शानदार मेकअप के लिए ये 10 मेकअप ब्रश हैं जरूरी: Types of Makeup Brush
Types of Makeup Brush

Types of Makeup Brush: मेकअप खुद करना हो, तो शुरुआत में यह मेहनत भरा काम लगता है। लेकिन कुछ समय की प्रैक्टिस के बाद यह आसान लगने लगता है। मेकअप करने के लिए जरूरी चीजें भी आपके पास होनी चाहिए, जिसमें मेकअप ब्रश भी शामिल है। मेकअप ब्रश ही वह टूल है, जो आपके ब्लश, आईशैडो, फाउंडेशन को चेहरे पर सही तरह से लगाने में मदद करता है। 

यह कम लोग ही जानते हैं और समझते हैं कि मेकअप टूल्स मेकअप के लुक को बना भी सकते हैं और तोड़ भी सकते हैं। मेकअप टूल्स में सबसे जरूरी मेकअप ब्रश हैं, जिनका इस्तेमाल मेकअप को सही तरह से लगाने के लिए किया जाता है। यदि आप यह सोचती हैं कि सिर्फ एक या दो-तीन मेकअप ब्रश की मदद से आप पूरे चेहरे का मेकअप कर सकती हैं, तो आप गलत हैं। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सही और परफेक्ट तरह से मेकअप करने के लिए अलग-अलग मेकअप ब्रश की जरूरत पड़ती है। यहां 10 मेकअप ब्रश के बारे में बताया जा रहा है, जो हर मेकअप करने वाले के पास जरूर होने चाहिए। 

फाउंडेशन पैडल ब्रश 

Types of Makeup Brush
Foundation Paddle Brush

पैडल ब्रश एक स्टैंडर्ड फाउंडेशन ब्रश है, जो घना होने के साथ ही फ्लैट आकार में होता है। अधिकतर मेकअप आर्टिस्ट बेस मेकअप को लगाने के लिए इसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। यह ज्यादा से ज्यादा कवरेज भी प्रदान करता है। लेकिन यदि आपने मेकअप लगाने की शुरुआत ही की है, तो आपको इसके सही इस्तेमाल में समय लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके गलत इस्तेमाल से चेहरे पर स्ट्रीक्स नजर आ सकती हैं। इस ब्रश की मदद से क्रीम और लिक्विड दोनों लगाए जा सकते हैं। 

काबुकी ब्रश 

फ्लैट टॉप के साथ यह काबुकी ब्रश घना होता है। इसका इस्तेमाल अमूमन लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन को मिलाने के लिए किया जाता है। पैडल ब्रश की तरह ही यह भी बढ़िया कवरेज देता है। चूंकि इसके ब्रिसल्स एक साथ फिक्स होते हैं, तो यह बहुत ज्यादा प्रोडक्ट को अवशोषित नहीं करता है और आसानी से मेकअप को फैलाता है। फाउंडेशन को डॉट्स में लगाकर इस ब्रश की मदद से छोटे सर्कुलर मोशन में ब्लेन्ड करना होता है। इस ब्रश से भी क्रीम, लिक्विड और पाउडर सब लगाए जा सकते हैं। 

पाउडर ब्रश 

ये आकार में बड़े और फ्लफी होते हैं और इनका इस्तेमाल पाउडर को लगाने के लिए किया जाता है। इसके ब्रिसल्स लूज पैक रहते हैं, जिसकी वजह से कोई भी प्रोडक्ट एक जगह बहुत ज्यादा नहीं लगता है बल्कि इसके आकार की वजह से पाउडर को तेजी से फैलाया जा सकता है। इससे क्रीम और लिक्विड नहीं लगाया जा सकता है। क्रीम और लिक्विड ब्लश को काबुकी ब्रश की मदद से लगाया जा सकता है। 

Types of Makeup Brush
Powder Brush

ब्लश ब्रश 

ब्लश ब्रश पाउडर ब्रश की तरह ही होता है, बस इसका आकार छोटा होता है। यह भी फ्लफी होता है। पाउडर ब्रश की ही तरह इसका इस्तेमाल भी किया जाता है। यह अपने आकार की वजह से गालों पर ब्लश लगाने के लिए बेस्ट है। 

