रुचि के बड़े से वैनिटी बॉक्स में सिर्फ एक ब्रश है। यही वजह है कि कितनी भी मेहनत के बाद वो पर्फेक्ट मेकअप नहीं कर पाती हैं। प्रोफेशनल मेकअप करने वाले रुचि की तरह सिर्फ एक ब्रश का इस्तेमाल नहीं करते। वो ब्रश की अहमियत समझते हैं कि सही जगह पर इस्तेमाल किया गया सही ब्रश कैसे मेकअप का बेस्ट रिजल्ट दे सकता है। इसलिए ब्रश का चुनाव भी बहुत सोच समझ कर किया जाना चाहिए। दरअसल इसको खरीदने से जुड़े कुछ टिप्स हैं। जिनको ध्यान करके बेस्ट ब्रश खरीदे जा सकते हैं और मेकअप का पर्फेक्ट लुक पाया जा है। ब्रश मेकअप का अहम हिस्सा है और इसलिए इनको यूंही खरीद लेना सही नहीं है। यूंहीं किसी भी ब्रश को वेनिटी का हिस्सा बना लेना भी सही नहीं है। इसलिए कौन से ब्रश आपके लिए हैं सही? और कौन से ब्रश को खरीदना आपके लिए रहेगा सही? चलिए जान लीजिए-

हर काम का अलग ब्रश

कई बार महिलाएं एक ही ब्रश से सारे काम कर लेना चाहती हैं। ब्लश ऑन, आईशेडो और मेकअप की सेटिंग भी एक ही ब्रश से कर लेना चाहती हैं। लेकिन ये गलत है आपको हमेशा हर कम के लिए ब्रश का इस्तेमाल ही करना चाहिए। 

कम से कम चार ब्रश

आपकी पसंदीदा वेनिटी में सिर्फ एक ब्रश से काम नहीं चलता है इसलिए कम से कम चार तरह के ब्रश तो आपके पास होने ही चाहिए। इनको पहचान लीजिए-

  • बड़ा पाउडर ब्रश
  • थोड़ा छोटा फ्लफी ब्रश, ये ब्लश, ब्रोंजर और हाईलाइटर लगाने के काम आता है। 
  • आई शैडो ब्रश
  • स्मजिंग और ब्लेंडिंग के लिए छोटा शैडो ब्रश

कंसिलर के लिए

हो सकता है आपको कंसिलर भी ब्रश से लगाना पसंद हो। अगर ऐसा है तो आपके पास 2 तरह के ब्रश होने चाहिए। 

पहला- डेढ़ इंच चौड़ा पतला ब्रश आंखों के नीचे के लिए। 

दूसरा- छोटा लेकिन नुकीला दाग-धब्बों के लिए। 

 

फाउंडेशन ब्रश इत्ते सारे

बाजार में कई तरह के फाउंडेशन ब्रश मिलते हैं। इन सभी का इस्तेमाल किसी न किसी तरह से अच्छा होता है लेकिन इनमें से बेस्ट वाले को चुन कर ही आप मेकअप का बेस्ट पा सकेंगी। बाजार में मिलने वाले ब्रश हैं-

  • एंगल्ड
  • डोमड
  • फ्लफी
  • फ्लैट

बेस्ट फाउंडेशन ब्रश

भले ही बाजार में कई तरह के फाउंडेशन ब्रश मिलते हों लेकिन इनमें से बेस्ट होता है फ्लैट ब्रश। पर्फेक्ट कवरेज के लिए लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन लगाते हुए इसका इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है। 

 

गलतियां सुधारे फैन ब्रश

फैन ब्रश सच में मेकअप के दौरान की गईं आपकी गलतियों को सुधार देता है। इसके साथ इससे हाईलाइट करना भी आसान होता है। इसमें अल्ट्रा लाइट ब्रिसेल्स होते हैं। जिनके साथ गालों और नाक के टिप पर हाईलाइटर लगाना आसान होता जाता है। 

एंगल्ड ब्रो ब्रश– 

एंगल्ड ब्रो ब्रश, आजकल के मेकअप ट्रेंड के साथ अच्छे से सूट करता है। इससे किसी भी तरह के ब्रो प्रोडक्ट को लगाना और शेप देना आसान हो जाता है। 

