Soaked gram Vs Roasted gram
Soaked gram Vs Roasted gram

भीगे हुए चने या भुने हुए चने, दोनों में से कौन सा है बेस्ट?

Soaked gram Vs Roasted gram : भीगे हुए चने और भुने हुए चने लोगों ही स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

Soaked Gram Vs Roasted Gram: चने खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई लोग चने को भीगोकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग रोस्टेड चना खाते हैं। ये दोनों ही चने स्वाद में काफी जबरदस्त होते हैं। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर दोनों में से अधिक हेल्दी कौन सा चना है? तो आपको बता दें कि भीगे हुए चने और भुने हुए चने दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन दोनों के फायदे और पोषक तत्वों में कुछ अंतर होता है। आइए करते हैं दोनों की अलग-अलग से तुलना-

Also read: पार्टी लुक को लेकर है कंफ्यूज तो अपनाएं ये मेकअप लुक

Soaked Gram Vs Roasted Gram-Soaked vs Roasted Chana
Soaked vs Roasted Chana

भीगे हुए चनों में विटामिन्स और मिनरल्स मुख्य रूप से विटामिन बी और विटामिन सी की बढ़ोतरी हो जाती है। इससे इन पोषक तत्वों के अवशोषण करने की क्षमता बढ़ जाती है।

भीगने से चने में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स (जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकते हैं) कम हो जाते हैं, जिससे पचाना आसान हो जाता है। अगर आप रोस्टेड चना पचा नहीं पाते हैं, तो भीगे हुए चने का सेवन करें।

भीगे हुए चने में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से आपके शरीर का अतिरिक्त वजन तेजी से कम हो सकता है। क्योंकि आप भीगे हुए चने का सेवन करने के बाद ओवरईटिंग नहीं करते हैं।

Weight
Weight

यह लो कैलोरी और हाई प्रोटीन स्नैक है, जो एनर्जी देने में मदद करता है। इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

भुने हुए चने आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकते हैं और इनमें पानी नहीं होने के कारण जल्दी खराब नहीं होते।

यह फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो वजन नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही इसे आप काफी आसानी से किसी भी समय बिना किसी फिक्र के खा सकते हैं।

Soaked Chana
Soaked Chana

रोस्टेड चने का टेक्चर काफी क्रंची होता है, जो खाने में कुरकुरे होते हैं, जो स्वाद में मजेदार होते हैं। इसलिए इसे आप स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं।

भुने हुए चने ऊर्जा देते हैं और लंबे समय तक भूख को रोक सकते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।

  • वजन घटाने के लिए भीगे हुए चने ज्यादा फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें फाइबर अधिक होता है और ये पाचन में आसानी करते हैं।
  • स्नैक के रूप में अगर आपको चलते-फिरते खाने के लिए कुछ चाहिए, तो भुने हुए चने बेहतर हैं क्योंकि ये ले जाने में आसान होते हैं।
  • आपकी सुविधा और उद्देश्य के हिसाब से दोनों ही चने का अलग-अलग महत्व होता है। आप पर निर्भर करता है कि आपको कैसे और किस स्थिति में चने की जरूरत है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...