Party Look
Party Makeup Look

Party Look: शादियों का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी काॅन्शियस रहती है। वे यही चाहती है कि उनका लुक पार्टी में सबसे हटके और सबसे सुंदर हो। जिसकी हर कोई तारीफें ही करता रहें। बदलते समय के साथ साथ मेकअप ट्रेंड्स में भी काफी बदलाव आए हैं। बदलते समय के साथ अब हर कोई सिर्फ अपने रंग को गोरा नहीं बल्कि प्रभावशाली दिखाना चाहता है। हर लड़की चाहती हैं कि जब कोई उसके लुक को देखें तो वह उससे इंप्रेस हो जाए, और इसके लिए वे क्या कुछ नहीं करती है। ब्यूटी पार्लर का खर्चा, महंगे महंगे कोस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करती है लेकिन फिर भी वह अपने लुक से सेटिस्फाई नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको ऐसे मेकअप लुक के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको किसी भी पार्टी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाएगा।

इस लुक के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं होगी। इस लुक में आप कम प्रोडक्ट के साथ भी पार्टी की जान बन सकती है। इसमें आपकों ब्लू मेटैलिक आई मेकअप लुक को ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक या लिप ग्लॉस के साथ टीमअप करके मेकअप करना है। इसके साथ आप चाहे तो हाइलाइटर को भी लगा सकती है।

Party Look
Makeup Looks in Party

इन दिनों मेकअप में स्मोकी आइज लुक काफी ट्रेंड में है। किसी भी शादी या पार्टी में यह लुक आपको परफेक्ट दिखा सकता है। इस मेकअप लुक की खासियत है कि इसे आप इंडियन या फिर वेस्टर्न दोनों ही तरह की पार्टी में आजमा सकती है। इस लुक के साथ लाइट कलर्स की लिपस्टिक ज्यादा सुट करती है।

बोल्ड लुक की चहेती है तो आप पार्टी में शिमर लुक भी यूज कर सकती है। काॅमन कलर के बेस पर आप चाहे तो गोल्डन कलर का शिमरी आई शैडो वाला आई मेकअप कैरी कर सकती है। इसके साथ अगर आप बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाएंगी तो यह आपको बोल्ड लुक देने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगा।

किसी भी पार्टी में मेकअप के साथ आपके ड्रेस का मैच करना भी जरुरी हिस्सा होता है। इसके लिए आप अपनी ड्रेस से मिलते जुलते कलर का आई शेडों लगा सकती है। इसके लिए आप चाहे तो टीवी की सबसे फेमस और सेक्सी ऐक्ट्रेसेज में से एक निया शर्मा से भी टिप्स ले सकती हैं। इसमें निया ने ब्लू ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लू आई मेकअप और पिंक ड्रेस से मैचिंग पिंक आई मेकअप कर रखा है।

यह भी पढ़े। 

भारतीय परिधानों की शान सिल्क साड़ी

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com