अलग-अलग स्किन टोन के लिए लिपस्टिक का सही शेड कैसे चुनें? मेकअप एक्सपर्ट ने दी सलाह, देखें स्टेप बाई स्टेप गाईड: Perfect Lipstick Shades
How to Find Perfect Lipstick Shade

How to Find Perfect Lipstick Shade : महिलाएं अपनी ब्यूटी किट में लिपस्टिक रखना कभी नहीं भूलती। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो मेकअप के तौर पर केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। गर्ल्स अपनी पसंद के अनुसार लिपस्टिक के शेड्स को चुनती हैं और अपने कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करती हैं। लड़कियां ज्यादातर अपने लुक और आउटफिट के हिसाब से ही लिपस्टिक का चुनाव करती हैं लेकिन लिपस्टिक का शेड चुनते समय आपको अपने स्किन टोन को कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। ‌जब यभी लिपस्टिक खरीदे तो हमेशा अपने स्किन टोन को ध्यान में रखें।

मार्केट में अलग-अलग लिपस्टिक शेड आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जितने ज्यादा ऑप्शंस होते हैं उनको चुनना भी उतना ही चुनौती पूर्ण हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आप कछ फेमस सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट से स्किन टोन के हिसाब से बढ़िया और आकर्षिक लिपस्टिक शेड्स की सलाह ले सकती हैं।सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मौली आर. स्टर्न का मानना है कि किसी भी स्किन टोन के लिए ऐसी लिपस्टिक शेड का चुनाव करना चाहिए जो आपके दिल को भाएँ और आपको रिच फील करा सके, जिसे पेयर करने के बाद आप कॉन्फिडेंट महसूस करें।

Perfect Lipstick Shades-Choose the Perfect Shade of Lipstick According to Your Face Skin
Choose the Perfect Shade of Lipstick According to Your Face Skin

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट गिल्बर्ट सोलिज़ का मानना है कि गोरी और लाइट स्किन के लिए पीच न्यूड लिपस्टिक एक शानदार ऑप्शन है। यह कलर आपको ग्लैमरस और एलिगेंट टच देने के लिए काफी है। सोलिज़ कहती हैं कि पीच न्यूड लिप शेड आपको नेचुरल लुक देने में मददगार हो सकती है, जो आपकी फेयर स्किन के साथ मैच करती हो। इन्हें अप्लाई करने से आपकी स्किन का कलर हेल्दी और ग्लोइंग नजर आता है।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट गीता बास को गोरी या लाइट स्किन पर सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक वेयर करना बहुत पसंद है। उनका कहना है कि इस लिप कलर को फेयर स्किन पर अप्लाई करने से यह सामने वाले की आंखों में चुभता नहीं है और यह आपके चेहरे को चमकदार-ग्लोइंग दिखाता है। ये ग्लासी शेड आपके लुक को परफेक्ट दिखा सकता है।

The Classic RED Lipstick for hot lips
The Classic RED Lipstick for hot lips

रेड लिपस्टिक हर किसी के चेहरे को खूबसूरत बनाती है लेकिन यह शेड हल्के कलर की स्किन पर सबसे ज्यादा फबती है। ‌मेकअप आर्टिस्ट सोलिज़ का मानना है कि एक क्लासिक रेड लिपस्टिक गोरी स्किन के लिए एक शानदार कंट्रास्ट का काम करती है। ‌सेक्सी और कॉन्फिडेंट दिखने के लिए ये ऑप्शन आपके लिए बिल्कुल सही है।

मीडियम स्किन टोन के लिए सोलिज़ का कहना है कि वार्म न्यूड लिप शेड एक आइडियल लिप पिक है। अगर गेहुंआ स्किन टोन है तो आपके लिए ये बढ़िया विकल्प बन सकता है। उनका कहना है कि ये शेड डेली वियर के लिए भी बेस्ट होते हैं। हर बार आपको ये रिच लुक देते हैं।

मीडियम स्किन टोन के मामले में, अर्ल्ट का कहना है कि इस अंडरटोन के लिए डीप वाइन रेड्स सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर आपको ड्रामेटिक लुक चाहिए तो खूबसूरत बोर्डो या डीप बेरी शेड चुनें, जो स्किन टोन को निखारेंगे।

