How to Remove Waterproof Eyeliner: आजकल वॉटरप्रूफ आईलाइनर का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है और लड़कियां इसेभी काफी पसंद करती हैं, जिसका कारण यह है कि यह लॉन्ग लास्टिंग होता है और आसानी से रिमूव नहीं होता है। अच्छी क्वालिटी वाले वॉटरप्रूफ आईलाइनर को लगाने के बाद बारिश का पानी, आंखों से निकलने वाली आंसू या किसी भी तरह का पानी इसे खराब नहीं कर पाता है। यही वजह है कि आजकल लड़कियां सबसे ज्यादा वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा को खरीदती हैं। लेकिन यह जितने ज्यादा लॉन्ग लास्टिंग और आपके मेकअप को अधिक समय तक फ्रेश बनाए रखते हैं। इन्हें हटाना भी उतना ही मुश्किल भरा काम होता है और अगर इन्हें गलत तरीके से हटाया जाए तो आपकी लैशेज और आंखो के आसपास के एरिया को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि यह काफी संवेदनशील होते हैं। तो चलिए हम जानते हैं कि वॉटरप्रूफ आईलाइनर को कैसे सुरक्षित और प्रभावी तरीके से हटाया जा सकता है, जिससे आपकी आंखों को कोई नुकसान भी न पहुंचे।
स्टेप 1 -कॉटन पैड का विकल्प चुनें

आई मेकअप को साफ करने से पहले अपने आंखों को साफ पानी से धो लें और बालों को आपस में बांध लें। ध्यान रहे कि वॉटरप्रूफ आईलाइनर रिमूव करने के लिए कभी भी कॉटन बॉल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इनके फाइबर काफी ढीले होते हैं, जो कई बार आंखों और आई लैशेज में फंस सकते हैं, जिसकी वजह से जलन, खुजली और लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। तो ऐसे मेंआई मेकअप को हटाने के लिए एक बढ़िया कॉटन पैड का चुनाव करना चाहिए, जो आपकी आंखों या आईलैशेस में कभी भी फंसता नहीं है।
स्टेप 2- मेकअप रिमूवर का उपयोग

आईलाइनर को हटाने के लिए माइक्रेलर वाटर, क्रीम या ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कॉटन पैड को इसमें भिगोएं और अपनी आंखों को बंद करके इससे आईलाइनर को साफ करें। यह आपके मेकअप प्रोडक्ट्स और आईलैशेस को सॉफ्ट कर देगा, जिससे आप आसानी से प्रोडक्ट को साफ कर पाएंगे। लेकिन ध्यान रहे कि कॉटन पैड को धीरे-धीरे घूमाना है। इसे रगड़ने या खींचने से बचना चाहिए वरना इससे स्किन में इरिटेशन और जलन की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो आप इसकी जगह नारियल का तेल या बेबी तेल जैसे कुछ नेचुरल होम रेमेडीज की मदद से मेकअप को रिमूव कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और बड़ी ही आसानी से मेकअप प्रोडक्ट्स को साफ कर सकते हैं।
स्टेप 3- फेस क्लींजिंग करना ना भूलें
मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे को मिल्क क्लींजर या रोज वाटर से साफ करना चाहिए। इसके बाद तौलिए से अपना चेहरा पोंछने से बचें। इसकी बजाय आप फेस पर हाथों से थपथपाएं और इसे सुखा लें। इसके बाद आप आंखों के ऊपर और चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। अगर आईलाइनर ठीक से साफ नहीं हुआ है तो दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराने की गलती ना करें बल्कि किसी कॉटन पैड या टिशू की मदद से इसे हल्के हाथों से साफ करें।
