A collage of four Bollywood actresses in white and cream sarees—Alia Bhatt in a simple white saree with a black border, Shilpa Shetty in a white embroidered saree, Sonam Bajwa in a cream saree with a gold-bordered blouse, and Priyanka Chopra in a white floral saree with a dark blue border.
A collage of four Bollywood actresses in white and cream sarees—Alia Bhatt in a simple white saree with a black border, Shilpa Shetty in a white embroidered saree, Sonam Bajwa in a cream saree with a gold-bordered blouse, and Priyanka Chopra in a white floral saree with a dark blue border.

Summary: 26 जनवरी पर व्हाइट साड़ी ट्रेंड, टॉप 10 सेलेब्स ने ऐसे किया स्टाइल

26 जनवरी पर व्हाइट साड़ी एक परफेक्ट और एलिगेंट चॉइस है। बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे इस तरह स्टाइल किया कि यह हर महिला के लिए आसान और ट्रेंडिंग बन गई। ऑफिस से लेकर छोटे फंक्शन तक, व्हाइट साड़ी आपको सिंपल और ग्रेसफुल लुक देती है।

White Saree For Republic Day: 26 जनवरी सिर्फ देशभक्ति दिखाने का दिन नहीं, बल्कि अपने लुक को खास बनाने का भी परफेक्ट मौका है। अगर आप इस रिपब्लिक डे पर कुछ सिंपल और ट्रेंडिंग पहनने का सोच रही हैं, तो व्हाइट साड़ी आप के लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इस साल टॉप सेलेब्स ने व्हाइट साड़ी को इतने खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया कि हर महिला आसानी से इसे अपना सकती है। चाहे ऑफिस हो, स्कूल फंक्शन या घर का छोटा सा सेलिब्रेशन 26 जनवरी पर आप भी व्हाइट साड़ी पहनकर क्लासी और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।

आलिया ने वाइट सैटिन सिल्क की साड़ी पहनी है, जिसमें काले रंग का बॉर्डर और पतली लाइन्स हैं। यह स्टाइल पुराने बॉलीवुड की याद दिलाता है। बालों में सफेद गुलाब, कानों में ट्रेडिशनल झुमके और माथे पर काली बिंदी उनके लुक को बहुत ही स्टनिंग लग रही है।

कृति का सफेद नेट और लेस वाली साड़ी स्टाइलिश लगती है, जिसके किनारों पर रफल्स डिज़ाइन है। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज और चोकर नेकलेस के साथ स्टाइल किया है।

विद्या बालन का स्टाइल हमेशा ग्रेसफुल रहता है। उन्होंने आइवरी चिकनकारी साड़ी चुनी है, जो हाथ की कढ़ाई की खूबसूरती दिखाती है। फुल स्लीव्स ब्लाउज और गोल्ड ज्वेलरी के साथ उनका लुक बहुत ही सलीके वाला और क्लासी नजर आता है।

शिल्पा का लुक ट्रेडिशनल और ग्लैमर का मिक्स है। उनकी सादी सफेद शिफॉन साड़ी को मोतियों से सजे हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहना गया है। यह ब्लाउज उनके पूरे लुक को स्टाइलिश बनाता है और साड़ी को एक मॉडर्न टच देता है।

तमन्ना का लुक रॉयल और ग्रैंड है। ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पर गोल्डन वर्क इसे लग्ज़री फील देता है। स्कैलप बॉर्डर साड़ी को मॉडर्न टच देता है, जबकि हैवी ज्वेलरी और स्लीवलेस ब्लाउज इस लुक को शादी और बड़े फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

यामी का लुक 26 जनवरी के लिए परफेक्ट है। क्रीम साड़ी पर बारीक कढ़ाई और लेस बॉर्डर इसे रिफाइंड बनाते हैं। खुले वेवी बाल और हल्का मेकअप लुक को नेचुरल लेकिन स्टाइलिश रखते हैं, जो ऐसे इवेंट्स में खूब जचता है।

आइवरी ऑर्गेंजा साड़ी में सोनम अप्सरा लग रही है। हैवी ब्लाउज और चूड़ियों के साथ यह साड़ी पंजाबी ट्रेडिशनल टच देती है। यह स्टाइल उन लोगों के लिए है जो सादा रहते हुए भी स्टेटमेंट बनाना चाहते हैं।

जान्हवी की व्हाइट साड़ी पर बड़े रेड फ्लोरल प्रिंट मॉडर्न और बोल्ड फैशन को दिखाते हैं। ब्राइट स्लीवलेस ब्लाउज इस लुक में चार चांद लगाता है। खुले बालो के साथ माथे पर बिंदी बेहद प्यारी लग रही है।

प्रियंका की विंटेज प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्रैपी स्लीव्स ब्लाउज़ डिज़ाइन बेहद प्यारी लग रही है। डार्क चोकर और बोल्ड लिपस्टिक इस लुक को इंटरनेशनल फील देते हैं।

अदिति ने सफेद शीयर साड़ी पहनी है, जिस पर बड़े नारंगी फूल बने हैं। यह डिज़ाइन उनके लुक को खूबसूरत और अलग बनाता है। फुल स्लीव्स और बंद गले वाला ब्लाउज और पर्ल चोकर नेकपीस उनके लुक में ग्लैम एड कर रहे हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...