लिपस्टिक खरीदते समय इन 5 बातों का ध्यान रखें: How to Buy Good Lipstick
How to Buy Good Lipstick

लिपस्टिक खरीदें तो इन 5 बातों पर जरूर ध्यान दें

महिलाओं को यह अच्छे से पता होता है कि कौन सी ड्रेस के साथ कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी, लेकिन जब लिपस्टिक खरीदने की बारी आती है तो उनसे अक्सर ही गलतियाँ हो जाती हैं, जिसकी वजह से वे अच्छी लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैंI

How to Buy Good Lipstick: हर महिला को लिपस्टिक लगाना अच्छा लगता है और यह उनकी मेकअप लिस्ट में सबसे पहले शामिल होती हैI महिलाएं चाहें हैवी मेकअप करें या फिर लाइट मेकअप लिपस्टिक के बाद ही उनका लुक निखर कर आता हैI महिलाओं को यह अच्छे से पता होता है कि कौन सी ड्रेस के साथ कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी, लेकिन जब लिपस्टिक खरीदने की बारी आती है तो उनसे अक्सर ही गलतियाँ हो जाती हैं, जिसकी वजह से वे अच्छी लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैंI

आइए जानते हैं लिपस्टिक खरीदते समय आपको किन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए ताकि 29 जुलाई, नेशनल लिपस्टिक डे के अवसर पर आप अपने लिए एक अच्छी सी लिपस्टिक खरीद सकेंI

Also read: क्या आप जानती हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

How to Buy Good Lipstick
Buy lipstick made from natural ingredients

कैमिकल वाली लिपस्टिक में मैंगनीज, कैडमियम, एल्युनमिनियम का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैI दरअसल जब हम लिपस्टिक लगाते हैं और इसके बाद कुछ भी खाते-पीते हैं तो लिपस्टिक के नुकसानदायक केमिकल हमारे मुंह में चले जाते हैंI इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें, आप वैसी लिपस्टिक का चुनाव करें जो नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी होI

cheap lipstick
Buy branded lipstick instead of cheap lipstick

सस्ती लिपस्टिक में लेड की अधिक मात्रा होती है, जिसकी वजह से हाइपरटेंशन और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा होता हैI इनमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स इस्तेमाल होते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैंI आप  पैसे बचाने के लिए इस तरह की सस्ती लिपस्टिक ना खरीदें, बल्कि हमेशा ही अच्छी और ब्रांडेड लिपस्टिक का चुनाव करेंI

Online Lipsticks
Avoid buying lipstick online

वैसे तो आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है, लेकिन आप लिपस्टिक खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का इस्तेमाल करने से बचेंI ऑनलाइन साइट्स से लिपस्टिक खरीदने पर अक्सर ही शेड्स का सही से पता नहीं चलता है और अगर लिपस्टिक के शेड में किसी तरह की कोई समस्या आती है, तो रिटर्न करने में परेशानी होती है और मज़बूरी में आपको लिपस्टिक अपने पास ही रखना पड़ता हैI

check the expiry date
check the expiry date

जब हम लिपस्टिक खरीदते हैं तो ज्यादातर समय हम उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना ही भूल जाते हैंI हमारा ध्यान लिपस्टिक के शेड पर ज्यादा होता है, लेकिन हर चीज की अपनी एक एक्सपायरी डेट होती है, जिसके बाद उसका प्रयोग करना सुरक्षित नहीं होता हैI आमतौर पर लिपस्टिक की एक्सपायरी डेट 3 से 5 साल के बीच की होती हैI इसलिए आप लिपस्टिक खरीदते समय उसके पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट को जरूर चेक करेंI अगर डेट निकल चुकी है या लिपस्टिक एक्सपायर होने में बहुत कम समय बचा है तो वैसी लिपस्टिक को बिल्कुल भी ना खरीदेंI

skin test
Do take a skin test

जब आप लिपस्टिक खरीदें तो खरीदने से पहले टेस्टर लिपस्टिक को अपनी स्किन पर लगा कर जरूर देखें कि वह शेड आपकी स्किन टोन पर पर कैसी लग रही हैI कोशिश करें कि अपनी स्किन टोन के अनुसार ही लिपस्टिक शेड का चुनाव करें और अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...