Nail Polish Hacks: लड़कियों को चेहरे की देखभाल के साथ-साथ अपने नाखूनों के साफ-सफाई और नेल पॉलिश लगाना काफी पसंद होता है। इसके लिए वह अकसर अपने मनपसंद नेल पॉलिश को नाखूनों पर अप्लाई करती हैं। लेकिन इन्हें पूरी तरह सेट होने में 10-15 मिनट लग सकते हैं। वहीं, पार्टी या फंक्शन में जाते वक्त हमें लास्ट टाइम पर नेल पॉलिश लगाने की याद आती है जिसे सुखाना टास्क बन जाता है। कई बार हमारे पास इन्हें सूखाने के लिए समय नहीं होता है। जिसके चलते हड़बड़ी में नेल पॉलिश खराब हो जाती हैं। ऐसे में आप कुछ सिंपल उपायों को अपनाकर अपने नेल पॉलिश या नेल पेंट को तुरंत ड्राई कर सकती हैं। यह टिप्स और ट्रिक्सें आपके लिए काफी मददगार होने वाले हैं।
Also read: इन 5 आसान स्टेप्स में हटाएं वाटरप्रूफ आईलाइनर: Remove Waterproof Eyeliner
ठंडे पानी या बर्फ का इस्तेमाल

नेल पॉलिश को जल्दी सुखाने के लिए एक छोटे कटोरे में नॉर्मल पानी भर और इसमें एक से दो बर्फ के टुकड़ों को डालकर अपने नेल पेंट लगे नाखूनों को डुबो दें। ऐसा करने से आपका नेल पॉलिश तुरंत नाखूनों पर सेट हो जाएगा। लेकिन हाथों को पानी से बाहर निकलते समय यह चेक करें कि नाखून की सतह पर पानी की बूंदे है या नहीं। यह संकेत आपको बताएगा कि आपकी नेल पॉलिश पूरी तरीके से ड्राई हो चुकी है या नहीं।
अपने नाखूनों पर तेल टपकाएं
कुकिंग स्प्रे, ओलिव ऑयल या बेबी ऑयल भी आपके नाखूनों के नेल पेंट को जल्दी सूखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए तेल को मेडिसिन ड्रॉपर में स्टोर करके रख लें और जब भी अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाएं तो इसमें से दो बूंदे तेल की नाखूनों पर गिरा दें और इसे एक या दो मिनट तक ऐसे ही रहने दें। यह तरीका नेल पॉलिश को तेजी से सूखने में मदद करेगा।
हेयर ड्रायर का यूज

सबसे पहले अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश से कोटिंग करें और अपने हेयर ड्रायर को ठंडी हवा पर सेट करके प्लग इन करें। नेल पॉलिश लगाने के बाद नाखूनों पर ठंडी हवा से इसे सुखाने की कोशिश करें। यह कमाल का ट्रिक होता है। आप अपने नाखूनों पर जितनी बार नेल कोट अप्लाई करें। उतनी बार हेयर ड्रायर की सहायता से इसे सुखाएं।
ड्राई टॉप कोटिंग करें
मार्केट से नेल पेंट खरीदते समय हमेशा आप ड्राई टॉप कोटिंग भी खरीदें । जब भी आप नेल पॉलिश अपने नाखूनों पर अप्लाई करें तो इसके बाद इससे कोटिंग करें। ऐसा करने से आपका नेल पेंट जल्दी सूख जाएगा। इसके अलावा अगर आपके पास समय नहीं है और आप काफी हड़बड़ी में हैं तो आप नेल पॉलिश के कोटिंग को पतला ही करें क्योंकि आप जितनी बार कोटिंगग करेंगे यह ज्यादा वक्त लगाएगा, जिससे आपके नेल पॉलिश सूखने में काफी टाइम लग सकता है।
अपने हाथ फ्रीजर में रखें
अगर आप अपने हाथों को एक या दो मिनट के लिए फ्रीजर में रखती हैं, तो ठंडी हवा पॉलिश की ऊपरी परत को ठोस बनाने में मदद करेगी। ये तरीका काफी अच्छा रिजल्ट देसकता है। इससे नेल पॉलिश ड्राई करने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता है। तो अगली बार आप भी इसे जरूर ट्राई करें।
