रश्मिका मंदाना ने कूर्गी स्टाइल में पहनी साड़ी, सादगी में भी लूटा दिल : Rashmika Mandanna saree style
रश्मिका मंदाना ने अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी की कुछ तस्वीरे शेयर की हैं जिसमें उनका साड़ी कैरी करने का स्टाइल थोड़ा अलग है और ये स्टाइल काफी कूल लग रहा है।
Rashmika Mandanna Saree Style: आज के इस फैशन के दौर में क्या पहने और कैसे स्टाइलिश दिखें इस बात की बड़ी समस्या बनी रहती है। तो हम आपको बताते हैं कि जितना आप वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश लगते हैं उतना ही आप साड़ी पहन कर भी लग सकती हैं। अगर आपको यकीन न हो तो आप रश्मिका मंदाना को ही देख लीजिये। रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने साड़ी पहनी है और वो काफी सुन्दर और बेहतरीन लग रही हैं।
साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फैशन सेंस बहुत ही अच्छा और बेहतरीन है। उनका साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल औरों से बहुत अलग देखा गया है। रश्मिका मंदाना ने अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी की कुछ तस्वीरे शेयर की हैं जिसमें उनका साड़ी कैरी करने का स्टाइल थोड़ा अलग है और ये स्टाइल काफी कूल लग रहा है।
Also read : ब्लैक ड्रेस में पोज दे रही हैं रश्मिका मंदाना, यहां देखें तस्वीर
ब्लू सिल्क कूर्गी ड्रेपिंग स्टाइल
रश्मिका ने अपनी एक ब्लू कलर की सिल्क कूर्गी ड्रेपिंग स्टाइल में साड़ी में पिक्चर शेयर की है, जिसमें यह काफी सुंदर नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साड़ी में प्लेन और सिंपल ब्लाउज पहना हुआ है और गले में सिम्पल सी चेन और ईयररिंग्स के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।
कोडावा स्टाइल ड्रेपिंग
हर राज्य का खान-पान और पहनावा दोनों अलग अलग होता है,जैसे कि बंगाल और गुजरात का साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल। एक पिक्चर में रश्मिका ने भी कूर्गी ड्रेप साड़ी पहनी है। इसे कोडावा स्टाइल ड्रेपिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह कर्नाटक की ट्रेडिशनल साड़ी है और इसको कैरी कर के रश्मिका काफी सुन्दर लग रही हैं।
मस्टर्ड ग्रीन कूर्गी ड्रेपिंग स्टाइल
मस्टर्ड ग्रीन शेड की इस ये कूर्गी ड्रेपिंग स्टाइल साड़ी में रश्मिका का लुक बहुत ही सिम्पल और खूबसूरत नजर आ रहा है। रश्मिका ने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज कैरी किया है। जो इस साड़ी में काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही खुले हुए बाल और गले में स्लीक मटर माला, इस ड्रेस के लुक को और ज्यादा बढ़ा रही है।
सफ़ेद रंग की सिंपल साड़ी
सफ़ेद रंग की सिंपल साड़ी में रश्मिका कमाल लग रही हैं। इसमें उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउस पहना है। खुले हुए बाल और सिंपल सी साड़ी ने रश्मिका की खूबसूरती और ज्यादा बड़ा दी है। वैसे तो सफ़ेद रंग की ड्रेस अधिकतर लोगों को पसंद होती है लेकिन साड़ी में सफ़ेद रंग बहुत कम लोग वेअर करते हैं। लेकिन रश्मिका का ऐसा लुक देख कर हमारा सुझाव है कि आप भी ऐसी साड़ी एक बार जरुर ट्राय करें। इस साड़ी के साथ खुले हुए बाल और सिम्पल सिल्वर की चैन काफी अच्छा लुक देगी।
क्रीम कलर की साड़ी
अगर साड़ी में रश्मिका के कलेक्शन में से कुछ चुराना है तो आप इस तस्वीरें में शेयर हुई क्रीम कलर की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। रश्मिका ने इस साड़ी के साथ चौकर नेकलेस सेट को कैरी किया है। स्लीवलेस ब्लाउस, बंधे हुए बाल, हाथों में कंगन का सेट और डिजाइनर रिंग पहनी हुई है रश्मिका बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
