्छा ऑप्शन आपके लिए ये है कि आप ब्राइडल मेहंदी लगवा लें, जो आपके करवाचौथ लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाएगा। 

अरबी मेहंदी डिज़ाइन

Two hands with mehndi—one with floral and paisley palm design, the other with linear backhand patterns and circular motifs.
mehndi designs for karwachauth

अगर आप वर्किग वीमेन है और आप काम समय में अच्छी और सुन्दर मेहँदी लगवाना चाहती हैं तो आपके लिए अरबी मेहंदी डिज़ाइन एक अच्छा ऑप्शन है। ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। बोल्ड फ्लोरल स्ट्रोक्स, स्टाइलिश ज्यामितीय पैटर्न, और डिज़ाइन को उभारने वाला परफेक्ट नेगेटिव स्पेस। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जल्दी लग जाती है और दिखने में यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का लुक देती है।

तो इस करवा चौथ आप अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन लगाकर त्यौहार की रौनक और भी बढ़ा सकती हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...