वजन को कम करने के लिए इन तरीकों से करें मूंग की दाल का सेवन
ये दाल मल्टीविटामिन्स से भरपूर रहती है इसलिए इसे खाने से शरीर में पोषण भी बना रहता है। फाइबरयुक्त इस दाल से आपको पूरे दिन भूखे रहने में भी मदद मिलती है आपको बार बार भूख नहीं लगती जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप भी अपने वजन से परेशान है तो एक बार अपनी डाइट में मूंग की दाल को शामिल करें। तो चलिए जानते है कि किस तरह से मूंग की दाल का सेवन करने से वजन कम हो सकता है।
Weight loss with Moong Dal: लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। इस वजन को कम करने और खुद को फिट करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते है सुबह जल्दी उठकर ढेरों एक्सरसाइज से लेकर जिम तक की एक्सरसाइज। वहीं वजन घटाने के लिए स्पेशल डाइट भी लेते है लेकिन आप घर में मौजूद कुछ घर की चीजों को खाकर बिना किसी डाइट प्लान को फॉलो किये अपने वजन को घटा सकते है। जी हाँ आप घर की एक आइटम से ही अपने वजन को कम कर सकते है और वो है मूंग की दाल। मूंग की दाल में ऐसे गुण पाए जाते है जो वजन को कम करने में मदद करते है। तो वहीं ये दाल मल्टीविटामिन्स से भरपूर रहती है इसलिए इसे खाने से शरीर में पोषण भी बना रहता है। फाइबरयुक्त इस दाल से आपको पूरे दिन भूखे रहने में भी मदद मिलती है आपको बार बार भूख नहीं लगती जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप भी अपने वजन से परेशान है तो एक बार अपनी डाइट में मूंग की दाल को शामिल करें। तो चलिए जानते है कि किस तरह से मूंग की दाल का सेवन करने से वजन कम हो सकता है।
Also read: इन दालों में होता है विटामिन बी 12
मूंग दाल स्प्राउट्स

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो रोजाना सुबह खाली पेट मूंग दाल के स्प्राउट्स का सेवन शुरू कर दें। इस स्प्राउट्स में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने की वजह से इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
मूंग दाल चीला

वजन कम करने के लिए जिस तरह से हमने बताया कि मूंग दाल काफी फायेदेमंद है। इसलिए आप अपने ब्रेकफास्ट में मूंग दाल का बना चीला भी खा सकते है। ये हेल्दी होने के साथ साथ टेस्टी भी होता है। इसे बनाने के लिए मूंग दाल को पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इसका पेस्ट बना लें फिर इसमें अपनी पसंद की सब्जियों को काटकर ऐड करें और नमक डाले। तवे पर चीला तैयार करें और स्वाद के साथ खाएं।
मूंग दाल की इडली

अपना वजन कम करने के लिए आप मूंग दाल की बनी इडली भी खा सकते है। इस इडली को आप सुबह के नाश्ते के रूप में भी ले सकते है जिसे खाने के बाद आपको पूरे दिन भूख नहीं लगेगी और आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। इस इडली को बनाने के लिए आपको मूंग की दाल को भिगोकर पेस्ट बना लेना है और इसमें पसंद की सब्जियों को काटकर नमक के साथ मिला लेना है। इसके बाद इसे इडली पैन में डालकर कुक कर लेना है।
मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल की खिचड़ी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है जिसे पचाना भी बहुत आसान होता है। अगर आप अपना वजन कम करने का प्लान कर रहे है तो आप अपनी डाइट में मूंग दाल की खिचड़ी को शामिल करें। इस खिचड़ी को आप चावल के साथ मिक्स करके बनाएं।
मूंग दाल सूप
मूंग दाल वजन घटाने में काफी मदद करती है इसलिए आप मूंग की दाल का सूप भी बनाकर पी सकते है। इसे पीने से आपको हेल्दी मिनरल्स मिलेंगे और आप देर तक भूख को कण्ट्रोल कर पाएँगे।
