मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है और जो मेकअप लवर्स हैं वे जानते हैं कि मेकअप टूल्स की महत्ता को समझते हैं। मेकअप ब्रशेज और स्पंज परफेक्ट मेकअप लुक के लिए जरूरी है। इन मेकअप टूल्स को साफ रखना भी इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसकी महिलाएं अक्सर उपेक्षा करती हैं। अनक्लीन मेकअप ब्रश न केवल आपके स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए खतरनाक हैं, बल्कि त्वचा के कई विकारों को भी न्यौता दे सकते हैं। आपको इसका एहसास भी नहीं होगा, लेकिन नियमित इस्तेमाल के साथ  मेकअप और गंदगी आपके ब्रश पर जमा रहते हैं। यह आपकी त्वचा को गंभीर रूप से संक्रमित कर सकता है और ब्रेकआउट का कारण बन सकता है। इसके अलावा, अपने मेकअप ब्रश के स्टोरेज के बारे में बहुत खास ख्याल नहीं रखते हैं। उन्हें अपने बैग या वैनिटी या अपने बॉशरूम में बिना किसी केयर के पटक देते हैं, जहां वे कुछ कीटाणुओं और जीवाणुओं के संपर्क में आ जाते हैं। आखिरी में यही ब्रश त्वचा के संपर्क में आता है। यहां जानिए वे 5 कारण जिसके मुताबिक नियमित रूप से अपने मेकअप ब्रश को साफ कितना महत्वपूर्ण है।

मुंहासे और ब्रेकआउट

जब नियमित रूप से मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्वचा से मेकअप अवशेष, तेल और जमी हुई कीट को इकट्ठा करता है। बिना क्लीन किए लगातार इस्तेमाल से यह तादाद बढ़ जाती है। यदि आप नियमित रूप से ब्रश को साफ नहीं करते हैं, तो ब्रश पर मौजूद ये सभी अशुद्धियां त्वचा को डैमेज कर देती हैं जिससे मुंहासे और ब्रेकआउट हो जाते हैं।

फ्लॉलेस लुक

ब्रश और स्पॉन्ज जैसे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल करने के पीछे का मकसद है कि आपका फ्लॉलेस मेकअप हो। लेकिन आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं किसी गंदे ब्रश से ऐसे मेकअप की? गंदे ब्रश का उपयोग करने से मेकअप लुक बेहतर नहीं हो सकता है।

स्किन इरिटेशन

मेकअप बेस आपकी नग्न त्वचा पर जाता है। समय के साथ मेकअप ब्रश में बहुत अधिक मात्रा में कीट, कीटाणु और बैक्टीरिया जमा कर लेते हैं। जब यह आपकी त्वचा के संपर्क में आता है, तो न केवल समय के साथ छिद्रों को बंद कर देता है, बल्कि त्वचा में इरिटेशन भी पैदा करता है। यदि गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं तो त्वचा की लालिमा, खुजली और सूजन कुछ सामान्य शिकायतें हैं।

आंख का संक्रमण

गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने के गंभीर नतीजों में से एक आंख का संक्रमण है। कीटाणु और बैक्टीरिया आपकी आंखों में जा सकते हैं और कंजंक्टिवाइटिस की शिकायत हो सकती है।

मेकअप ब्रश को ऐसे करें क्लीन

– मेकअप ब्रश को नल के चलते हुए पानी के नीचे अच्छे से धोइए और सूखने के लिए रख दीजिए। सूखने के बाद ही मेकअप किट में रखें।

– मेकअप ब्रश क्लीन करने का एक और आसान तरीका है फोमिंग क्‍लींजर का इस्तेमाल।

– गुनगुना पानी एक बर्तन में लेकर उसमें थोड़ा शैम्पू डालें और ब्रश क्लीन करें।

– मेकअप ब्रश को क्लीन करने के लिए ऑलिव ऑइल का यूज भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद इन 10 बातों का जरूर रखें ख्याल

5 तरीकों से घर पर ही कर सकती हैं स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट