lipstick
lipstick Credit: istock

Lipstick: महिलाओं को मेकअप करते समय लिपस्टिक लगानी काफी अच्छी लगती है। यह ना केवल उनके लिप्स को ब्यूटीफुल बनाती है, बल्कि इससे उनका पूरा फेस लुक ही अच्छा लगता है। हालांकि, जब बात लिपस्टिक को लगाने की होती है तो ऐसे में महिलाओं के पास सिर्फ डिफरेंट कलर ऑप्शन ही अवेलेबल नहीं होते हैं, बल्कि वह कई अलग-अलग टाइप्स की लिपस्टिक को भी लगा सकती हैं।

मसलन, क्रीमी लिपस्टिक से लेकर ग्लॉसी लिपस्टिक व मैट लिपस्टिक तक को महिलाएं अपनी मेकअप किट का हिस्सा बनाती हैं। हर टाइप की लिपस्टिक आपको एक डिफरेंट लुक देती है। लेकिन एक सच यह भी है कि डिफरेंट टाइप की ब्रांडेड लिपस्टिक खरीदने में आपका काफी सारा पैसा खर्च हो जाता है। ऐसे में अगर आप कम पैसों में भी डिफरेंट लुक्स क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको एक लिपस्टिक को दूसरे में स्विच करना आना चाहिए। अगर आप चाहें तो क्रीमी लिपस्टिक को अप्लाई करने के बाद भी मैट लुक क्रिएट कर सकती हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

टिश्यू पेपर से क्रीमी लिपस्टिक को दें मैट लुक

Lipstick Tips
Use Tissue Paper

यह एक आसान तरीका है, जिसकी मदद से आप केवल कुछ ही मिनटों में क्रीमी लिपस्टिक को मैट लिप्स लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप अपने लिप्स पर लिपस्टिक लगाएं।
  • चूंकि लिपस्टिक को मैट लुक देने के बाद आप उसे दोबारा अप्लाई नहीं कर सकती हैं, तो ऐसे में लिपस्टिक को इवन तरीके से लगाएं।
  • अब आप एक टिशू पेपर लें और इसकी मदद से अपने लिप्स को ब्लॉट करें।
  • इसके लिए, आप टिशू पेपर को अपने होठों के बीच रखें और अपने होठों को टिशू पर दबाएं।
  • इससे आपको एक मैट लुक मिलेगा।
  • हालांकि, अगर आपके लिप्स को पूरी तरह से मैट लुक नहीं मिला है तो ऐसे में आप लिप्स पर ट्रांसलूसेंट फेस पाउडर को यूज कर सकती है।
  • बस आप थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर मेकअप स्पंज या ब्रश की मदद से अपने लिप्स पर लगाएं।
  • अब अपने होठों को एक साथ दबाएं। दरअसल, जब आप ऐसा करती हैं तो इससे पाउडर निकल जाता है और लिपस्टिक एकदम मैट लुक देती है।

इंस्टेंट मैटीफाइंग लिप सीरम से क्रीमी लिपस्टिक को दें मैट लुक

Lipstick Tips
Lip Serum

अगर आप एक आसान और इंस्टेंट तरीके से अपनी लिपस्टिक को मैट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में इंस्टेंट मैटीफाइंग लिप सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरसअल, कुछ मेकअप कंपनियां मैटिफाइंग सीरम बनाती हैं जिन्हें आप मैट लिपस्टिक लुक पाने के लिए किसी भी लिप कलर पर लगा सकती हैं।

  • इंस्टेंट मैटीफाइंग लिप सीरम से मैट लुक पाने के लिए सबसे पहले आप अपनी रेग्युलर लिपस्टिक को अप्लाई करें।
  • आप चाहें तो लिप लाइनर से आउटलाइन बनाने के साथ-साथ उससे अपने लिप्स को भी फिल कर सकती हैं।
  • अब इंस्टेंट मैटीफाइंग लिप सीरम लें और उन्हें अपनी लिपस्टिक के उपर अप्लाई करें।
  • आप देखेंगी कि आपको एक मैट फिनिश लिपस्टिक लुक मिल गया है।
  • इंस्टेंट मैटीफाइंग लिप सीरम की खासियत यह है कि यह हर तरह के लिपस्टिक के साथ काम करता है। हालांकि, ग्लॉस के साथ इसे अप्लाई करने की सलाह नहीं दी जाती है।

बेबी पाउडर से क्रीमी लिपस्टिक को दें मैट लुक

Lipstick Tips
Try Baby Powder

कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके पास ऑयल अब्जार्बिंग ब्लॉटिंग टिश्यू पेपर या ट्रांसलूसेंट पाउडर नहीं होता है। ऐसे में आपको इन्हें खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेबी पाउडर भी आपका यह काम कर सकता है। यह एक बेहद ही आसान तरीका है और इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी।

  • इस तरीके को अपनाने के लिए आप सबसे अपने लिप्स पर क्रीमी लिपस्टिक अप्लाई करें।
  • अब आप टिश्यू पेपर लें और बस उस पर थोड़ा सा बेबी पाउडर लगाएं।
  • टिश्यू पेपर को हल्का सा डस्ट कर लें ताकि अतिरिक्त पाउडर हट जाए और आपकी लिपस्टिक का लुक खराब ना हो।
  • अब आप टिश्यू पेपर को अपने होठों के बीच में रखें और उसे हल्का सा दबाएं।
  • आपकी क्रीमी लिपस्टिक अब मैट लुक देगी।
  • अगर आपके पास बेबी पाउडर भी नहीं है तो आप उसके स्थान पर कॉर्नस्टार्च भी यूज कर सकती हैं। यह अमूमन हर किचन में होता ही है।

ऑयल अब्जार्बिंग ब्लॉटिंग टिश्यू से क्रीमी लिपस्टिक को दें मैट लुक

Lipstick Tips
Oil absorbing blotting tissues

जिन महिलाओं की स्किन ऑयली होती है, वह हमेशा ही अपने बैंग में ऑयल अब्जार्बिंग ब्लॉटिंग टिश्यू पेपर को रखती हैं। हालांकि, यह टिश्यू आपकी क्रीमी लिपस्टिक को मैट लुक भी दे सकती है। इन टिश्यूज को सामान्य टिश्यूज की अपेक्षा इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, क्योंकि इन्हें एक बार यूज करने के बाद आपको ट्रांसलूसेंट पाउडर इस्तेमाल करने की जरूरत महसूस नहीं होती।

  • इस तरीके को अपनाने के लिए आप सबसे अपने लिप्स पर अपनी फेवरिट लिपस्टिक अप्लाई करें।
  • अब आप ऑयल अब्जार्बिंग ब्लॉटिंग टिश्यू पेपर को फोल्ड करें और इसे अपने दोनों लिप्स के बीच में रखें।
  • अब आप अपने लिप्स को हल्का सा प्रेस करें।
  • जब आप ऐसा करेंगी तो क्रीमी लिपस्टिक को मैट लुक मिलेगा और आपके लिप्स का लुक भी खराब नहीं होगा।
  • अब टिश्यू पेपर को हटा दें। अगर आपको जरूरत महसूस हो तो इस प्रोसेस को दोबारा दोहराएं।

तो अब आप अपनी क्रीमी लिपस्टिक को मैट लुक देने के लिए किस तरीके को सबसे पहले ट्राई करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

Leave a comment