Yogasan for Sexual Organ

इन योगासन के अभ्यास से आपकी सेक्स लाइफ सुधरेगी

अगर आप चाहते हैं कि आपका सेक्सुअल ऑर्गन बेहतर तरीके से कार्य करे, तो इसके लिए आपको अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देने की जरूरत है।

बदलते लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से कई लोग इनफर्टिलिटी की परेशानी के शिकार हो रहे हैं। इसका प्रमुख कारण बढ़ता स्ट्रेस, खानपान सही न होना, फिजिकल एक्टिविटी जीरो होना और डिप्रेशन हो सकता है। वहीं, कई बार सेक्सुअल ऑर्गन सही न होने की वजह से भी इस तरह की परेशानी हो सकती है। इसका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर काफी ज्यादा पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका सेक्सुअल ऑर्गन बेहतर तरीके से कार्य करे, तो इसके लिए आपको अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा कुछ खास योग की मदद से आप सेक्सुअल ऑर्गन की सेहत को बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं सेक्सुअल ऑर्गन को स्वस्थ रखने वाले योगासन के बारे में।

भद्रासन योग का करें अभ्यास

अगर आप सेक्सुअल ऑर्गन को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से भद्रासन योग का अभ्यास करें। इस योग की मदद से सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान धैर्य और एकाग्रता बढ़ती है। वहीं, इससे सेक्सुअल ऑर्गन में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है, जो आपके सेक्स लाइफ के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा इस योग के अभ्यास से आप शीघ्रपतन जैसी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

गोमुखासन है फायदेमंद

गोमुखासन योग सेक्सुअल ऑर्गन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद योग माना जाता है। इस योग की मदद से वजाइना की मांसपेशियों में कसाव आता है। साथ ही पुरुषों में अंडकोष वृद्धि की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह योग धातु रोग और बहुमूत्र के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह किडनी, लिवर, हार्ट डिसीज़ जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

सिद्धयोनि है बेस्ट

महिलाओं के सेक्सुअल ऑर्गन के लिए सिद्धयोनि आसन काफी ज्यादा प्रभावी होता है। यह योग सेक्सुअल लाइफ को बेहतर करके आपकी प्रजनन क्षमता में सुधार ला सकता है। इसके अलावा यह आपके शरीर के अन्य अंगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

पद्मासन है प्रभावी

सेक्सुअल ऑर्गन को स्वस्थ रखने के लिए पद्मासन योग काफी प्रभावी माना जाता है। यह यौन शक्ति को बढ़ावा देता है। साथ ही मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाता है। इस योग की मदद से मूत्राशय, पेट, घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जो आपके सेक्सुअल ऑर्गन को मजबूती प्रदान कर सकता है। अगर आप अपनी शारीरिक उत्तेजना और ऑर्गेज्म को बेहतर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से पद्मासन का अभ्यास करें।

सर्वांगासन है फायेमंद

महिलाओं और पुरुषों के सेक्युअल ऑर्गन के लिए सर्वांगासन योग भी काफी फायदेमंद होता है। इस योग के अभ्यास से शुक्र ग्रंथि, एड्रिनल और डिम्ब ग्रंथियों की मजबूती को बढ़ावा मिलता है। इससे आपकी फर्टिलिटी क्षमता बेहतर होती है। साथ ही यह डिप्रेशन, इनफर्टिलिटी, योन अंगों के दोषों को दूर करने में असरदार है। इसके अलावा शारीरिक थकान, मोटापा, लंबाई कम होना जैसी परेशानियों के लिए भी यह बेस्ट योगासन है।

सेक्सुअल ऑर्गन को बेहतर करने के लिए आप इन योग का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, अगर आप पहली बार योग कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की निगरानी में योग करें।