फ्लैट आईशैडो ब्रश 

फ्लैट आईशैडो ब्रश पैडल ब्रश का छोटा रूप है। यह फ्लैट होने के साथ ही बहुत घना भी होता है। इसकी मदद से पलकों पर आईशैडो को लगाया जाता है। इस ब्रश की मदद से क्रीम, लिक्विड और पाउडर आईशैडो किसी को भी लगाया जा सकता है। 

ब्लेन्डिंग ब्रश 

ब्लेन्डिंग ब्रश काफी फ्लफी होते हैं। आई मेकअप के लिए यह एक जरूरी ब्रश है। इसकी मदद से अलग दिख रही लाइंस को मिलाया जा सकता है, साथ ही रंगों को भी मिक्स किया जा सकता है। ये ब्रश कई आकार में आते हैं, जिनका अलग-अलग इस्तेमाल किया जाता है। छोटे ब्लेन्डिंग ब्रश का इस्तेमाल आंखों के क्रीज को डिफाइन करने के लिए किया जाता है। बड़े ब्लेन्डिंग ब्रश का इस्तेमाल एज को ब्लेन्ड करके शार्प लाइंस को सॉफ्ट करने के लिए किया जाता है। एंगल वाले ब्लेन्डिंग ब्रश का इस्तेमाल आंखों के बाहरी वी शेप को गहरा बनाने के लिए किया जाता है। 

शेडर ब्रश 

Types of Makeup Brush
Shader Brush

शेडर ब्रश को स्मज ब्रश भी कहा जाता है। यह एक घना ब्रश होता है, जो किसी भी लुक को स्मोकी बनाता है। आईलाइनर को स्मज करने या बॉटम लैश लाइन पर आईशैडो को ब्लेन्ड करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। पलकों पर आईशैडो को स्वाइप करने के लिए भी यह इस्तेमाल में लाया जाता है। 

एंगल्ड आईलाइनर ब्रश  

यह एक फ्लैट एंगल्ड ब्रश है, जो आईब्रोज को भरने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इससे आई लाइनर भी लगाया जा सकता है। यह पतला ब्रश होता है और आईलाइनर को एक्स्टेन्ड करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। विंग्ड आई मेकअप लुक के लिए इसी ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे विंग्ड आई मेकअप खूबसूरत नजर आता है। पतले होने की वजह से एंगल्ड आईलाइनर ब्रश पतले बालों जैसे स्ट्रोक्स बनाने के लिए भी परफेक्ट है। 

लिप ब्रश 

Types of Makeup Brush
Lip Brush

लिप ब्रश काफी पतला होता है, जिसका इस्तेमाल नाम के अनुसार लिप कलर लगाने के लिए किया जाता है। खासकर जब होंठों पर डार्क शेड लगाने की बारी आती है,ट ओ लिप ब्रश की जरूरत पड़ती है। लिप ब्रश की मदद से लिप कलर लगाने से आउटलाइनिंग और फिलिंग बेहतर तरीके से होती है। इसके अलावा, आप लिप ब्रश की मदद से दो या इससे अधिक लिप कलर को मिलाकर भी अपने लिए एक नया शेड बना सकती हैं। 

फैन ब्रश 

फैन ब्रश दिखने में जितने शानदार होते हैं, उतना ही बढ़िया काम भी करते हैं। मेकअप के समय ये दो बढ़िया काम करने में मदद करते हैं। हाईलाइट लगाना हो या पाउडर मेकअप गलतियों को साफ करना हो, ये बढ़िया तरीके से काम आते हैं। ये बहुत लाइट ब्रिसल्स वाले परफेक्ट आकार में होते हैं। इसका इस्तेमाल आई शैडो से गिरने वाले एक्स्ट्रा पाउडर को हटाने के लिए भी किया जाता है। 

Leave a comment