मेकअप बेस फेस चेहरे की कमियों जैसे कि हल्के दाग व ध्ब्बों को छुपा देता है और इससे स्किन का कलर एक जैसा लगता है। ये फेस को धूल -मिट्टी और मौसम की मार से भी बचाता है। बेस कई तरह के होते हैं आप अपनी पसंद व स्किन के अनुसार मेकअप बेस चुन सकते हैं- 

1. टिंटिड मॉइश्चरॉइजर
2. फाउंडेशन
3. क्रीमी बेस
4. कंसीलर
5. मूज़
6. सूफले
7. कॉम्पेक्ट
8. टू-वे केक
9. लूज पाउडर

कैसे बनाएं बेस 

टिंटिड मॉइश्चरॉइजर 

अगर स्किन फ्रलौलेस है तो बेस बनाने के लिए सिर्फ टिंटिड मॉइश्चरॉइजर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टिंटिड मॉइश्चरॉइजर चेहरे पर लगाने के लिए अपने एक हाथ में उसकी कुछ बूंदे लें और अपनी उंगली के सहारे उसे चेहरे पर जगह-जगह लगाकर एकसार फैला लें।

फाउंडेशन 

अगर फाउंडेशन ;लिक्विड इस्तेमाल कर रही हैं तो ज़रा सी फाउंडेशन हथेली पर लें, स्पंज या ब्रश की सहायता से पूरे चेहरे पर समान रूप से फैला लें।

क्रीमी बेस 

यदि आप मेकअप के लिए क्रीमी बेस लगा रही हैं तो स्पेचुला से थोड़ा सा बेस
हथेली पर लें। ब्रश या स्पंज की मदद से पूरे फेस पर एकसार फैला लें।

कंसीलर 

बेस और फांउडेशन चेहरे की त्वचा को एक सी रंगत देता है। दाग-धब्बे छुपा देता है। अगर फिर भी पिगमेंटशन या अन्य दाग दिख रहे हैं तो कंसीलर लगाएं और फिर देखें जादुई असर।

मूज़

मूज़ को चेहरे पर लगाने के लिए उसे अपने एक हाथ की हथेली में लें और दूसरे हाथ से उसे चेहरे पर एकसार फैला लें।

सूफले

स्पेचुला से सूफले को हाथ की हथेली पर लें। ब्रश या स्पंज की मदद से पूरे फेस पर एकसार फैला लें।

लूज़ पाउडर

फाउंडेशन या बेस को सेट करने के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पफ से चेहरे पर थपथपाएं।

कॉम्पेक्ट

अगर आपको पहले फांउडेशन और फिर पाउडर लगाना बहुत झंझट लगता है या आप तैयार होने की जल्दी में हैं तो कॉम्पेक्ट इस्तेमाल करें। आजकल हर स्किन से मैच करते कॉम्पेक्ट पाउडर बाजार में उपलब्ध् हैं। कॉम्पेक्ट पफ के साथ ही आता है और इसे उसकी मदद से ही लगाएं।

टू-वे केक

जल्दी मगर वाटर-प्रूफ बेस बनाने के लिए टू-वे केक का इस्तेमाल किया जाता है। ये लगाने में आसान है और ज्यादा देर टिकता भी है। टू-वे केक के साथ स्पंज मिलता है, इसे गीले स्पंज से चेहरे पर फैलाएं। मेकअप को टच-अप देने के लिए इसको सूखे स्पंज से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें कि टू-वे-केक आपकी फेस स्किन से मैच करता हो।