मेकअप पेंटिग की तरह ही एक कला है। जिस तरह से पेंटर विभिन्न रंगों से अपनी पेंटिंग को खूबसूरत रुप देता है उसी प्रकार मेकअप एक्सपर्ट विभिन्न प्रकार के काॅस्मेटिक्स का इस्तेमाल कर लोगों को खूबसूरती प्रदान करते हैं। मेकअप प्रोड्क्टस भले ही चाहे कितने अच्छे हो लेकिन अगर मेकअप ब्रश अच्छी क्वाॅलिटी का नहीं है तो मेकअप करना मुष्किल होता है। मेकअप करवाते समय मेकअप आर्टिस्ट कई प्रकार के ब्रशेज़ का इस्तेमाल करते हैं जो उपयोग के अनुसार अलग-अलग डिजाइन के होते हैं। अगर आप भी अपने मेकअप को सबकी निगाहों में बसाना चाहती हैं तो यह जरुरी है कि आप जानें कि मेकअप में इस्तेमाल होने वाले मुख्य प्रकार के ब्रश कौन-कौन से होते हैं और उनका इस्तेमाल एवं देखभाल किस प्रकार से की जानी चाहिए।

फाउंडेशन ब्रश- मेकअप करते समय स्किन पर फाउंडेशन या बेस बनाने के लिए इस ब्रश का उपयोग किया जाता है। इस ब्रश का सेबल काफी घना और स्टेबल होता है जिससे बेस स्मूथ बनता है।

काबुकी ब्रश- काबुकी ब्रश का इस्तेमाल तब किया जाता है जब मेकअप अच्छी तरह से हो जाता है और अंत में काबुकी ब्रश से मेकअप को ब्लैंड किया जाता है। काबुकी ब्रश की पहचान उसका एक खास आकार है। ब्रश का पिछला हिस्सा शेविंग ब्रश की तरह काफी छोटा होता है। सेबल राउन्ड और डेन्स होता है।

फैन ब्रश- फैन ब्रश का इस्तेमाल मेकअप के बाद चेहरे पर लगे अतिरिक्त पाउडर एवं काॅस्मेटिक्स को हटाने के लिए किया जाता है। इस ब्रश के सेबल का आकार हैंड फैन की तरह अर्धचंद्रकार होता है।

ब्लशर ब्रश – ब्लशर लगाने के लिए इस ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इस ब्रश का आकार बड़ा होता है, इससे ब्लशर को ब्लैंड करने में आसानी होती है। इसका सेबल कापफी डेन्स और राउन्ड होता है।

आईशैडो ब्रश- आई मेकअप के दौरान आईशैडो को एक सार करने केलिए इस ब्रश का उपयोग किया जाता है। इस ब्रश का सेबल फ्रलैट और ऊपर से ओवल होता है जिससे आंखों पर आईशैडो अच्छे से ब्लैंड हो जाता है।

आईलाइनर ब्रश- इस ब्रश का इस्तेमाल आंखों का मेकअप करते समय आउट लाइन खींचने के लिए किया जाता है। इस ब्रश का हैण्डल लम्बा होता है जबकि सेबल राउन्ड और कापफी पतला होता है जिससे आउट लाइन आसानी से खींच जाती है।

आई-ब्रो ब्रश- आई-ब्रो ब्रश का इस्तेमाल आई लैश ज्वाईनिंग के लिए और आई ब्रोज़ को कलर करने के लिए किया जाता है। इसे लैश ज्वाईनर के नाम से भी जाना जाता है। इसका सेबल एंग्युलर, थिन और आगे से फ्रलैट होता है।

लिपस्टिक ब्रश- लिपस्टिक लगाने के लिए लिपस्टिक ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इससे लिपस्टिक होठों पर सही तरह से लगती है बाहर की ओर पफैलती नहीं है। इस ब्रश का सेबल फ्रलैट और आगे की ओर नुकीला होता है।

बिन्दी ब्रश- जैसा कि नाम से मालूम पड़ता है इस ब्रश से बिन्दी बनाई जाती है। इससे विभिन्न तरह की बिन्दियों के डिजाईन बनाने में सहुलियत होती है। आप चाहें तो इस ब्रश की सहायता से खुद भी डिजाइनर बिन्दी बना सकती हैं। लाइनर ब्रश की तरह इसके सेबल भी राउन्ड होते हैं किन्तु अध्कि पतले होते हैं।

 

मेकअप ब्रश की देखभाल

  • मेकअप ब्रश का इस्तेमाल आप लम्बे समय तक कर सकें, इसके लिए जरुरी है कि इसकी देखभाल सही तरीक से करें।
  • मेकअप ब्रश के सेबल ग्लू से चिपकाये गये होते हैं। इन्हें अधिक समय तक पानी में नहीं रखना चाहिए अन्यथा सेबल निकलने लगते हैं। 
  • ब्रश को अधिक समय तक उल्टा करके नहीं रखें इससे सेबल का आकार बिगड़ जाता है। 
  • ब्रश को हो सके तो ब्रश क्लीनर से सापफ करना चाहिए। ब्रश की सपफाई में हाईजिन का ध्यान रखते हुए एल्कोहल बेस्ड क्लीनर में ब्रश क्लीन करें।
  • ब्रश को धोने के बाद काॅटन या टिश्यू पेपर को ब्रश के सेबल पर लपेट कर दबाएं इससे सेबल नैचुरल शेप में आ जाती है। 
  • ब्रश को क्लीन करने के बाद काॅटन, टिश्यू पेपर या मलमल के कपड़े पर रखें इससे स्टिक पर लगी पेस्ट जल्दी खराब नहीं होगी।