Weight Gain Remedy
Weight Gain Remedy

वजन बढ़ाने के लिए इन तरीकों से करें आलू का सेवन

आलू में कोब्र्स की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। तो चलिए बताते है कि आलू का सेवन किस प्रकार और किन तरीकों से करें जिससे आपको जल्दी और आसानी ने वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Weight Gain Remedy: आज के समय में लोग जहाँ एक तरफ अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने दुबले पतलेपन से परेशान है। ये दुबलापन न सिर्फ आपकी शर्मिंदगी का कारण बनता है बल्कि काई बार इसकी वजह से कॉन्फिडेंस की भी कमी आ जाती है। इसलिए न बहुत मोटा और न ही बहुत पतला शरीर अच्छा होता है। एक समान्य हेल्दी शरीर होना जरुरी है। अगर आपका भी शरीर बहुत ज्यादा पतला है और आप हमेशा अपने दुबलेपन की वजह से लोगों के बीच बात का पात्र बनते है तो आपको एक ऐसे डाइट की जरूरत है जो आपके शरीर को हष्ट पुष्ट बनाएं। वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में आलू को शामिल करें। आलू में कोब्र्स की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। तो चलिए बताते है कि आलू का सेवन किस प्रकार और किन तरीकों से करें जिससे आपको जल्दी और आसानी ने वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Also read: पेट की चर्बी से पाना है मुक्ति तो शुरू कर दें इन ड्रिंक को लेना

weight gain tips

अक्सर दुबले पतले लोगों को आलू खाने की सलाह दादी नानी के ज़माने से ही दिया जा रहा है दरअसल आलू में कैलोरी, प्रोटीन और कोब्र्स की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ ही आलू में हेल्दी फैट पाया जाता है जिसकी वजह से वजन बढ़ाने में आलू मदद करता है।     

ghee and aloo

वैसे तो आपने घी में आलू को फ्राई करके कभी न कभी खाया ही होगा। घी में फ्राई होने से क्रिस्पी होने के साथ साथ स्वाद में भी लाजवाब लगने वाले ये आलू आपके वजन को बढ़ाने में मदद करते है। अगर आप एक हेल्दी वजन चाहते है तो अपनी डेली की डाइट में इस देसी घी में फ्राई किये हुए आलू को शामिल कर लें।

दूध और आलू के इस मिश्रण को शायद आपने पहले कभी ट्राई न किया हो लेकिन यकीनन ये भी स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगते है। इसके लिए आपको 2 से 3 उबले हुए आलू को एक बर्तन में मैश कर लेना है और इसमें एक गिलास गर्म दूध को डालकर मिला लेना है। स्वाद ओर बढ़ाने के लिए आप इसमें चीनी भी डाल सकते है। आलू के इस मिश्रण को आप रोजाना खाते है तो इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी और आप कुछ ही दिनों में इसके रिजल्ट देख पाओगे। तो अपने दुबलेपन को बाय बाय करने के लिए आलू के साथ दूध की इस रेसिपी को आज से ही शुरू कर दें।

curd and aloo

जैसे की हमने बताया आलू वजन बढ़ाने में मदद करता है इसलिए अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो आलू का सेवन करें। वहीं अगर आप गर्मी में अपने वजन को बढ़ाने की सोच रहे है तो आप दही के साथ आलू का सेवन जरुर करें। इससे गर्मी में आपके पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलेगी तो वहीं आपको वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। आलू और दही को खाने के लिए आपको 2 से 3 उबले हुए आलू को लेना है इन्हें मैश कर लेना है और इसमें एक कटोरी दही को मिक्स कर लेना है। इसके बाद इसमें कला नमक, जीरा पाउडर और हरे धनिया के साथ इसके स्वाद का मज़ा लेना है।                     

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...