best two wheeler in india
best two wheeler in india

Overview:

अगर आप भी स्कूटी खरीदने का मन बना रही हैं तो कुछ स्कूटी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये स्कूटी माइलेज और परफॉर्मेंस के आधार पर टॉप पर हैं।

Best Two Wheeler for Women in India: हर महिला अपने घर और बाहर का काम खुद संभालना चाहती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि उसके पास एक ऐसी स्कूटी हो, जो उसका काम आसान बना दे। अगर आप भी आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और एक बेहतरीन टू व्हीलर की तलाश में हैं तो कुछ विकल्पों पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। ये स्कूटीज माइलेज और परफॉर्मेंस के आधार पर टॉप पर हैं। इनमें कई ऐसे खास फीचर्स हैं, जो महिलाओं के लिए ड्राइविंग का आसान और आरामदायक बना देंगे। तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए कौन सी स्कूटी बेस्ट हैं।

जापानी मोटरसाइकिल बनाने वाली विश्वसनीय कंपनी यामाहा की यह रे जेआर ZR 125 Fi हाइब्रिड स्कूटी महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस स्कूटी में 6,500 आरपीएम का सिंगल सिलेंडर इंजन है, इसमें एयर-कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड की खासियत भी है। 8 बीएचपी इसकी अधिकतम पावर है। 125 सीसी की इंजन क्षमता होने के कारण इसकी स्पीड काफी अच्छी है। इसका फ्यूल टैंक 5.2 लीटर की क्षमता का है। इस स्कूटी का ब्रेकिंग सेटअप बहुत ही शानदार है। इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। करीब 99 किलोग्राम वाली इस स्कूटी को लेकर कंपनी 71.33 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा कर रही है।  

अगर आप अच्छी क्षमता के इंजन के साथ एक बेहतर माइलेज वाली स्कूटी तलाश रहे हैं तो सुजुकी एक्सेस 125 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। बीएस 6 इंजन पर चलने वाली इस स्कूटी की इंजन क्षमता 124 सीसी की है। इंजन एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्शन से लेस है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 5.6 लीटर है। इस स्कूटी का वजन करीब 102 किलोग्राम है। कंपनी 64 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा कर रही है। महिलाओं के लिए यह एक अच्छी स्कूटी हो सकती है।

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्कूटी की टॉप लिस्ट में है होंडा एक्टिवा। शानदार लुक, अच्छा माइलेज, मजबूत ब्रेकिंग सेटअप इसकी खासियत है। 124 सीसी की इंजन क्षमता वाली इस स्कूटी में आपको फैन कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्शन टाइप मिलता है। बीएस 6 इंजन होने के कारण यह तुरंत स्पीड पकड़ती है। होंडा एक्टिवा की फ्यूल टैंक क्षमता करीब 5.3 लीटर है। अगर माइलेज की बात करें तो एक लीटर में करीब 60 किलोमीटर चलने का दावा कंपनी करती है। इस स्कूटी को इसका वजन भी दमदार बनाता है। इसका वजन है करीब 111 किलोग्राम।  

टीवीएस जुपिटर भारत में सबसे अच्छी रेटिंग वाली स्कूटी में से एक है। इसमें भी आपको बीएस 6 इंजन मिलता है। जुपिटर में ड्यूल ब्रेकिंग सिस्टम है, जिसमें आपको रियर और फ्रंट दोनों ड्रम ब्रेक मिल जाते हैं। 124 सीसी का इंजन एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्शन वाला है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 5.1 लीटर की है। कंपनी का दावा है कि जुपीटर 52.91 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस स्कूटी का वजन करीब 108 किलोग्राम है, जो इसे दमदार बनाता है।

अगर आप रोज-रोज के पेट्रोल के खर्चे को कम करना चाहती हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटी लेना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसा ही एक शानदार विकल्प है टीवीएस iQube इलेक्ट्रिक स्कूटी। 4.56 बैटरी क्षमता वाली यह स्कूटी एक चार्ज में करीब 100 से 145 किलोमीटर चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 82 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस स्कूटी में कई अनोखे फीचर्स भी आपको मिल जाएंगे। जैसे इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी जा रही है। एलईडी लाइटिंग और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट भी आपको मिलेगी। इसमें कई राइडिंग मोड हैं और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह आपको दो वेरिएंट में मिलेगी। इस स्कूटी का वजन करीब 119 किलोग्राम है।  

इलेक्ट्रिक स्कूटी में कोई एडवांस मॉडल तलाश रहे हैं तो आप ओला एस 1 प्रो को चुन सकती हैं। इसमें आने वाले फीचर्स आपको चौंका देंगे। यह स्कूटी आपको 5 वेरिएंट में मिलेगी। स्कूटी आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर एक मोबाइल की तरह की काम करने लगती है। इसमें हॉर्न, म्यूजिक, कॉल, लाइटिंग इफेक्ट जैसे कई अनोखे फीचर्स आपको मिल जाएंगे। टच स्क्रीन डिजिटल डिस्प्ले पर आप मैप भी लगा सकते हैं। यह स्कूटी 195 किलोमीटर की राइडिंग रेंज के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। 116 किलोग्राम वजन वाली ओला स्कूटी चार्ज होने में करीब साढ़े छह घंटे का समय लेती है। इसकी बैटरी तीन साल की वारंटी के साथ आती है।   

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...