ब्रश को करना हो साफ- 
ब्रश के इस्तेमाल से मेकअप तो अच्छा हो जाता है लेकिन अगर ये गंदा होगा तो समझ लीजिए कि आपका मेकअप भले ही सुंदर दिखे लेकिन इसकी वजह से आपकी त्वचा को बहुत नुकसान हो जाएगा। ऐसा इसलिए होगा कि पहले से जमा मेकअप ब्रश से निकलकर त्वचा पर लग जाएगा। फिर त्वचा की गंदगी लेकर वापस मेकअप में लगेगा। फिर इसी तरह गंदगी बढ़ती जाएगी। जानकार मानते हैं कि इन ब्रशों को हफ्ते में एक बार तो धो ही लेना चाहिए, फिर चाहे ब्रश फाउंडेशन का हो या पाउडर का या फिर लाइनर का। हर चीज के लिए इस्तेमाल हुए ब्रश को धो लेने में ही भलाई होती है। 
अगर नहीं की सफाई तो-
अगर आपने मेकअप ब्रश की सफाई नहीं की तो कई सारी दिक्कतें आपकी स्किन में घर करने लगेंगी। इनके बारे में भी समझ लीजिए-
-ब्रश के साथ चेहरे पर बैक्टीरिया आ जाने से मुंहासे भी होने लगते हैं। 
-अगर नियम से सफाई न की जाए तो स्किन पर रेडनेस की दिक्कत भी हो सकती है। 
-समय से पहले त्वचा पर उम्र के निशान दिखने लगन भी गंदे ब्रश से मेकअप की वजह से हो सकता है। 
-गंदे ब्रश से मेकअप का नतीजा मुरझाई हुई त्वचा के तौर पर भी मिल सकता है। 
ऐसे करें सफाई-
ब्रश की सफाई को अच्छे से करने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखा जा सकता है। जैसे-
• हल्के गरम पानी में साबुन घोल लें। 
• ब्रशों को इसमें डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
• हाथों से ब्रशों को मलें ताकि गंदगी निकाल जाए। 
• कुछ देर बाद ब्रश को बाहर निकाल कर साफ पानी से धो लें। 
• अब इनको सूखने दें। 
• कोशिश करें कि खास ब्रश साफ करने वाले डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। 
कैसे स्टोर करें साफ ब्रश-
ग्लास जार, जिनमें पूरे ब्रश के लिए पूरी जगह हो, वो मेकअप ब्रश स्टोर करने के लिए बेस्ट जगह होती है। लेकिन हां, ये सारे ब्रश एक दूसरे को टच न करें, इस बात का ध्यान रखना होता है। इसके लिए आधे जार छोटे पत्थर या चावल भरे जा सकते हैं। चेहरे, आंखों और लिप्स के लिए जरूर ब्रश को इसी तरह से अलग-अलग जार में रख लें, फिर जरूरत पड़ने पर ये आपको आसानी से मिल जाएंगे। 
सिंथेटिक या नेचुरल-
ब्रश खरीदने की बारी आती है तो हमेशा ही सिंथेटिक और नेचुरल में से किसी एक को चुनना होता है। ज़्यादातर लोग यही सोचते हैं कि नेचुरल ब्रश सबसे अच्छा होता है लेकिन ब्रश दोनों ही काम के होते हैं, बस उन्हें इस्तेमाल अलग-अलग जगह किया जाता है। इन ब्रश से जुड़ी जरूरी बातें जान लीजिए। 
सिंथेटिक बोले तो-
वो ब्रश जिसमें ब्रश सिथेटिक मटेरियल जैसे पॉलियस्टर और नायलॉन के लगे होते हैं। कई बार नेचुरल लुक देने के लिए इन्हें रंगा भी जाता है, ज्यादातर बार गाढ़े क्रीम या ब्राउन कलर में। ये ब्रश नेचुरल की तरह सॉफ्ट नहीं होते हैं और उनके मुक़ाबले सस्ते भी होते हैं। इनको धोना आसान होता है। 
बेहतर हैं- ये ब्रश लिक्विड और क्रीम प्रोडक्टस के लिए अच्छे होते हैं, जैसे क्रीम, लिपस्टिक, क्रीम ब्लश। इनसे मेकअप ब्लेन्ड करना भी आसान होता है। दरअसल ये ब्रश नेचुरल की तरह फ्लफ़ी नहीं हो जाते हैं। बल्कि फ्लैट रहते हैं। 
नेचुरल ब्रश बोले तो-
नेचुरल ब्रश किसी न किसी जानवर के बालों से बने होते हैं। अक्सर ये रंग में गाढ़े होते हैं लेकिन ये ज़्यादातर बार जानवर पर निर्भर करता है। ये सॉफ्ट बहुत होते हैं लेकिन ये झड़ते बहुत हैं। सिंथेटिक ब्रश के मुक़ाबले इनको धोना कठिन होता है। ये महंगे होते हैं और जिनकी त्वचा की सेंसिटिव होती है, उन्हें इनसे एलर्जी होने की संभावना भी रहती है। 
ये भी पढ़ें-