वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें
Weight Gain Diet : शरीर के वजन को बढ़ाने के लिए आप कई तरह के हेल्दी आहार का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आहार के बारे में-
Weight Gain Diet: आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका वजन काफी ज्यादा कम होता है। ऐसी स्थिति में कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी होनी पड़ती है। न सिर्फ मोटे लोग, बल्कि काफी ज्यादा पतले लोग भी दूसरों के सामने हंसी का पात्र बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में वजन को बढ़ाना बहुत ही जरूरी होता है। वजन को बढ़ाने के लिए आप कई के उपायों को अपना सकते हैं। इसके लिए नियमित रूप से एक्ससाइज और बेहतर डाइट की जरूरत होती है। आज हम आपको इस लेख में वजन को बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
होममेड प्रोटीन स्मूदीज

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन बढ़े, तो इसके लिए नियमित रूप से अपने आहार में होममेड प्रोटीन को शामिल करें। होममेड प्रोटीन स्मूदीज में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाने में प्रभावी हो सकते हैं। होममेड प्रोटीन के रूप में आप सत्तू का शरबत, चॉकलेट बनाना शेक, ग्रीन शेक (मिक्स वेजिटेबल शेक) इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
चावल खाएं

वजन बढ़ाने में चावल आपकी मदद कर सकता है। यह कम लागत वाला कार्ब स्रोत है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना 1 कप पका हुआ सफेद चावल खाएं। इससे आपके शरीर को प्रतिदिन 204 कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और बहुत कम फैट प्राप्त होता है, जो आपके वेट गेन जर्नी में काफी प्रभावी हो सकता है।
नट्स या नट्स बटर

वजन बढ़ाने के लिए नट्स और नट्स बटर काफी अच्छा विकल्प हो सके हैं। सिर्फ एक मुट्ठी भर कच्चे बादाम (1/4 कप) में 170 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 4 ग्राम फाइबर और 15 ग्राम स्वस्थ वसा होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से बढ़े तो आप प्रतिदिन 10 से 15 बादाम का सेवन करें। इसके अलावा आप नट्स बटर भी ले सकते हैं।
आलू और स्टार्च वाली सब्जियां

शरीर के वजन को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने आहार में कैलोरी और अन्य स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों को जोड़ सकते हैं। आलू के अलावा स्टार्चयुक्त कार्ब्स में जो, मक्काई, शकरकंद, स्क्वाश, जड़ वाली सब्जियां, फलियां इत्यादि हो सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका वजन बढ़ेगा, बल्कि आपकी मांसपेशियों की मजबूती भी बेहतर होती है।
सैल्मन और ऑयली फिश
वजन को बढ़ाने में सैल्मन और ऑयली फिश फायदेमंद हो सकती हैं। इसमें प्रोटीन और महत्वपूर्ण हेल्दी वसा भरपूर रूप से होता है। इसके अलावा मछली में सभी पोषक तत्वों के अलावा ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन हेल्दी तरीके से बढ़े, तो अपने आहार में मछली शामिल करें।

वजन को बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में इन हेल्दी चीजों को जोड़ सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका वजन बिना वजह तेजी से कम हो रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें, ताकि आपको वजन कम होने के कारणों का पता चल सके।
