अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें ब्लश: Blush According to Skin Tone
Blush According to Skin Tone

Blush According to Skin Tone: मेकअप किसी भी महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। आमतौर पर, महिलाएं अपने लुक्स को खास बनाने के लिए कई अलग तरह से मेकअप करती हैं। चाहे हैवी मेकअप हो या फिर लाइट या फिर नो मेकअप लुक, हर तरह के मेकअप में गालों पर ब्लश अवश्य लगाया जाता है। ब्लश आपके मेकअप को एक रिफ्रेशिंग लुक देता है। इतना ही नहीं, कभी-कभी तो सिर्फ मस्कारा और ब्लश लगाकर भी महिलाएं अपने मेकअप को एक कंप्लीट लुक देती हैं। इसमें आपके चेहरे पर मेकअप महसूस नहीं होता है, लेकिन फिर भी आपका लुक खास लगता है। अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स की ही तरह ब्लश को भी अपनी स्किन टोन के अनुसार ही चुनना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी स्किन टोन के अनुसार किन ब्लश शेड्स को अप्लाई कर सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं-

फेयर स्किन टोन

अगर आपकी स्किन का रंग गोरा है तो आप कई तरह के ब्लश शेड्स को अप्लाई कर सकती हैं। मसलन-

  • सॉफ्ट पिंक शेड- फेयर स्किन टोन का डेलीकेट और लाइट कॉम्पलेक्शन होता है, इसलिए ऐसी स्किन के लिए सॉफ्ट पिंक ब्लश शेड काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी फेयर स्किन टोन को कॉम्पलीमेंट करता है और आपको एक नेचुरल लुक मिलता है। आप लाइट, सॉफ्ट या डस्की पिंक शेड को अपने मेकअप लुक का हिस्सा बना सकती हैं। 
  • लाइट पीच शेड- लाइट पीच शेड भी फेयर स्किन टोन पर काफी अच्छा लगता है। यह हल्का वार्म और रेडिएंस प्रदान करता है। साथ ही साथ, इस मेकअप शेड से आपको हेल्दी और यूथफुल ग्लो मिलता है। अगर आप अपने मेकअप में रेग्युलर से हल्का अलग लुक चाहती हैं तो ऐसे में लाइट पीच शेड के ब्लश को अप्लाई करें।
  • लाइट कोरल शेड- अगर आपकी फेयर स्किन टोन की अंडरटोन वार्म है तो ऐसे में आप लाइट कोरल ब्लश शेड लगाने पर भी विचार कर सकती हैं। यह शेड आपके कॉम्पलेक्शन में एक फ्रेशनेस एड करता है और आपको नेचुरल लुकिंग फिनिश मिलता है।

लाइट से मीडियम स्किन टोन

Blush According to Skin Tone
Blush According to Skin Tone-Light Medium Skin Tone

अधिकतर इंडियन की लाइट से मीडियम स्किन टोन होती है। इसे ना तो बहुत फेयर कहा जाता है और ना ही डार्क शेड में इनकी गिनती होती है। इसलिए, इस स्किन टोन की महिलाएं अपने मेकअप के दौरान कई ब्लश शेड्स को लगा सकती हैं। मसलन-

  • रोज़ी पिंक-चूंकि इस स्किन की अंडरटोन न्यूट्रल या हल्की वार्म होती है, इसलिए इस स्किन पर रोज़ी पिंक ब्लश शेड आपको नेचुरल लुक देता है। इससे आपके ओवर ऑल लुक में एक फ्रेशनेस और यूथफुल अपीयरेंस नजर आती है।
  • मॉव- अगर आप मेकअप के दौरान एक सटल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में मॉव शेड्स को अप्लाई करना भी अच्छा विचार हो सकता है। इस तरह के ब्लश शेड की खासियत यह होती है कि इसे आप डे टाइम से लेकर इवनिंग लुक में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
  • पीची पिंक- यह एक ऐसा ब्लश शेड है, जिसमें पीच और पिंक टोन का ही कॉम्बिनेशन पाया जाता है। यह ब्लश शेड लाइट से मीडियम स्किन टोन पर काफी अच्छा लगता है। अगर आप मेकअप में एक नेचुरल लुक चाहती हैं तो ऐसे में पीची पिंक शेड का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है।

मीडियम से ऑलिव स्किन टोन

मीडियम से ऑलिव स्किन टोन की अंडरटोन वार्म होती है और इसलिए उन्हें इस तरह के शेड्स चुनने की सलाह दी जाती हैं तो उनकी अंडरटोन के साथ भी अच्छी तरह जाएं।

  • वार्म पीच- अगर आपकी स्किन टोन मीडियम से ऑलिव है तो आप पीच ब्लश आसानी से लगा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप वार्म पीच शेड का चयन करें। ऐसे शेड्स आपके ओवर ऑल लुक को एन्हॉन्स करते हैं।
  • टेराकोटा- अर्थी टेराकोटा ब्लश शेड ऑलिव स्किन टोन पर काफी अच्छे लगते हैं। यह आपकी स्किन टोन में डायमेंशन एड करते हैं। साथ ही साथ इससे आपको हल्का ब्रॉन्ज़ इफेक्ट भी मिलता है। आप अपने नेचुरल ब्यूटी लुक को एन्हॉन्स करने के लिए इस शेड को स्किन पर अप्लाई करें।
  • वार्म बेरीज- वार्म अंडरटोन के साथ डीप बेरी शेड्स एक पॉप लुक एड करते हैं। अगर आप अपने मेकअप के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं या फिर अपने मेकअप लुक को अधिक यूथफुल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप वार्म बेरीज ब्लश को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।  

डीप से डार्क स्किन टोन

Deep Dark Skin Tone
Deep Dark Skin Tone

अक्सर डीप स्किन की महिलाएं अपनी स्किन पर ब्लश अप्लाई नहीं करती हैं, लेकिन कुछ ब्लश शेड्स आपके लुक को खास बनाते हैं।

  • रिच बेरीज- डीप स्किन टोन की महिलाएं रिच और बोल्ड बेरी शेड्स को आसानी से अप्लाई कर सकती हैं। वाइब्रेंट बेरीज शेड्स डीप स्किन टोन को एक कंट्रास्ट लुक देते हैं। जिससे आपका लुक काफी अच्छा लगता है। 
  • वार्म प्लम- चूंकि डीप स्किन टोन की अंडरटोन वार्म होती है, इसलिए इस स्किन टोन के साथ डीप वार्म प्लम शेड काफी अच्छे लगते हैं। ये शेड्स आपकी नेचुरल ब्यूटी को एन्हॉन्स करने में मदद करते हैं।
  • गहरे भूरे रंग-डीप स्किन टोन को एक नेचुरल लुक देने के लिए गहरे भूरे रंग के ब्लश को अप्लाई करना अच्छा विचार हो सकता है। ये ब्लश शेड्स आपकी स्किन टोन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं और आपके कॉम्पलेक्शन व नेचुरल लुक को एन्हॉन्स करने में मदद करते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...