Blackberry Matte Lipstick shades for  For All Skin Tones
Blackberry Matte Lipstick shades for For All Skin Tones

कूल लिप्स पाने के लिए ब्लैकबेरी लिप शेड्स चुनें। सोलिज़ का कहना है कि बेरी शेड्स मीडियम स्किन को निखारते हैं। वे ये शेड्स नेचुरल वार्म को जोड़ते हैं। मीडियम स्किन टोन पर ट्रांसपैरेंट ब्लैकबेरी बहुत जचती है।

बास और सोलिज़ इस बात पर सहमत हैं कि मीडियम स्किन टोन के लिए कोरल लिप शेड्स एक शानदार विकल्प है। खासतोर पर गर्मी के मौसम के दौरान यह बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं। सोलिज़ बताती हैं कि कोरल लिपस्टिक मीडियम स्किन में गोल्डन कलर को हाइलाइट करती है जिससे एक शाइनी और ग्लोइंग फ़िनिश लुक मिलता है। यह कैज़ुअल और फॉर्मन दोनों ही ओकेजन के लिए अच्छा है।

these lipstick shades are perfect for dark skin girls
these lipstick shades are perfect for dark skin girls

डार्क कांप्लेक्शन वाली लड़कियां अपने रंग को लेकर परेशान रहती हैं। स्पेशली मेकअप के नाम पर वह काफी प्रोडक्ट खरीदती हैं और अपने स्किन टोन को लाइटर बनाने के लिए ट्राई करती रहती है। लेकिन कई बार ऐसा करने से उनकी खूबसूरती खराब भी हो जाती है। ऐसे में डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों को कुछ खास तरह की लिपस्टिक शेड का चुनाव करना चाहिए, जो उनके लुक को एलिगेंट और खूबसूरत बना सके।

ब्राउन लिपस्टिक 90 के दशक में काफी हिट हुआ करती थी। वहीं पिछले कुछ सालों में यह फिर से फैशन आचुकी है। यह लिपस्टिक शेड डार्क स्किन टोन पर काफी शानदार नजर आता है। डार्क स्किन टोन के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट आर्ल्ट का मानना है कि ब्राउन बेस को थोड़ा डीप लिप पेंसिल के साथ कैरी करें, जिससे न्यूट्रल लुक उभर कर सामने आएगा। ब्राउन लिपस्टिक डार्क स्किन टोन पर शानदार वार्म लुक क्रिएट करता है और यह डीप लुक देने में मदद करता है। इस तरह के लिप शेड्स डस्की टोन वाली लड़कियों पर काफी खूबसूरत लगते हैं।

डार्क स्किन टोन पर कोरल पिंक लिपस्टिक काफी खूबसूरत नजर आते हैं। ‌खास तौर पर बोल्ड और फंकी लुक के लिए पिंक टोन की कोटिंग को बढ़ा दें। मेकअप आर्टिस्ट बास का कहना है कि डीप कलर को निखारने के लिए कोरल रेड लिप ट्राई कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात तो यह होती है कि इसे डे एंड नाइट दोनों ही तरह को ओकेजन पर लगाया जा सकता है।​

 Red Lipstick Shades that suit every skin tone
Red Lipstick Shades that suit every skin tone

लाल लिपस्टिक के बारे में बात करते हुए, स्टर्न का कहना है कि गहरे रंग की त्वचा पर हल्के ईंट जैसे लाल रंग के लिपस्टिक से होंठों पर सुंदर धब्बे दिखते हैं। ईंट जैसे लाल रंग की लिपस्टिक खरीदते समय बरगंडी या सिएना अंडरटोन वाले गहरे रंगों को चुनें।

ये कल सभी सिलेब्स के मन को भाता है। गोरी त्वचा से लेकर सांवली त्वचा के लिए भी डिप्लोम लिपस्टिक शेड कलर परफेक्ट शेड माना जाता है। ये शेड ज्यादा ड्रैमेटिक लुक देने में मदद करते हैं। इसके लिए मेकअप आर्टिस्ट कॉलेज कहते हैं कि डिप्लोम शेड दीप स्किन टोन पर बेहद शानदार दिखते हैं और यह नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाते हैं। ये लिप शेड आपको काफी सेक्सी और ग्लैमरस लुक दे सकता है। ये आपके पूरे लुक को बोल्ड बना सकता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...